नागालैंड के राज्यपालों की सूची

नागालैंड के राज्यपालों की सूची

नागालैंड के राज्यपालों की सूची 2022 | List of Governors of Nagaland 2022 in Hindi-

दोस्तों राज्यपाल किसी राज्य का संवैधानिक मुखिया यानि कार्यकारी प्रमुख होता है, राजपाल राज्य के अंदर केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के रूप में अपने कार्यों का निर्वहन करता है। हमारे संविधान के अनुच्छेद 153 के अनुसार प्रत्येक राज्य में एक राज्यपाल होता है लेकिन संविधान संसोधन 7 के अनुसार एक ही व्यक्ति किन्ही दो या फिर दो से अधिक राज्यों का राज्यपाल नियुक्त किया जा सकता है, राज्यपाल का सामान्यतः पाँच वर्ष के लिए होता है।

यह भी देखें-List of Chief Ministers of Nagaland : नागालैंड के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल

नागालैंड  1 दिसंबर, 1963 को भारतीय गणराज्य का 16वाँ राज्य बना था,  इस राज्‍य के पूर्व में म्यांमार, उत्तर में अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम में असम और दक्षिण में मणिपुर से घिरा हुआ है। नागालैंड राजधानी कोहिमा है और इसे 'पूरब का स्विट्जरलैंड' भी कहा जाता है, नागालैंड राज्‍य का क्षेत्रफल 16,579 वर्ग कि.मी. है।

यह भी देखें-मणिपुर के राज्यपालों की सूची 2022 | List of Governors of Manipur 2022 in Hindi

 नागालैंड राज्य के प्रथम राज्यपाल विष्णु सहाय, आईसीएस (सेवानिवृत्त) थे जो 1 दिसंबर 1963 – 16 अप्रैल 1968 तक राज्यपाल के पद पर आसीन थे वहीं वर्तमान समय में नागालैंड  राज्य के राज्यपाल जगदीश मुखी (अतिरिक्त प्रभार)​​​​​​​ हैं जो 17 सितंबर 2021 से राज्यपाल पद पर आसीन हैं, आज हम आपको नागालैंड राज्य के सभी राजपालों के बारे में बताने जा रहे हैं और उनके कार्यकाल के बारे में आपको बताएंगे तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं।

 

नागालैंड के राज्यपालों की सूची 2022 | List of Governors of Nagaland 2022 in Hindi

 

क्रम संख्या         नाम

     कार्यकाल

1 विष्णु सहाय, आईसीएस (सेवानिवृत्त) 1 दिसंबर 1963 – 16 अप्रैल 1968
2 बी.के. नेहरू, आईसीएस (सेवानिवृत्त) 17 अप्रैल 1968 – 18 सितंबर 1973
3 एल.पी. सिंह, आईसीएस (सेवानिवृत्त) 19 सितंबर 1973 – 9 अगस्त 1981
4 एस एम एच बर्नी,आईएएस (सेवानिवृत्त) 10 अगस्त 1981 – 12 जून 1984
5 जनरल (सेवानिवृत्त) के वी कृष्णा राव, पीवीएसएम 13 जून 1984 – 19 जुलाई 1989
6. डॉ गोपाल सिंह 20 जुलाई 1989 – 3 मई 1990
7. डॉ. एम. एम. थॉमस 9 मई 1990 – 12 अप्रैल 1992
8. लोकनाथ मिश्रा 13 अप्रैल 1992 – 1 अक्टूबर 1993
9. लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) वी. के. नायर पीवीएसएम, एसएम 2 अक्टूबर 1993 – 4 अगस्त 1994
10. ओ एन श्रीवास्तव, आईपीएस (सेवानिवृत्त) 5 अगस्त 1994 – 11 नवंबर 1996
11. ओम प्रकाश शर्मा, आईपीएस (सेवानिवृत्त) 12 नवंबर 1996 – 27 जनवरी 2002
12. श्यामल दत्ता, आईपीएस (सेवानिवृत्त) 28 जनवरी 2002 – 2 फरवरी 2007
13. के. शंकरनारायणन 3 फरवरी 2007 – 28 जुलाई 2009
14. गुरबचन जगत, आईपीएस (सेवानिवृत्त) 28 जुलाई 2009 – 14 अक्टूबर 2009
15. निखिल कुमार, आईपीएस (सेवानिवृत्त) 15 अक्टूबर 2009 – 20 मार्च 2013
16. अश्विनी कुमार 21 मार्च 2013 – 27 जून 2014
17. कृष्ण कांत पॉल (अतिरिक्त प्रभार) 2 जुलाई 2014 – 19 जुलाई 2014
18. पद्मनाभ आचार्य 19 जुलाई 2014 – 31 जुलाई 2019
19. आर एन रवि 1 अगस्त 2019 – 17 सितंबर 2021
20. जगदीश मुखी (अतिरिक्त प्रभार) 17 सितंबर 2021 – अब तक