उत्तराखंड के राज्यपालों की सूची

उत्तराखंड के राज्यपालों की सूची

उत्तराखंड के राज्यपालों की सूची 2022 | List of Governors of Uttrakhand 2022 in Hindi-

दोस्तों राज्यपाल किसी राज्य का संवैधानिक मुखिया यानि कार्यकारी प्रमुख होता है, राजपाल राज्य के अंदर केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के रूप में अपने कार्यों का निर्वहन करता है। हमारे संविधान के अनुच्छेद 153 के अनुसार प्रत्येक राज्य में एक राज्यपाल होता है लेकिन संविधान संसोधन 7 के अनुसार एक ही व्यक्ति किन्ही दो या फिर दो से अधिक राज्यों का राज्यपाल नियुक्त किया जा सकता है, राज्यपाल का सामान्यतः पाँच वर्ष के लिए होता है।

यह भी देखें-List of Chief Ministers of Uttrakhand: उत्तराखंड के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल

उत्तराखंड भारत के 28 राज्य व 8 केंद्रशासित प्रदेशों में से एक है, इसकी राजधानी ‘देहरादून’ है। उत्तराखंड राज्य का गठन 9 नवंबर 2000 को तत्कालीन उत्तर प्रदेश को अलग करके किया गया था। पहले इसे ‘उत्तरांचल’ के नाम से जाना जाता था, उत्तराखंड में तमाम पवित्र स्थल होने के कारण इसे देवभूमि भी कहा जाता है। उत्तराखंड राज्य की उत्तरी सीमा चीन (तिब्बत) से, पूर्वी सीमा नेपाल से, दक्षिणी सीमा उत्तर प्रदेश से और पश्चिमोत्तर सीमा हिमाचल प्रदेश से मिलती है।

यह भी देखें-List of Governor of Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के राज्यपाल एवं उनके कार्यकाल

उत्तराखंड राज्य के प्रथम राज्यपाल सुरजीत सिंह बरनाला थे जो 9 नवंबर 2000 – 7 जनवरी 2003​​​​​​​ तक राज्यपाल के पद पर आसीन थे वहीं वर्तमान समय में उत्तराखंड  राज्य के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह हैं जो 15 सितंबर 2021​​​​​​​ से राज्यपाल पद पर आसीन हैं, आज हम आपको उत्तराखंड राज्य के सभी राजपालों के बारे में बताने जा रहे हैं और उनके कार्यकाल के बारे में आपको बताएंगे तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

 

उत्तराखंड के राज्यपालों की सूची 2022 | List of Governors of Uttrakhand 2022 in Hindi

क्रम संख्या      नाम

      कार्यकाल

1 सुरजीत सिंह बरनाला 9 नवंबर 2000 – 7 जनवरी 2003
2 सुदर्शन अग्रवाल 8 जनवरी 2003- 28 अक्टूबर 2007
3 बनवारी लाल जोशी 29 अक्टूबर 2007 – 5 अगस्त 2009
4 मार्गरेट अल्वा 6 अगस्त 2009 – 14 मई 2012
5 अज़ीज़ कुरैशी 15 मई 2012 – 7 जनवरी 2015
6. कृष्ण कांत पॉल 8 जनवरी 2015- 8 जुलाई 2018
7. बेबी रानी मौर्य 26 अगस्त 2018- 8 सितंबर 2021
8. लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह 15 सितंबर 2021