हिंदी भाषा के रोचक तथ्य

हिंदी भाषा के रोचक तथ्य

हिन्दी भाषा से जुड़े हुए कुछ रोचक तथ्य

 

1. हिन्दी शब्द को फारसी शब्द 'हिन्द' से लिया गया है जिसका अर्थ होता है 'सिंधु नदी की जमीन'

 

2. हिन्दी भारत देश के अतिरिक्त फ़िजी, सूरीनाम, मॉरीशस, गुयाना, नेपाल, और त्रिनिदाद एवं टोबैगो आदि देशों में बोली जाती है।

 

3. भारत मे सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा हिन्दी है लेकिन दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा मंदारिन, स्पेनिश और अंग्रेजी है इसके बाद चौथे नंबर अपनी भाषा हिन्दी का नाम आता है।

 

4. 14 सितंबर 1949 को भारतीय संविधान के हिन्दी को राज्यभाषा का स्थान दिया दिया था इसलिए 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

 

5. हिन्दी भाषा के इतिहास पर आधारित रचना करने वाले भारतीय नहीं फ्रांस के लेखक ग्रसिन द तैसी ने की थी। 

 

6. अंग्रेजी भाषा में बहुत से शब्द हिन्दी भाषा से लिए गए है जैसे- जंगल महात्मा, चीता, अवतार आदि शब्द हिन्दी भाषा से लिए गए हैं।

 

7. बिहार राज्य ने 1881 में उर्दू भाषा को हटाकर हिन्दी भाषा को राज्य भाषा का दर्जा देने वाला पहला राज्य बना था और तब से बिहार की राज्य भाषा हिन्दी है।

 

8. विश्व के 175 और अमेरिका के 45 विश्व विद्यालयों में हिन्दी भाषा को पढ़ाया जाता है। 

9. 1805 मे प्रकाशित हुई लल्लू लाल द्वारा लिखित 'प्रेम सागर' को हिन्दी की प्रथम पुस्तक माना जाता है।

 

10. हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री "बॉलीवुड" दुनिया में सबसे ज्यादा फिल्मों का निर्माण करती है।

 

11. अंग्रेजी में सर्वाधिक बोला जाने वाला शब्द 'हैलो' है वही हिन्दी भाषा में बोला जाने वाला सबसे अधिक शब्द 'नमस्ते' है।

 

12. अंग्रेजी की तरह हिन्दी में भी वेबसाइट एड्रेस बनाया जा सकता है।

 

13. संयुक्त राष्ट्र की आम सभा को सर्वप्रथम 1977 में तत्कालीन विदेश मंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी ने हिन्दी भाषा में संबोधित करके पूरे देश का दिल जीत लिया था।

 

14. हिन्दी भाषा को सीखना आसान माना जाता है क्योंकि इस भाषा का उच्चारण ठीक वैसे होता है जैसा लिखा जाता है।

 

15. हिन्दी भाषा के संबंध में गांधी जी ने कहा था -"हृदय की कोई भाषा नहीं है, हृदय-हृदय से बातचीत करता है और हिन्दी हृदय की भाषा है। "