छत्तीसगढ़ के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल

छत्तीसगढ़ के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल

List of Chief Ministers of Chattisgarh: छत्तीसगढ़ के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल-

हमारा भारत कई सारे राज्यों से मिलकर बना है, प्रत्येक राज्य का वास्तविक कार्यपालक वहाँ का मुख्यमंत्री होता है। हमारे देश के संविधान में अनुच्छेद 164 में राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री को 5 साल की अवधि के लिए या फिर बहुमत दल द्वारा बहुमत प्राप्त होने के समय तक नियुक्त करनेका वर्णन है।

यह भी देखें-बिहार के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल

छत्तीसगढ़ भारत का प्रमुख राज्य है, इस राज्य का गठन वर्ष 2000 में देश के 28वें राज्य के रूप में मध्य प्रदेश को अलग करके किया गया था। वन क्षेत्रफल के हिसाब से छत्तीसगढ़ देश का तीसरा बड़ा राज्य है। छत्तीसगढ़ की सीमाएं देश के छह राज्यों को स्पर्श करती हैं। इनमें मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखण्ड, उड़ीसा, महाराष्ट्र और आंध्रप्रदेश शामिल हैं।


यह भी देखें-List of Chief Ministers of Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल

छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी जी थे जिन्होंने 01 Nov 2000 को राज्य की कमान संभाली थी वहीं इस समय छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी हैं, जो इस पद पर 17 Dec 2018 मौजूद हैं। आज हम आपको छत्तीसगढ़ राज्य के सभी मुख्यमंत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं और यह भी बताने वाले किस मुख्यमंत्री का कार्यकाल कब तक रहा है, तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं।

 

वर्ष 2000 से अब तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों की सूची:

मुख्यमंत्री का नाम पदमुक्ति पदमुक्ति दल/राजनीतिक पार्टी
अजीत जोगी 01 नवम्बर 2000 07 दिसम्बर 2003 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
रमन सिंह 07 दिसम्बर 2003 16 दिसम्बर 2018 भारतीय जनता पार्टी
भूपेश बघेल 17 दिसम्बर 2018 अब तक  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस