मणिपुर के राज्यपालों की सूची

मणिपुर के राज्यपालों की सूची

मणिपुर के राज्यपालों की सूची 2022 | List of Governors of Manipur 2022 in Hindi-

दोस्तों राज्यपाल किसी राज्य का संवैधानिक मुखिया यानि कार्यकारी प्रमुख होता है, राजपाल राज्य के अंदर केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के रूप में अपने कार्यों का निर्वहन करता है। हमारे संविधान के अनुच्छेद 153 के अनुसार प्रत्येक राज्य में एक राज्यपाल होता है लेकिन संविधान संसोधन 7 के अनुसार एक ही व्यक्ति किन्ही दो या फिर दो से अधिक राज्यों का राज्यपाल नियुक्त किया जा सकता है, राज्यपाल का सामान्यतः पाँच वर्ष के लिए होता है।

यह भी देखें-List of Chief Ministers of Manipur : मणिपुर के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल

मणिपुर भारत का एक पूर्वोत्तर राज्य है। इसकी राजधानी इंफाल है, मणिपुर के पड़ोसी राज्य हैं: उत्तर में नागालैंड और दक्षिण में मिज़ोरम, पश्चिम में असम, और पूर्व में इसकी सीमा म्यांमार से मिलती है। इसका क्षेत्रफल 22,347 वर्ग कि.मी (8,628 वर्ग मील) है। यहाँ के मूल निवासी मीतई जनजाति के लोग हैं, जो यहाँ के घाटी क्षेत्र में रहते हैं। इनकी भाषा मेइतिलोन है, जिसे मणिपुरी भाषा भी कहते हैं।

यह भी देखें-हरियाणा के राज्यपालों की सूची 2022 | List of Governors of Haryana 2022 in Hind

मणिपुर राज्य के प्रथम राज्यपाल ब्रज कुमार नेहरू थे जो 21 जनवरी 1972 – 20 सितंबर 1973 तक राज्यपाल के पद पर आसीन थे वहीं वर्तमान समय में मणिपुर राज्य के राज्यपाल ला गणेशन हैं जो 27 अगस्त 2021  से राज्यपाल पद पर आसीन हैं, आज हम आपको मणिपुर राज्य के सभी राजपालों के बारे में बताने जा रहे हैं और उनके कार्यकाल के बारे में आपको बताएंगे तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं।

 

मणिपुर के राज्यपालों की सूची 2022 | List of Governors of Manipur 2022 in Hindi

 

क्रम संख्या

नाम

कार्यकाल

1 ब्रज कुमार नेहरू 21 जनवरी 1972 – 20 सितंबर 1973
2 लल्लान प्रसाद सिंह 21 सितंबर 1973 – 11 अगस्त 1981
3 सैयद मुजफ्फर हुसैन बर्नी 18 अगस्त 1981 – 11 जून 1984
4 के वी कृष्ण राव 2 जून 1984 – 7 जुलाई 1989
5 चिंतामणी पानिग्रही 10 जुलाई 1989 – 19 मार्च 1993
6 के वी रघुनाथ रेड्डी 20 मार्च 1993 – 30 अगस्त 1993
7 वी के नायर 31 अगस्त 1993 – 22 दिसंबर 1994
8 औंध नारायण श्रीवास्तव 23 दिसंबर 1994 – 11 फरवरी 1999
9 वेद मारवा 2 दिसंबर 1999 – 12 जून 2003
10 अरविंद दवे 13 जून 2003 – 5 अगस्त 2004
11 शिवेन्दर सिंह सिद्धू 6 अगस्त 2004 – 22 जुलाई 2008
12 गुरबचन जगत 23 जुलाई 2008 – 22 जुलाई 2013
13 अश्विनी कुमार 23 जुलाई 2013 – 31 दिसंबर 2013
14 विनोद कुमार दुग्गल 31 दिसंबर 2013 – 28 अगस्त 2014
15 कृष्ण कांत पॉल 16 सितंबर 2014 – 15 मई 2015
16 सैयद अहमद 16 मई 2015 – 27 सितंबर 2015
17 वी॰ षडमुखनाथन 30 सितंबर 2015 1- 7 अगस्त 2016
18 नजमा हेपतुल्ला 21 अगस्त 2016 – 26 जून 2019
19. पद्मनाभ आचार्य 27 जून 2019 – 23 जुलाई 2019
20. नजमा हेपतुल्ला 24 जुलाई 2019 – 10 अगस्त 2021
21. गंगा प्रसाद 12 अगस्त 2021 – 26 अगस्त 2021
22. ला गणेशन 27 अगस्त 2021 – अब तक