हिमांचल प्रदेश के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल

हिमांचल प्रदेश के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल

List of Chief Ministers of Himanchal Pradesh: हिमांचल प्रदेश के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल-

हमारा भारत कई सारे राज्यों से मिलकर बना है, प्रत्येक राज्य का वास्तविक कार्यपालक वहाँ का मुख्यमंत्री होता है। हमारे देश के संविधान में अनुच्छेद 164 में राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री को 5 साल की अवधि के लिए या फिर बहुमत दल द्वारा बहुमत प्राप्त होने के समय तक नियुक्त करनेका वर्णन है।

 

यह भी देखें-List of Chief Ministers of Haryana: हरियाणा के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल-

हिमांचल प्रदेश की राजधानी शिमला है, हिमांचल प्रदेश  21,629 मील² (56019 किमी²) से अधिक क्षेत्र में फ़ैला हुआ है तथा उत्तर में जम्मू और कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेशों के पश्चिम तथा दक्षिण-पश्चिम में पंजाब (भारत), दक्षिण में हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में उत्तराखण्ड तथा पूर्व में तिब्बत से घिरा हुआ है।

यह भी देखें-राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्रियों की सूची | List of chief ministers of Rajasthan


हिमांचल प्रदेश  के प्रथम मुख्यमंत्री डा. यशवंत सिंह परमारजी थे जिन्होंने 01.07.1963 से 14.03.1967 तक राज्य की कमान संभाली थी वहीं इस समय हिमांचलप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर जी हैं, जो इस पद पर 27.12.2017 से  मौजूद हैं। आज हम आपको हिमांचल प्रदेश राज्य के सभी मुख्यमंत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं और यह भी बताने वाले किस मुख्यमंत्री का कार्यकाल कब तक रहा है, तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं।

 

List of Chief Ministers of Himanchal Pradesh: हिमांचल प्रदेश के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल

क्रमांक मुख्यमंत्री कार्यकाल पार्टी
1. डा. यशवंत सिंह परमार 8.03.1952 से 31.10.1956
01.07.1963 से 14.03.1967
कांग्रेस
2. डा. यशवंत सिंह परमार 14.03.1967 से 15.03.1972 कांग्रेस
3. श्री राम लाल 28.01.1977 से 30.04.1977 कांग्रेस
4. श्री शांता कुमार 26.06.1977 से 14.02.1980 जनता पार्टी
5. श्री राम लाल 14.02.1980 से 24.05.1982 कांग्रेस
6. श्री राम लाल ठाकुर 25.05.1982 से 08.04.1983 कांग्रेस
7. श्री वीरभद्र सिंह 08.03.1983 से 05.03.1985 कांग्रेस
8. श्री वीरभद्र सिंह 05.03.1985 से 23.03.1990 कांग्रेस
9. श्री शांता कुमार 05.03.1990 से 14.12.1992 भाजपा
10. श्री वीरभद्र सिंह 03.12.1993 से 04.03.1998 कांग्रेस
11. श्री वीरभद्र सिंह 05.03.1998 से 23.03.1998 कांग्रेस
12. श्री प्रेम कुमार धूमल 24.03.1998 से 05.03.2003  भाजपा
13. श्री वीरभद्र सिंह 06.03.2003 से 29.12.2007 कांग्रेस
14. श्री प्रेम कुमार धूमल 30.12.2007 से 24.12.2012 भाजपा
15. श्री वीरभद्र सिंह 25.12.2012 से 27.12.2017 कांग्रेस
16. श्री जय राम ठाकुर 27.12.2017 से अब तक  भाजपा