राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्रियों की सूची | List of chief ministers of Rajasthan

राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्रियों की सूची | List of chief ministers of Rajasthan

राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्रियों की सूची | List of chief ministers of Rajasthan-

दोस्तों राजस्थान हमारे देश का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य है यह भारत के पश्चिम दिशा में स्थित है, राजस्थान की सीमा हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ लगती है, राजस्थान राज्य की राजधानी जयपुर है  जो अपने पुराने एतिहासिक इमारतों के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती है। राजस्थान पांच राज्यों के साथ अन्तर्राज्यीय सीमा बनाता है। यह उत्तर में पंजाब, उत्तर-पूर्व में हरियाणा, पूर्व में उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में मध्यप्रदेश एवं दक्षिण में गुजरात के साथ अन्तर्राज्यीय सीमाएं बनाता है।

 

हमारा भारत कई सारे राज्यों से मिलकर बना है, प्रत्येक राज्य का वास्तविक कार्यपालक वहाँ का मुख्यमंत्री होता है। हमारे देश के संविधानमें अनुच्छेद 164 में राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री को 5 साल की अवधि के लिए या फिर बहुमत दल द्वारा बहुमत प्राप्त होने के समय तक नियुक्त करने का वर्णन है। राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री हीरा लाल शास्त्री जी थे, जिन्होंने 7 अप्रेल 1949 को राज्य की कमान संभाली थी वहीं इस समय राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी हैं। आज हम आपको राजस्थान राज्य के सभी मुख्यमंत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं और यह भी बताने वाले किस मुख्यमंत्री का कार्यकाल कब तक रहा है इसके अलावा हम आपको राजस्थान राज्य में कब-कब राष्ट्रपति का शासन लगा था इसके बारे में बताएंगे, तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

 

 

List of chief ministers of Rajasthan – राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्रियों की सूची निम्न प्रकार है:

क्र०

नाम

पदभार ग्रहण

पदमुक्ति

दल

1

हीरा लाल शास्त्री

7 अप्रेल 1949

5 जनवरी 1951

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

2

सी एस वेंकटाचारी

6 जनवरी 1951

25 अप्रेल 1951

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

3

जय नारायण व्यास

26 अप्रेल 1951

3 मार्च 1952

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

4

टीका राम पालीवाल

3 मार्च 1952

31 अक्टूबर 1952

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

5

जय नारायण व्यास

1 नवम्बर 1952

12 नवम्बर 1954

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

6

मोहन लाल सुखाड़िया

13 नवम्बर 1954

11 अप्रेल 1957

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

7

मोहन लाल सुखाड़िया

11 अप्रेल 1957

11 मार्च 1962

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

8

मोहन लाल सुखाड़िया

12 मार्च 1962

13 मार्च 1967

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

रिक्त

राष्ट्रपति शासन

13 मार्च 1967

26 अप्रेल 1967

 

9

मोहन लाल सुखाड़िया

26 अप्रेल 1967

9 जुलाई 1971

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

10

बरकतुल्लाह खान

9 जुलाई 1971

11 अगस्त 1973

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

11

हरिदेव जोशी

11 अगस्त 1973

29 अप्रेल 1977

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

रिक्त

राष्ट्रपति शासन

29 अगस्त 1973

22 जून 1977

 

12

भैरोंसिंह शेखावत

22 जून 1977

16 फरवरी 1980

जनता पार्टी

रिक्त

राष्ट्रपति शासन

16 मार्च 1980

6 जून 1980

 

13

जगन्नाथ पहाड़ीया

6 जून 1980

13 जुलाई 1981

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

14

शिवचरण माथुर

14 जुलाई 1981

23 फरवरी 1985

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

15

हीरा लाल देवपुरा

23 फरवरी 1985

10 मार्च 1985

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

16

हरिदेव जोशी

10 मार्च 1985

20 जनवरी 1988

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

17

शिवचरण माथुर

20 जनवरी 1988

4 दिसम्बर 1989

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

18

हरिदेव जोशी

4 दिसम्बर 1989

4 मार्च 1990

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

19

भैरोंसिंह शेखावत

4 मार्च 1990

15 दिसम्बर 1992

भाजपा

रिक्त

राष्ट्रपति शासन

15 दिसम्बर 1992

4 दिसम्बर 1993

 

20

भैरोंसिंह शेखावत

4 दिसम्बर 1993

29 दिसम्बर 1998

भाजपा

21

अशोक गहलोत

1 दिसम्बर 1998

8 दिसम्बर 2003

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

22

वसुन्धरा राजे सिंधिया

8 दिसम्बर 2003

11 दिसम्बर 2008

भाजपा

23

अशोक गहलोत

12 दिसम्बर 2008

13 दिसम्बर 2013

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

24

वसुन्धरा राजे सिंधिया

13 दिसम्बर 2013

16 दिसम्बर 2018

भाजपा

25

अशोक गहलोत

17 दिसम्बर 2018

पदस्थ

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस