गुजरात के राज्यपालों की सूची 2022

गुजरात के राज्यपालों की सूची 2022

गुजरात के राज्यपालों की सूची 2022 | List of Governors of Gujarat 2022 in Hindi-

दोस्तों गुजरात राज्य हमारे देश की पश्चिम दिशा में स्थित है, गुजरात की सीमा हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ लगती है, गुजरात राज्य की राजधानी गांधीनगर है  जो अपने पुराने एतिहासिक इमारतों के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती है। गुजरात तीन राज्य और केंद्र शासित  के साथ अन्तर्राज्यीय सीमा बनाता है।  गुजरात के पश्चिम में पाकिस्तान का सिंध प्रांत स्थित है, उत्तर में राजस्थान, दक्षिण में महाराष्ट्र राज्य, दमन, दीव और दादरा जैसे केंद्र शासित प्रदेश और पूर्व में मध्य प्रदेश है। 

यह भी देखें- गुजरात के मुख्‍यमंत्रियों की सूची

दोस्तों राज्यपाल किसी राज्य का संवैधानिक मुखिया यानि कार्यकारी प्रमुख होता है, राजपाल राज्य के अंदर केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के रूप में अपने कार्यों का निर्वहन करता है। हमारे संविधान के अनुच्छेद 153 के अनुसार प्रत्येक राज्य में एक राज्यपाल होता है लेकिन संविधान संसोधन 7 के अनुसार एक ही व्यक्ति किन्ही दो या फिर दो से अधिक राज्यों का राज्यपाल नियुक्त किया जा सकता है, राज्यपाल का सामान्यतः पाँच वर्ष के लिए होता है।

यह भी देखें-राजस्‍थान के राज्यपाल की सूची

 
गुजरात राज्य के प्रथम राज्यपाल मेहदी नवाज जंग  थे जो 1 मई 1960  से 1 अगस्त 1965  तक राज्यपाल के पद पर आसीन थे वहीं वर्तमान समय में गुजरात राज्य के राज्यपाल आचार्य देवव्रत हैं जो  15 जुलाई 2019 से राज्यपाल पद पर आसीन हैं, आज हम आपको गुजरात राज्य के सभी राजपालों के बारे में बताने जा रहे हैं और उनके कार्यकाल के बारे में आपको बताएंगे तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

यह भी देखें-List Of Governors Of madhya pradesh: मध्य प्रदेश के सभी राज्यपाल और उनके कार्यकाल

 

गुजरात के राज्यपालों की सूची 2022 | List of Governors of Gujarat 2022 in Hindi

क्रम संख्या

नाम

कार्यकाल

1

मेहदी नवाज जंग

1 मई 1960 – 1 अगस्त 1965

2

नित्यानंद कनूगो

1 अगस्त 1965 – 7 दिसम्बर 1967

3

पी एन भगवती

7 दिसम्बर 1967 – 26 दिसम्बर 1967

4

श्रीमन नारायण

26 दिसम्बर 1967 – 17 मार्च 197

5

पी एन भगवती

17 मार्च 1973 – 4 अप्रैल 1973

6.

के. के. विश्वनाथन

4 अप्रैल 1973 – 14 अगस्त 1978

7.

शारदा मुखर्जी

14 अगस्त 1978 – 6 अगस्त 1983

8.

किज़ेकेथिल चंडी

6 अगस्त 1983 – 26 अप्रैल 1984

9.

ब्रज कुमार नेहरू

26 अप्रैल 1984 – 26 फ़रवरी 1986

10.

राम कृष्ण त्रिवेदी

26 फ़रवरी 1986 – 2 मई 1990

11.

महिपाल शास्त्री

2 मई 1990 – 21 दिसम्बर 1990

12.

सरुप सिंह

21 दिसम्बर 1990 – 1 जुलाई 1995

13.

नरेश चन्द्रा

1 जुलाई 1995 – 1 मार्च 1996

14.

कृष्ण पाल सिंह

1 मार्च 1996 – 25 अप्रेल 1998

15.

अंशुमान सिंह

25 अप्रेल 1998 – 16 जनवरी 1999

16.

के॰ जी॰ बालकृष्णन

16 जनवरी 1999 – 18 मार्च 1999

17.

सुन्दर सिंह भण्डारी

18 मार्च 1999 – 7 मई 2003

18.

कैलाशपति मिश्र

7 मई 2003 – 2 जुलाई 2004

19.

बलराम जाखड़

2 जुलाई 2004 – 24 जुलाई 2004

20.

नवल किशोर शर्मा

24 जुलाई 2004 – 24 जुलाई 2009

21.

एस सी जमीर

24 जुलाई 2009 – 26 नवम्बर 2009

22.

कमला बेनीवाल

26 नवम्बर 2009 – 6 जुलाई 2014

23.

मार्गरेट अल्वा

7 जुलाई 2014 – 15 जुलाई 2014

24.

ओम प्रकाश कोहली

16 जुलाई 2014 – 15 जुलाई 2019

25.

आचार्य देवव्रत

15 जुलाई 2019 – आजतक