हरियाणा के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल

हरियाणा के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल

List of Chief Ministers of Haryana: हरियाणा के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल-

हमारा भारत कई सारे राज्यों से मिलकर बना है, प्रत्येक राज्य का वास्तविक कार्यपालक वहाँ का मुख्यमंत्री होता है। हमारे देश के संविधान में अनुच्छेद 164 में राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री को 5 साल की अवधि के लिए या फिर बहुमत दल द्वारा बहुमत प्राप्त होने के समय तक नियुक्त करनेका वर्णन है।

 

यह भी देखें-List of Chief Ministers of Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल

हरियाणा, भारत के उत्तर-पश्चिम में स्थित एक भूमिबद्ध (landlocked) राज्य है। जो 27°39′ से 30°35′ N अक्षांश (Latitude) और 74°28′ से 77°36′ E देशांतर (Longitude) के मध्य स्थित है। हरियाणा राज्य की राजधानी चंडीगढ़ है, हरियाणा राज्य के उत्तर में पंजाब और हिमाचल प्रदेश स्थित है, हरियाणा राज्य के पश्चिम और दक्षिण में राजस्थान स्थित है, उत्तर, पश्चिम और दक्षिणी तीनो ओर से हरियाणा, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ सीमा साझा करता है। हरियाणा के पूर्व में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के साथ अपनी सीमा साझा करता है। यमुना नदी,  हरियाणा और उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के मध्य सीमा को परिभाषित करती है, हरियाणा का एकमात्र जिला पंचकुला है, जो केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के साथ सीमा बनता है।

 

यह भी देखें-राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्रियों की सूची | List of chief ministers of Rajasthan


हरियाणा  के प्रथम मुख्यमंत्री भागवत दयाल शर्मा जी थे जिन्होंने 1 नवम्बर 1966 से 23 मार्च 1967 तक राज्य की कमान संभाली थी वहीं इस समय हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी हैं, जो इस पद पर 26 अक्टूबर 2014 से  मौजूद हैं। आज हम आपको हरियाणा राज्य के सभी मुख्यमंत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं और यह भी बताने वाले किस मुख्यमंत्री का कार्यकाल कब तक रहा है, तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं।

 

List of Chief Ministers of Haryana: हरियाणा के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल

 

क्रम संख्या नाम कार्यकाल राजनीतिक दल
1. भागवत दयाल शर्मा 1 नवम्बर 196623 मार्च 1967 इंडियन नेशनल कांग्रेस
2. राव बीरेंद्र सिंह 24 मार्च 19672 नवम्बर 1967 विशाल हरियाणा पार्टी
3. राष्ट्रपति शासन 21 नवम्बर 1967 22 मई 1968
4. बंसी लाल 22 मई 196830 नवम्बर 1975 इंडियन नेशनल कांग्रेस
5. बनारसी दास गुप्ता 1 दिसम्बर 197530 अप्रैल 1977 इंडियन नेशनल कांग्रेस
6. राष्ट्रपति शासन 30 अप्रैल 197721 जून 1977
7. चौधरी देवी लाल 21 जून 197728 जून 1979 जनता पार्टी
8. भजन लाल 29 जून 197922 जनवरी 1980 इंडियन नेशनल कांग्रेस
9. भजन लाल 22 जनवरी 1980 5 जुलाई 1985 इंडियन नेशनल कांग्रेस
10. चौधरी देवी लाल 17 जुलाई 19872 दिसम्बर 1989 जनता दल
11. ओम प्रकाश चौटाला 2 दिसम्बर 198922 मई 1990 जनता दल
12. बनारसी दास गुप्ता 22 मई 199012 जुलाई 1990 जनता दल
13. ओम प्रकाश चौटाला 12 जुलाई 199017 जुलाई 1990 जनता दल
14. हुकम सिंह 17 जुलाई 199021 मार्च 1991 जनता दल
15. ओम प्रकाश चौटाला 22 मार्च 1991-6 अप्रैल 1991 समाजवादी जनता पार्टी
16. राष्ट्रपति शासन 6 अप्रैल 1991-23 जुलाई 1991
17. भजन लाल 23 जुलाई 1991-9 मई 1996 इंडियन नेशनल कांग्रेस
18. बंसी लाल 11 मई 1996-23 जुलाई 1999 हरियाणा विकास पार्टी
19. ओम प्रकाश चौटाला 24 जुलाई 1999-4 मार्च 2005 इंडियन नेशनल लोकदल
20. भूपिंदर सिंह हुड्डा 5 मार्च 2005-19 अक्टूबर 2014 इंडियन नेशनल कांग्रेस
21. मनोहर लाल खट्टर 26 अक्टूबर 2014-वर्तमान भारतीय जनता पार्टी