केरल के राज्यपालों की सूची

 केरल के राज्यपालों की सूची

 केरल के राज्यपालों की सूची 2022 | List of Governors of Kerala 2022 in Hindi-

दोस्तों राज्यपाल किसी राज्य का संवैधानिक मुखिया यानि कार्यकारी प्रमुख होता है, राजपाल राज्य के अंदर केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के रूप में अपने कार्यों का निर्वहन करता है। हमारे संविधान के अनुच्छेद 153 के अनुसार प्रत्येक राज्य में एक राज्यपाल होता है लेकिन संविधान संसोधन 7 के अनुसार एक ही व्यक्ति किन्ही दो या फिर दो से अधिक राज्यों का राज्यपाल नियुक्त किया जा सकता है, राज्यपाल का सामान्यतः पाँच वर्ष के लिए होता है।

यह भी देखें-List of Chief Ministers of Kerala: केरल के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल

केरल, मालाबार समुद्री सीमा पर स्थित दक्षिण भारतीय राज्य है। केरल जनसँख्या के हिसाब से भारत के 13 वा सबसे बड़ा राज्य है। राज्य को 14 जिलो में विभाजित किया गया है और त्रिवेंद्रम राज्य की राजधानी है। त्रिवेंद्रम राज्य का सबसे बड़ा शहर भी है। केरल राज्य की सीमायें कर्नाटक और तमिलनाडु के साथ लगती हैं। 

यह भी देखें-कर्नाटक के राज्यपालों की सूची 2022 | List of Governors of Karnataka 2022 in Hindi

केरल राज्य के प्रथम राज्यपाल बुर्गुला रामकृष्ण राव  थे जो 22 नवम्बर 1956 -1 जुलाई 1960 तक राज्यपाल के पद पर आसीन थे वहीं वर्तमान समय में केरल  राज्य के राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद ख़ान​​​​​​​  हैं जो 6 सितम्बर 2019​​​​​​​ से राज्यपाल पद पर आसीन हैं, आज हम आपको केरल राज्य के सभी राजपालों के बारे में बताने जा रहे हैं और उनके कार्यकाल के बारे में आपको बताएंगे तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

 

 केरल के राज्यपालों की सूची 2022 | List of Governors of Kerala 2022 in Hindi

 

क्रम संख्या

नाम

कार्यकाल

1 बुर्गुला रामकृष्ण राव 22 नवम्बर 1956 -1 जुलाई 1960
2 वराहगिरी वेंकट गिरी 1 जुलाई 1960 – 2 अप्रैल 1965
3 अजीत प्रसाद जैन 2 अप्रैल 1965 – 6 फ़रवरी 1966
4 भगवान सहाय 6 फ़रवरी 1966 – 15 मई 1967
5 वेंकट विश्वनाथन 15 मई 1967 – 1 अप्रैल 1973
6 निरंजन नाथ वांचू 1 अप्रैल 1973 – 10 अक्टूबर 1977
7 ज्योति वेंकटचलम 14 अक्टूबर 1977 – 27 अक्टूबर 1982
8 पी॰ रामचंद्रन 27 अक्टूबर 1982 – 23 फ़रवरी 1988
9 राम दुलारी सिन्हा 23 फ़रवरी 1988 – 12 फ़रवरी 1990
10 स्वरूप सिंह 12 फ़रवरी 1990 – 20 दिसम्बर 1990
11 बी॰ रचैया 20 दिसम्बर 1990 – 9 नवम्बर 1994
12 पी॰ शिव शंकर 12 नवम्बर 1995 – 1 मई 1996
13 खुर्शीद आलम खान 5 मई 1996 – 25 जनवरी 1997
14 सुखदेव सिंह कंग 25 जनवरी 1997 – 18 अप्रैल 2002
15 सिकन्दर बख्त 18 अप्रैल 2002 – 23 फ़रवरी 2004
16 त्रिलोकी नाथ चतुर्वेदी 25 फ़रवरी 2004 – 23 जून 2004
17 आर एल भाटिया 23 जून 2004 – 10 जुलाई 2008
18 रामकृष्ण सूर्यभान गवई 11 जुलाई 2008 – 7 सितम्बर 2011
19 एम॰ओ॰ हसन फारूक मरिकर 8 सितम्बर 2011 – 26 जनवरी 2012
20 हंसराज भारद्वाज 26 जनवरी 2012 – 22 मार्च 2013
21 निखिल कुमार 23 मार्च 2013 – 4 मार्च 2014
22 शीला दीक्षित 4 मार्च 2014 – 26 अगस्त 2014
23 पी सतशिवम 5 सितम्बर 2014 – 6 सितम्बर 2019
24 आरिफ़ मोहम्मद ख़ान 6 सितम्बर 2019 – अभी तक