National symbols of India: भारत के राष्ट्रीय प्रतीक और उनके बारे में जानकारी

National symbols of India: भारत के राष्ट्रीय प्रतीक और उनके बारे में जानकारी

National symbols of India:भारत के राष्ट्रीय प्रतीक और उनके बारे में जानकारी-

दोस्तों हमारा देश बहुत पुराना देश है, सिंधु नदी घाटी की सभ्यता दुनिया के सबसे पुरानी सभ्यता है, यह सभ्यता हमारे देश में सिंधु नदी के किनारे विकसित हुई थी। भारत पर अनेक राजाओ ने शासन किया है, भारत में कई सारे राजवंशों ने  हुकूमत की है। पुराने समय में हमारा देश एक विशाल भू-भाग पर था, लेकिन समय दर समय आक्रमण और राजनीति के कारण देश के टुकड़े होते चले गए। अंतिम बार भारत के दो टुकड़े अंग्रेज करके गए थी जिनमें एक देश पाकिस्तान है और दूसरा देश हमारा भारत है। 

यह भी देखें-भारत के सभी राज्यों की राजधानी,राज्यपाल मुख्यमंत्री और राज्य के स्थापना वर्ष

वर्तमान समय में भारत में कुल 28 राज्य हैं, 2019 से पहले भारत में कुल 29 राज्य होते थे। सन 2019 में जम्मू कश्मीर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बाँट दिया गया है, जम्मू कश्मीर को जम्मू कश्मीर और लद्दाख में नाम से दो केंद्र शासित प्रदेशों में अलग कर दिया गया है पहले देश में कुल 7 केंद्र शासित प्रदेश होते थे जो अब बढ़कर 9 हो गए हैं और कुल राज्य 29 से घटकर 28 रह गए हैं। आज हम आपको भारत देश के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रतीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

 

भारत का राष्ट्रीय पक्षी-

भारत का राष्ट्रीय पक्षी-
सन 1963 में मोर को देश का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया था मोर देश की संस्कृति और परम्पराओ के अनुरूप है मोर को शिष्टता और सुंदरता का प्रतीक माना जाता है मोर को राष्ट्रीय पक्षी बनाये जाने का कारण ये है क्योंकि मोर पूरे देश में पाया जाता है और मोर किसी और दूसरे देश का राष्ट्रीय पक्षी नहीं है।  इन्ही कारणों के मोर को देश का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया। 

भारत का राष्ट्रीय पशु-

भारत का राष्ट्रीय पशु-
बाघ को देश का राष्ट्रीय पशु सन 1973 में घोषित किया गया था बाघ को जंगल का राजा कहा जाता है और यह भारत के सम्पन्न वन्य जीवन को दिखाता है शक्ति और फुर्ती बाघ की पहचान होती है 1973 से पहले भारत का राष्ट्रीय पशु शेर हुआ करता था। 

भारत का राष्ट्रीय गान-

भारत का राष्ट्रीय गान-
भारत के राष्ट्रीय गान 24 जनवरी 1950 को अपनाया गया। राष्ट्रीय गान रवींद्र नाथ टैगोर द्वारा लिखित मूलतः बंगाली भाषा में लिखे गया गीत का हिन्दी अनुवाद है समाज के गैर हिन्दुओ द्वारा वंदे मातरम का विरोध करने के बाद जन गण मन को देश का राष्ट्रीय गान घोषित किया गया था। 

भारत का राष्ट्रीय फूल-

भारत का राष्ट्रीय फूल-

पुरानी कथाओ में कमल का बहुत महत्व होता था और ये फूल माता लक्ष्मी जी फूल होने के साथ-साथ धन, वैभव और उर्वरता का प्रतीक है और इस फूल की सबसे बड़ी खासियत ये है कीचड़ में उगता है कमल का फूल अशुद्धता से अछूता रहता है और यह फूल पवित्रता, उपलब्धि, लंबे जीवन और भाग्य का प्रतीक होता है। 

भारत का राष्ट्रीय फल-

भारत का राष्ट्रीय फल-
आम को भारत का राष्ट्रीय फल कहा जाता है आम प्राचीन कल भारत में पाया जाता है प्राचीन समय में कई सारे कवियों ने आम की स्वादिष्टता के बारे में कई रचनायें की हैं, दरभंगा के लाखी बाग में मुगल बादशाह अकबर ने आम के 1 लाख पेड़ों की बाग को लगवाया था। 

भारत का राष्ट्रीय गीत-

भारत का राष्ट्रीय गीत-
भारत के राष्ट्रीय गीत को बंकिम चंद्र चटर्जी ने लिखा था यह गीत आजादी की लड़ाई के समय कई सारे सेनानियों का प्रेरणा स्रोत रहा था। शुरुआत में वंदे मातरम भारत का राष्ट्रीय गान था पर आजादी के बाद जन गण मन को भारत का राष्ट्रीय गान बनाया गया। ऐसा करने का कारण यह था कि भारत के गैर-हिंदू समुदाय को ‘वंदे मातरम्’ पक्षपाती लगता था। उन्हें लगता था कि इस गाने में देश को ‘मां दुर्गा’ के रुप में प्रस्तुत किया गया है। इसलिए इसे राष्ट्रीय गान नहीं राष्ट्रीय गीत बनाया गया।

भारत का राष्ट्रीय ध्वज-

भारत का राष्ट्रीय ध्वज-
 भारत के राष्ट्रीय ध्वज में तीन रंग हैं और ये आयताकार में बना हुआ है गहरा केसरिया रंग, सफेद रंग, और हरा रंग है और बीच में अशोक चक्र बना हुआ है 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा की एक बैठक के दौरान इसे राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया गया था इसे तिरगे के नाम से जाना जाता है भारतीय ध्वज का निर्माण पिंगली वेंकैया नायडू द्वारा किया गया था। 

भारत का राष्ट्रीय पेड़-

भारत का राष्ट्रीय पेड़-
बरगद को भारत का राष्ट्रीय पेड़ कहा जाता है बरगद हमेशा फैलने वाली शाखाओं के कारण अमरता का प्रतीक है भारत की एकता इसकी गहरी जड़ों द्वारा प्रतिबिंबित होती है इस पेड़ को कल्पवृक्ष के नाम से भी जाना जाता है बरगद का पेड़ एक औषधीय गुणों से भरपूर पेड़ है बरगद के पेड़ पर कई प्रकार के पशु पक्षी रहते हैं इस प्रकार भारत में रहने वाली अलग-अलग नस्लों को दर्शाता है। 

भारत का राष्ट्रीय प्रतीक-

भारत का राष्ट्रीय प्रतीक-
सारनाथ के अशोक के स्तम्भ को भारत का राष्ट्रीय प्रतीक माना जाता है। इस स्तम्भ में चार शेर एक ही जगह पर चारों दिशा में में मुहँ किये हुए है और इस स्तम्भ में हाथी घोड़े और शेर के प्रतिमा हैं इनके बीच बने पहिये इन्हे अलग करते है। भारत का राष्ट्रीय प्रतीक एक खुले हुए उलटे कमल के फूल पर खड़ा हुआ है। 

भारत की राष्ट्रीय नदी-

भारत की राष्ट्रीय नदी-
गंगा को भारत की राष्ट्रीय नदी की उपाधि दी गई है हिन्दू धर्म के अनुसार भारत में यह सबसे पवित्र नदी है भारत के कई प्राचीन शहर वाराणसी, कानपुर, हरिद्वार प्रयागराज आदि कई शहर गंगा नदी के किनारे बसें हुए हैं। गंगा 2510 कि.मी. पहाड़ों, मैदानों और घाटियों से बहती हैऔर यह देश की सबसे लंबी नदी है।

 भारत की राष्ट्रीय मुद्रा-

 भारत की राष्ट्रीय मुद्रा-
भारत की आधिकारिक मुद्रा रुपया है इस मुद्रा के चलन को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा निर्धारित किया जाता है भारतीय रुपये के प्रतीक के रूप मे “र” लिया गया है जोकि एक देवनागरी व्यंजन है। भारतीय रुपये को पहली बार 16 वी शताब्दी में शेर शाह सूरी द्वारा चलाया गया था और मुगलों ने भी बाद में इसे जारी रखा। 

भारत का राष्ट्रीय विरासत पशु-

भारत का राष्ट्रीय विरासत पशु-
हाथी को भारत का राष्ट्रीय विरासत पशु घोषित किया गया है भारतीय हाथी एशियाई हाथी एक प्रजाति है इसको एक लुप्त प्राय जानवरों के सूची में रखा गया है। 

भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव-

भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव-
भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव गंगा डाल्फिन है गंगा डाल्फिन वास्तव में नेत्रहीन जलीव जीव है और ये केवल ताजे पानी में ही रहती है। 

भारत का राष्ट्रीय सर्प-

भारत का राष्ट्रीय सर्प-
किंग कोबरा भारत का राष्ट्रीय सर्प है,इसकी लंबाई 18.5 से 18.8 फीट तक है। यह विषैला साँप भारत में दक्षिण पूर्व एशिया के जंगलों में पाया जाता है।भारत में अन्य सांप, छिपकली और चूहा का सांस्कृतिक महत्व है क्योंकि हिंदू इन जन्तुओं
 की पूजा करते हैं।

भारत का राष्ट्रीय खेल-

भारत का राष्ट्रीय खेल-
भारत में क्रिकेट के बहुत लोकप्रिय होने के बावजूद, हॉंकी अब भी भारत का राष्ट्रीय खेल है। भारत का राष्ट्रीय खेल चुने जाने के समय हॉकी बहुत लोकप्रिय था। सन् 1928-1956 के बीच हॉकी ने स्वर्णिम युग कहा जाता है और भारत ने ओलंपिक में लगातार 6 स्वर्ण पदक जीते थे।