खुद को स्वस्थ और सेहतमंद रखने के लिए सुबह उठकर जरूर करें यह काम

खुद को स्वस्थ और सेहतमंद रखने के लिए सुबह उठकर जरूर करें यह काम

खुद को स्वस्थ और सेहतमंद रखने के लिए सुबह उठकर जरूर करें यह काम-

दोस्तों आज के समय में हर कोई खुद को फिट रखना चाहता है, हर कोई चाहता है वह बीमारियों से दूर रहें और लंबे जीवन का आनंद  लेता रहे, लेकिन इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में अधिकतर लोग अपनी सुबह की दिनचर्या पर ध्यान नहीं दे पाते हैं जिसके चलते उनका सारा दिन खराब बना रहता है। आज के समय में हर व्यक्ति किसी न किसी दबाव से जरूर गुजर रहा है, काम करने की चिंता में हमारा सारा दिन कब निकल जाता है और हमें इसके बारे में मालूम भी नहीं पड़ता है। आप सुबह उठकर जो काम करते हैं इसका असर आपके सारे दिन पर पड़ता है, यदि आप सुबह स्वस्थ औरतों को अपनाते हैं तो आप सारा दिन हेल्दी और ऊर्जा से भरपूर महसूस करते हैं। आज हम आपको कुछ आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें हमें रोजाना सुबह जरूर करनी चाहिए, तो बने रहिए हमारे साथ ना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

 

1.रोज एक्सरसाइज करने की आदत-
हमें सुबह उठकर थोड़ी एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए, ऐसा करने से हमारे शरीर में रक्त का संचार और लचीलापन करता है। आप सुबह उठकर टहलने के लिए जा सकते हैं या फिर आप चाहे तो योग भी कर सकते हैं लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए आपको सुबह अधिक मेहनत नहीं करनी चाहि,ए जरूरत से ज्यादा एक्सर्साइज़ करने से हमें थकान हो सकती है। 

यह भी देखें-इन 8 फलों में होती है पानी की भरपूर मात्रा, गर्मियों में नहीं होगी शरीर में पानी की कमी
2.पौष्टिक आहार खाने की आदत-
हमें सुबह का नाश्ता अवश्य करना चाहिए सुबह का नाश्ता हमको ना ज्यादा भारी करना चाहिए और ना ही बहुत देरी से करना चाहिए। नाश्ता करने से हमारा पेट हल्का रहता है और पाचन तंत्र भी मजबूत होता है, आपको सुबह में नाश्ते के दौरान फल सब्जी जूस दही और साबुत अनाज से नाश्ता करना चाहिए।

 

3.सुबह जल्दी उठने की आदत-
हमें सुबह जल्दी उठने की आदत को जरूर अपनाना चाहिए, आयुर्वेद के अनुसार हमें ब्रह्ममुहूर्त में उठ जाना चाहिए, सूर्योदय से करीब 2 घंटे पहले उठने से हमारे शरीर को कई सारे फायदे होते हैं। सुबह जल्दी उठकर हम अपने शरीर की सफाई आराम से कर सकते हैं, यदि आपको सुबह जल्दी उठने में परेशानी होती है तो आप धीरे-धीरे इसकी शुरुआत कर सकते हैं कुछ ही दिनों में आपको सुबह उठने की अच्छी आदत हो जाएगी। 

 


4.ब्रश करने की आदत-
हमें सुबह उठकर ब्रश जरूर करना चाहिए और बाद में दांत और जीभ को साफ करने का विशेष महत्व है। सुबह उठकर अच्छी तरह से बस करने से हमारे मुंह की सफाई हो जाती है और मुंह में जमे हुए कई सारे बैक्टीरिया बाहर निकल जाते हैं।आपको मीठे मंजन के बजाय कड़वे मंजन से ब्रश करने की आदत डालनी चाहिए, ऐसा करना हमारे दांतो के लिए फायदेमंद होता है।

यह भी देखें-मानसून के मौसम में बीमारियों से दूर रहने के लिए आज से ही खाना शुरू कर दें यह 10 फल

5.गरारा करने की आदत-
हम वैसे बहुत सारे लोग जब उन्हें गले में परेशानी होती है तब गरारा करते हैं, लेकिन आयुर्वेद की मानें तो हमें गरारा रोजाना करना चाहिए। ऐसा करने से हमारे गले को बहुत आराम मिलता है गरारा में आप नमक और पानी मिलाकर कर सकते हैं यह हमारे मसूड़ों के लिए और उसको की सफाई के लिए फायदेमंद होता है।


6.शरीर की मालिश करना-
हमें अपनी दिनचर्या में गर्म तेल से मालिश करने की आदत को शामिल करना चाहिए, आयुर्वेद की मानें तो तेल से शरीर को जो फायदा मिलता है वह किसी क्रीम से नहीं मिलता है। यदि आप रोजाना मालिश करने में असमर्थ हैं आपको हफ्ते में करीब 2 बार मालिक जरूर करनी चाहिए। वैसे तो हमें अपने पूरे शरीर की मालिश करनी चाहिए लेकिन यदि आपके पास समय की कमी है तो आपको शरीर के 5 अंगो की मालिश अवश्य करनी चाहिए यह पांच अंग हैं नाभि, पैरों के तलवे, कान, हाथ, और कोहनी हैं। तेल की मालिश हम लोगों को नहाने से पहले का नहीं चाहिए आप इसके लिए नारियल का तेल, सरसों का तेल, तिल का तेल या फिर ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

 

7.पानी से चेहरे को धोना-
सुबह उठकर हमें अपने चेहरे को पानी से जरूर धोना चाहिए और अपनी आंखों पर ताजे पानी के छींटे डालने चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार ऐसा करने से हमें कई सारे लाभ होते हैं लेकिन आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि जिस पानी से आप चेहरे को धो रहे हैं वह अधिक ठंडा ना हो और ना ही वह अधिक गर्म होना चाहिए। 

यह भी देखें-मानसून के मौसम में कई सारी जानलेवा बीमारियों से हमें दूर रखेंगे यह पांच काढ़े

8.सुबह पेट साफ करने की आदत-
सुबह उठकर सबसे पहले हमें शौच के लिए जाना चाहिए ऐसा करने से हमारे पेट की सफाई अच्छी तरह से हो जाती है और सारा दिन हमारा पेट स्वस्थ रहता है। आपको सुबह उठकर कुछ देर टहलना चाहिए फिर उसके बाद शौच के लिए जाना चाहिए।