मानसून के मौसम में बीमारियों से दूर रहने के लिए आज से ही खाना शुरू कर दें यह 10 फल

मानसून के मौसम में बीमारियों से दूर रहने के लिए आज से ही खाना शुरू कर दें यह 10 फल

मानसून के मौसम में बीमारियों से दूर रहने के लिए आज से ही खाना शुरू कर दें यह 10 फल-

दोस्तों इस समय गर्मी का मौसम भेजा जा रहा है और बारिश का मौसम की शुरुआत हो चुकी है। बारिश का मौसम देखने में जितना अच्छा लगता है उतना ही या हमारे लिए मुसीबत भी लेकर आता है, दरअसल बारिश के मौसम के दौरान हमें कई सारी बीमारियां होने लगती हैं। इस मौसम में हमारा शरीर एलर्जी इंफेक्शन और डाइजेशन की समस्याओं से परेशान रहता है, मानसून के मौसम में बीमारियों से दूर रहने के लिए हमने पोषक तत्वों को अपने डाइट में शामिल करने की जरूरत होती है, ये सभी पोषक तत्व फलों से प्राप्त कर सकते हैं। आज हम आपको 10 फलों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए जरूरी होते हैं तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते है। 

 

1.सेब-
वैसे तो सेब हर मौसम में खाना फायदेमंद होता है, लेकिन मानसून के मौसम के दौरान सेब का सेवन बेहद लाभकारी माना जाता है। रोजाना एक सेब खाने से हमें कई सारी बीमारियां नहीं होती हैं और हमारा इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत रहता है और जलन और सूजन को भी कम होने लगती है। सेब में कई सारे पोषक तत्व जैसे पेक्टिन, फाइबर, विटामिन सी और विटामिन के पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए जरूरी माने जाते हैं। 

यह भी देखें- 40 साल की उम्र के बाद हर किसी की डाइट में जरूर शामिल होनी चाहिए यह 10 चीजें, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर

2.केला-
केला कई सारे गुणों से भरपूर होता है, केला में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो हमारे पाचन तंत्र को मजबूत करता है, यदि आप रोजाना केले का सेवन करते हैं तो आपको पेट से जुड़ी हुई बीमारियों से मुक्ति मिलती है। केले में विटामिन बी6  पाया जाता है जो हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन और इंसुलिन के निर्माण में सहायक होता है, इसलिए हमलोगों को मानसून के मौसम में केले जरूर खाना चाहिए। 

 

3.नाशपाती-
नाशपाती में भी कई सारे गुण पाए जाते हैं, नाशपाती में भरपूर मात्रा में विटामीन्स पाए जाते हैं, इसके साथ-साथ इसमें कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते जो हमारे शरीर को इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं। बारिश के मौसम के दौरान ह्यूमिडिटी बहुत अधिक हो जाती है, जिसके चलते हमें बीमारी होने का खतरा बना रहता है, इसलिए इस मानसून के मौसम में नाशपाती का सेवन करने से हमें बीमारी होने का खतरा कम हो जाता है। 

 

4.लीची-
लीची कई लोगों का फेवरेट फ्रूट होती है, यह खाने में बेहद स्वादिष्ट फल होती है, लीची में विटामिन सी, विटामिन बी, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट के अलावा फाइबर भी पाया जाता है। जो हमारे शरीर में एंटीबॉडी और हमारे इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने में हमारी मदद करती है, लीची का सेवन करने से हमें सर्दी जुखाम जैसे वायरल से होने वाले रोग नहीं होते हैं और हम बीमारियों से दूर रहते हैं। 

यह भी देखें-सेहत के लिए बेहद लाभकारी है काली मिर्च, सर्दी जुखाम सहित कई सारी बीमारियों से मिलती है आजादी

5.जामुन-
मानसून के मौसम में जामुन का फल खाना सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है, जामुन के फल का सेवन करने से हमारे शरीर का शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है, इसके साथ-साथ इसमें आयरन हो लेट पोटैशियम और विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जिससे उसको खाने से हमें कई सारे लाभ मिलते हैं, इसलिए मानसून के मौसम में इस जामुन का सेवन जरूर करना चाहिए। 

 

6.आलू बुखारा-
आलूबुखारा में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं आलूबुखारा में भरपूर मात्रा में आयरन और विटामिन सी भी पाया जाता है जिसके चलते हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता रहता है और हम लोग एनीमिया जैसे रोग से बचे रहते हैं।आलूबुखारा में नेचुरल सीन सॉर्बिटोल और प्लांट फाइबर पाया जाता है, इसके साथ इसके नीले और लाल रंग में एंथोसाइन होता है, जो हमें कैंसर जैसी घातक रोगों से बचाने में हमारी मदद करता है।

 

7.अनार-
अनार का सेवन भी हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है, अनार को नियमित रूप से खाने से हम सर्दी फ्लू जैसी बीमारियों से दूर रहते हैं। अनार में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो मानसून के मौसम के दौरान हमारे शरीर को संक्रमण होने से बचाता है, इसके साथ-साथ अनार हमारे पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद होता है, इसलिए अनार को इस मानसून के मौसम के दौरान अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। 


8.पपीता-
पपीता भी हमारी सेहत के लिए बेहद लाभकारी फल माना जाता है, पपीता में अधिक मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, इसके साथ-साथ इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं। पपीता का सेवन करने से हमारे शरीर का कोलेस्ट्रोल भी नियंत्रित रहता है तथा हमारे शरीर का इम्यूनिटी सिस्टम भी मजबूत रहता है। पपीता हमारे शरीर के लिए जरूरी विटामिन सी को देने का काम करता है,  ऐसे में आपको इस मासूम के दौरान पपीते का सेवन अवश्य करना चाहिए। 

यह भी देखें-लगातार सिरदर्द होना इन गंभीर बीमारियों की ओर करता है इशारा, समय रहते हो जाइये सावधान

9.चेरी-
चेरी खाना बहुत सारे लोगों को बहुत अच्छा लगता है, चेरी में मेलाटोनिन एक एक्सीडेंट के रूप में पाया जाता है जो हमारे शरीर की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स होने वाले नुकसान से बचाता है, इसके साथ-साथ चेरी का सेवन करने से हृदय से जुड़ी हुई बीमारियों से भी सुरक्षा मिलती है। चेरी हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करती है और यह कैंसर रोधी गुणों से भरपूर होती है, इसलिए चेरी हमारी डाइट का हिस्सा जरूर होना चाहिए। 

 

10.आड़ू-
आडू भी हमारी सेहत के लिए लाभकारी होता है, आडू में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी और कैरोटीन जैसे कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। आडू हमारे शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए लाभदायक होता है, इसके साथ-साथ यह हमारी आंखों और त्वचा के लिए फायदेमंद माना जाता है। आडू में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है जिसके चलते इसका सेवन करने से बढ़ते वजन को कम करने में भी मदद मिलती है।