Health Tips In Hindi: इन तरीकों से अपने हृदय को रखें मजबूत और स्वस्थ

Health Tips In Hindi: इन तरीकों से अपने हृदय को रखें मजबूत और स्वस्थ

Health Tips In Hindi: इन तरीकों से अपने हृदय को रखें मजबूत और स्वस्थ-

वर्तमान समय मे हमारे देश मे ह्रदय रोग से संबंधित लोगों की संख्या लगभग 3 करोड़ है। जितना ज्यादा लोग तकनीकि से जुडते जा रहे हैं उतना ज्यादा उनके जीवन ने बीमारियों का आगमन बढ़ गया है। ऐसे मे एक खतरनाक बीमारी निकल आयी जिसका नाम है ह्रदय रोग कुछ समय पहले तक ये बीमारी के बुजुर्गों मे ही पायी जाती थी, लेकिन वर्तमान समय हर उम्र का व्यक्ति इस खतरनाक बीमारी से  पीड़ित है।

 

यह बीमारी इतनी खतरनाक है की इसमे काफी सारे लोगों कोअपनी जान तक गवानी पड़ जाती है, इसलिए इस ह्रदय रोग से बचने के हमारे ह्रदय का स्वस्थ होना बहुत जरूरी हो जाता है। ह्रदय को मजबूत करने के आज हम आपको कुछ तरीकों के बारे मे बताने जा रहे जिन्हे अपनाकर आप भी अपने ह्रदय को मजबूत बना सकते हैं और ह्रदय रोग जैसी खतरनाक बीमारी से बच सकते हैं। तो चलिए जानते है कौन से वो तरीके जो आपके ह्रदय को मजबूत बनाएंगे-

यह भी देखें- Health Tips in Hindi: पथरी को सही करने के कुछ घरेलू उपाय

1.खाना फाइबर युक्त जरूर हो-
जितना अधिक आप फाइबर युक्त भोजन करेंगे उतना ही आप ह्रदय रोग जैसी दिक्कतों से दूर रहेंगे क्योंकि फाइबर युक्त भोजन हमारे ह्रदय को मजबूती प्रदान करता है।  खाने मे beans,soups और सलाद का उपयोग ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए।


2.Fruit juice का करे सेवन-
जूस को पीने से हार्ट अटैक का खतरा काफी कम रहता है, संतरे के जूस मे फोलिक ऐसिड पाया जाता है जो हमारे ह्रदय को मजबूत बनाता है। अंगूर के जूस मे  flavonoids and resveratrol होता है जो धमनी को रोकने वाले थक्के को कम कर देता है। इसलिए जितना ज्यादा हो सके उतना अधिक जूस का सेवन करना चाहिए। 


3.खाने मे लहसुन का करे प्रयोग-
ब्लड प्रेशर को लहसुन कम करता है और लहसुन खाने से cholesterol भी नियंत्रित रहता है और लहसुन ब्लड सुगर को नियंत्रित रखता है लहसुन खाने से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। 


4.Exercise को नियमित करें-
आपको रोजाना कम से कम 30 मिनट exercise जरूर करनी चाहिए इससे हमारा शरीर और हमारा ह्रदय मजबूत होता है और हर्ट अटैक का खतरा 40% तक कम हो जाता है। इसलिए अपनी दैनिक दिनचर्या मे exercise को जरूर शामिल करें और एक स्वस्थ जीवन का आनंद ले। 


5.Olive oil का प्रयोग करें-
घर मे खाना बनाने के जैतून के तेल का प्रयोग करना चाहिए, इस तेल मे उपस्थित fat bad LDL cholesterol को नियंत्रित करंने मे मदद करता है। olive oil मे antioxidants मौजूद होते हैं जो हमें कई बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करते हैं। 

यह भी देखें-हंसने के साथ-साथ रोने के भी होते हैं कई सारे फायदे, जानते हैं 5 बड़े फ़ायदों के बारे में

6.Green Tea का इस्तेमाल करें-
नार्मल चाय के जगह ग्रीन टी का इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि इसमे ontioxidants मौजूद होते हैं जो cholesterol को  नियंत्रित करने मे मदद करते हैं, इसके अलावा ग्रीन टी हमारे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने मे मदद करती है। इस ग्रीन टी मे कुछ ऐसे तत्व भी पाए जाते हैं जो cancer growing cells को खत्म करने मे सहायक होते हैं।


7.अच्छी नींद को जरूर ले-
हर किसी को अच्छी नींद बहुत जरूरी होती है, क्योंकि पर्याप्त नींद को ना लेने से हमारे शरीर से stress hormones निकलते हैं जो हमारी धमनियों को ब्लॉक कर देते हैं जिसके कारण हमारे ह्रदय मे रक्त का संचार बाधित हो जाता है और हमें ह्रदय रोग जैसी बीमारी जकड़ लेती है।