Holi 2022: होली में भांग खाने के बाद ना करे इन चीजों का सेवन, वरना हो जायेंगे परेशान

Holi 2022: होली में भांग खाने के बाद ना करे इन चीजों का सेवन, वरना हो जायेंगे परेशान

Holi 2022: होली में भांग खाने के बाद ना करे इन चीजों का सेवन, वरना हो जायेंगे परेशान-

भारत में भी इस त्यौहार को सभी वर्गो के लोग बहुत व्यापक रूप में मानते है, इस होली के त्यौहार को में इतनी मिठास है की लोगो की वर्षों पुरानी दुश्मनी भी इस दिन दोस्ती में बदल जाती है। इसीलिए होली को खुशियों का त्यौहार भी कहा गया है, ऐसा माना जाता है कि होली का त्योहार हजारों सालो से मनाया जा रहा है, होली का यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इस साल की होली बहुत ही विशेष होने वाली है, इस साल का होलिका दहन 17  मार्च को होने वाला है और 18  मार्च हो रंग खेला जायेगा।  

 

होली के दिनों में सभी के घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं, वहीं युवा वर्ग के लोग इस दिन भांग का सेवन करते हैं, कई लोग भांग की ठंडाई बनाकर पीते हैं तो कई लोग भांग का गोला बनाकर खाते हैं, आज हम आपको बताने जा रहे हैं यदि आप होली के दिन भांग का सेवन करते हैं तो आपको किन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिये, तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

यह भी देखें-Holi 2022 : होली के दिन लोग क्यों करते हैं भांग का सेवन, क्या है इसके पीछे का कारण

1.ना पिये शराब-
वैसे शराब का सेवन हमें नहीं करना चाहिये क्योंकि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक होता है, लेकिन लोग होली जैसे त्योहारों में शराब को पीना पसंद करते हैं। यदि आपने में होली में भांग का सेवन किया है तो आपको इसके बाद शराब का सेवन नहीं करना चाहिये क्योंकि ऐसा करने से आपको उल्टी, चक्कर आना जैसी समस्यायें हो सकती हैं जो आपको और भी बीमार बना सकती हैं। 

 

2.ज्यादा घूमने से बचे-
होली के दिन हमलोग सारा दिन इधर-उधर घूमते रहते हैं लेकिन यदि आप इस दिन भांग का सेवन किया है तो आपको ज्यादा बाहर घूमने से बचना चाहिये क्योंकि भांग का नशा धीरे-धीरे चढ़ता है जिसके कारण आसपास की चीजें समझ नहीं आती हैं. ऐसे में आपको चक्कर आ सकता है और चोट लग सकती है इसलिए आपको इस दिन ज्यादा घूमने से बचना चाहिये। 

 

3.अधिक भोजन करने से बचे-
होली में अक्सर हम लोग भांग का सेवन करते हैं जिसके बाद हमें तेजी से भूख लगती है, जिसके कारण हमलोग अधिक भोजन करने लगते हैं, यदि आप भी  ऐसा करते हैं तो आपको भांग का सेवन करने के बाद अधिक भोजन नहीं करना चाहिये, क्योंकि ऐसा करने से आपको अपच, उल्टी, पेट दर्द की समस्या हो सकती है। 

यह भी देखें-Holi 2022 Special: होली खेलते समय इन बातों का रखे ध्यान, वरना लापरवाही पड़ सकती है महंगी

4.भूलकर ना खाये दवाइयाँ-
जब हम लोग होली के दिन भांग का सेवन करते हैं तो इसका नशा हमारे ऊपर चढ़ने लगता है जिसके कारण हमें होश नहीं रहता है, इसलिए कई सारे लोग नशा को कम करने के लिए या फिर सिर दर्द से छुटकारा पाने के लिए दवाई खा लेते हैं लेकिन आपको ऐसी गलती नहीं करना चाहिये क्योंकि यह गलती आपको भारी पड़ सकती है और आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है।