इन 8 फलों में होती है पानी की भरपूर मात्रा, गर्मियों में नहीं होगी शरीर में पानी की कमी

इन 8 फलों में होती है पानी की भरपूर मात्रा, गर्मियों में नहीं होगी शरीर में पानी की कमी

इन 8 फलों में होती है पानी की भरपूर मात्रा, गर्मियों में नहीं होगी शरीर में पानी की कमी-

दोस्तों इस समय गर्मियों का मौसम चल रहा है और गर्मियों के मौसम में डिहाइड्रेशन और लू लगने की बीमारी आम हो जाती है। गर्मियों के मौसम में हमें अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है ताकि हम इस मौसम में स्वस्थ रहें। गर्मियों के मौसम के दौरान हमें अधिक से अधिक पानी को पीना चाहिए और ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिसमें पानी की मात्रा अधिक होती है, आज हम आपको कुछ फलों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें भरपूर मात्रा में पानी पाया जाता है, यदि आप इनका गर्मियों के मौसम में सेवन करते हैं तो आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी, तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं।

यह भी देखें-मानसून के मौसम में बीमारियों से दूर रहने के लिए आज से ही खाना शुरू कर दें यह 10 फल

1.अनानास-
अनानास भी पानी का अच्छा स्रोत होता है, इस फल में करीब 86 फ़ीसदी पानी पाया जाता है, अनानास को विटामिन सी का भरपूर स्त्रोत माना जाता है। यह हमारी कोशिकाओं को नुकसान होने से बचाता है, इसके अलावा हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करता है। अनानास मैगनीज का अच्छा स्रोत होता है जो हमारे हड्डियों के लिए लाभदायक होती है, इसके अलावा इस फल में फाइबर की अधिक मात्रा होती है और यह फल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है।


2.पपीता-
पपीता कई सारे आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होता है और इस फल में 88 फ़ीसदी तक पानी पाया जाता है पपीता में विटामिन सी फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। पपीते का सेवन करने से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार होता है और यह डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद लाभदायक होता है, इसके अलावा यदि आप अपने बढ़ते हुए वजन को लेकर परेशान हैं तो आप अभी तक को अपनी डाइट में जरूर शामिल कीजिए, इससे हमें वजन कम करने में मदद मिलती है।

यह भी देखें-मानसून के मौसम में कई सारी जानलेवा बीमारियों से हमें दूर रखेंगे यह पांच काढ़े

3.तरबूज-
तरबूज में भरपूर मात्रा में पानी पाया जाता है, जो गर्मियों के मौसम में हमारे शरीर को पानी की कमी होने से बचाता है। तरबूज में लगभग 92 फ़ीसदी पानी होता है यह फल खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है और इसमें कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए जरूरी होते हैं। तरबूज का सेवन करने से हमारा दिल मजबूत होता है और दिल से जुड़ी बीमारियां नहीं होती, इसके अलावा या हमारे रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करने में मदद करता है।

 

4.ब्लूबेरी-
ब्लूबेरी हमारे लिए बेहद लाभदायक होती है, ब्लूबेरी में 84 फ़ीसदी तक पानी पाया जाता है ब्लूबेरी का इस्तेमाल केक से लेकर कई तरह की मिठाइयां बनाने में किया जाता है। ब्लूबेरी खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है और हमारी सेहत के लिए भी लाभदायक मानी जाती है, ब्लूबेरी का इस्तेमाल करने से हमारा खून साफ होने लगता है और इसमें एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो हमारे दिमाग को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं, इसलिए ब्लूबेरी को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिये। 


5.आम-
गर्मियों के मौसम में आम खाना तो हम सभी लोगों को अच्छा लगता है, आम खाने के कई सारे फायदे होते हैं। आम को हम लोग कच्चा खा सकते हैं या पका हुआ खा सकते हैं या फिर चाहे इसका शेक बना कर भी सेवन कर सकते हैं। आम में क़रीब 83 फ़ीसदी पानी पाया जाता है, आम एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जो हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद करता है। आम का सेवन करने से हमारा पाचन तंत्र भी मजबूत होता है, इसके अलावा यहां कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है तथा हम हमारी आंखों के लिए भी लाभकारी माना जाता है। 

यह भी देखें-40 साल की उम्र के बाद हर किसी की डाइट में जरूर शामिल होनी चाहिए यह 10 चीजें, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर

6.संतरा-
संतरा में भी भरपूर मात्रा में पानी पाया जाता है, और गर्मियों के मौसम के दौरान या हमारे शरीर को डिहाइड्रेशन की समस्या से दूर रखता है। संतरे में करीब 87 फ़ीसदी पानी होता है जो लोग सुबह एक्सरसाइज करते हैं उनको संतरे का सेवन अवश्य करना चाहिए, संतरे में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हमारे शरीर की इम्यूनिटी सिस्टम को सुधारता है इसके अलावा यह हमारे पाचन को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है। 

 


7.स्ट्रॉबेरी-
स्ट्रॉबेरी भी पानी का अच्छा स्रोत मानी जाती है, इसमें करीब 91 फ़ीसदी पानी पाया जाता है, स्ट्रॉबेरी विटामिन सी मैग्नीज फोलेट पोटैशियम और विटामिन बी का अच्छा स्रोत होती है। स्ट्रॉबेरी का सेवन करने से हमारा कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण रहता है और हमें दिल से जुड़े ही बीमारियां नहीं होती हैं, स्ट्रॉबेरी में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिसके कारण हमारा पाचन तंत्र मजबूत होता है और पेट से जुड़ी हुई बीमारियों से मुक्ति मिलती है। 

 

8.सेब-
शेर भी पानी का अच्छा स्रोत माना जाता है, रोजाना एक सेब खाने से हमें कई सारे लाभ मिलते हैं और हम डॉक्टर से दूर रहते हैं। सेब में करीब 86 फ़ीसदी पानी होता है, सेब  में सभी जरूरी न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं सेब का सेवन करने से हमारे शरीर का मेटाबॉलिज्म सुधरता है और हमारा दिल भी मजबूत रहता है। इसके अलावा से ब्लड शुगर को भी नियंत्रित करने में हमारी मदद करता है, सेब में कई सारे विटामिंस और मिनरल्स पाए जाते हैं जो हमारे दांत हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।