पश्चिम बंगाल के राज्यपालों की सूची

पश्चिम बंगाल के राज्यपालों की सूची

पश्चिम बंगाल के राज्यपालों की सूची 2022 | List of Governors of West Bengal 2022 in Hindi-

दोस्तों राज्यपाल किसी राज्य का संवैधानिक मुखिया यानि कार्यकारी प्रमुख होता है, राजपाल राज्य के अंदर केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के रूप में अपने कार्यों का निर्वहन करता है। हमारे संविधान के अनुच्छेद 153 के अनुसार प्रत्येक राज्य में एक राज्यपाल होता है लेकिन संविधान संसोधन 7 के अनुसार एक ही व्यक्ति किन्ही दो या फिर दो से अधिक राज्यों का राज्यपाल नियुक्त किया जा सकता है, राज्यपाल का सामान्यतः पाँच वर्ष के लिए होता है।

यह भी देखें-List of Chief Ministers of West Bengal: पश्चिम बंगाल के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल

पश्चिम बंगाल  भारत के पूर्वी भाग में स्थित एक राज्य है। इसके पड़ोस में नेपाल, सिक्किम, भूटान, असम, बांग्लादेश, ओडिशा, झारखण्ड और बिहार हैं। इसकी राजधानी कोलकाता है। इस राज्य में 23 जनपद है, यहाँ की मुख्य भाषा बांग्ला है,  पश्चिम बंगाल में लोकसभा सीटें 42राज्यसभा सीटें 16 और विधान सभा की 295 सीटें हैं। 

यह भी देखें-List of Governor of Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के राज्यपाल एवं उनके कार्यकाल

पश्चिम बंगाल राज्य के प्रथम राज्यपाल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी थे जो 15 August 1947 से 21 June 1948 तक राज्यपाल के पद पर आसीन थे वहीं वर्तमान समय में पश्चिम बंगाल  राज्य के राज्यपाल जगदीप धनकड़ हैं जो 30​​​​​​​ July , 2019 से राज्यपाल पद पर आसीन हैं, आज हम आपको पश्चिम बंगाल राज्य के सभी राजपालों के बारे में बताने जा रहे हैं और उनके कार्यकाल के बारे में आपको बताएंगे तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

 

पश्चिम बंगाल के राज्यपालों की सूची 2022 | List of Governors of West Bengal 2022 in Hindi-

क्रम. राज्यपाल  तारीख से तारीख तक
1 जगदीप धनकड़ July 30, 2019 अब तक 
2 केशरी नाथ त्रिपाठी July 24, 2014 July 29, 2019
3 डी वाई पाटिल (कार्यकारी) July 3, 2014 17 July 2014
4 एम के नारायण January 24, 2010 June 30, 2014
5 देवानंद कोंवर (अतिरिक्त प्रभार) 14 December 2009 January 23, 2010
6 गोपालकृष्ण गांधी December 14, 2004 14 December 2009
7 विरेन जे शाह December 4, 1999 December 14, 2004
8 श्यामल कुमार सेन 18 May 1999 December 4, 1999
9 अखलाकुर रहमान किदवई 27 April 1998 May 18, 1999
10 के वी रघुनाथ रेड्डी 14 August 1993 April 27, 1998
11 बी सत्यनारायण रेड्डी (अतिरिक्त प्रभार) 13 July 1993 August 14, 1993
12 सैय्यद नूरुल हसन 7 February 1990 July 12, 1993
13 टी वी राजेश्वर 20 March 1989 February 7, 1990
14 सैय्यद नूरुल हसन 12 August 1986 March 20, 1989
15 उमाशंकर दीक्षित 1 October 1984 August 12, 1986
16 सतीश चंद्रा (कार्यकारी) 16 August 1984 October 1, 1984
17 अनंत प्रसाद शर्मा 10 October 1983 16 August 1984
18 भैरब दत्त पांडे 12 September 1981 October 10, 1983
19 त्रिभूवन नारायण सिंह 6 November 1979 September 12, 1981
20 एंथनी लैंसलॉट डायस 21 August 1971 November 6, 1979
21 शांति स्वरूप धवन 19 September 1969 August 21, 1971
22 दीप नारायण सिन्हा (कार्यकारी) 1 April 1969 September 19, 1969
23 धर्म वीरा 1 June 1967 April 1, 1969
24 पद्मजा नायडू 3 November 1956 June 1, 1967
25 फनी भूषण चक्रवर्ती 8 August 1956 November 3, 1956
26 हरेंद्र कुमार मुखर्जी 1 November 1951 August 8, 1956
27 कैलाश नाथ काटजु 21 June 1948 November 1, 1951
28 चक्रवर्ती राजगोपालाचारी 15 August 1947 21 June 1948