पश्चिम बंगाल के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल

पश्चिम बंगाल के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल

List of Chief Ministers of West Bengal: पश्चिम बंगाल के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल

हमारा भारत कई सारे राज्यों से मिलकर बना है, प्रत्येक राज्य का वास्तविक कार्यपालक वहाँ का मुख्यमंत्री होता है। हमारे देश के संविधान में अनुच्छेद 164 में राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री को 5 साल की अवधि के लिए या फिर बहुमत दल द्वारा बहुमत प्राप्त होने के समय तक नियुक्त करनेका वर्णन है।

यह भी देखें-List of Chief Ministers of Jharkhand: झारखंड के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल

पश्चिम बंगाल  भारत के पूर्वी भाग में स्थित एक राज्य है। इसके पड़ोस में नेपाल, सिक्किम, भूटान, असम, बांग्लादेश, ओडिशा, झारखण्ड और बिहार हैं। इसकी राजधानी कोलकाता है। इस राज्य में 23 जनपद है, यहाँ की मुख्य भाषा बांग्ला है,  पश्चिम बंगाल में लोकसभा सीटें 42, राज्यसभा सीटें 16 और विधान सभा की 295 सीटें हैं। 

यह भी देखें-List of Chief Ministers of Bihar: बिहार के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल


 पश्चिम बंगाल के प्रथम मुख्यमंत्री बिधान चंद्र रॉय जी थे जिन्होंने 26 जनवरी 1950 -1 जुलाई 1962 तक राज्य की कमान संभाली थी वहीं इस समय पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं, जो इस पद पर 20 मई 2011 से मौजूद हैं। आज हम आपको पश्चिम बंगाल राज्य के सभी मुख्यमंत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं और यह भी बताने वाले किस मुख्यमंत्री का कार्यकाल कब तक रहा है, तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं।

 

List of Chief Ministers of West Bengal: पश्चिम बंगाल के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल-

क्रम 

मुख्यमंत्री 

कार्यकाल 

पार्टी 

1.

बिधान चंद्र रॉय

26 जनवरी 1950 -1 जुलाई 1962

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)

2.

प्रफुल्ल चंद्र सेन

9 जुलाई 1962 -28 फरवरी 1967

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)

3.

अजय कुमार मुखर्जी

1 मार्च 1967 - 21 नवंबर 1967

बांग्ला कांग्रेस (संयुक्त मोर्चा)

4.

प्रफुल्ल चंद्र घोष

21 नवंबर 1967 - 19 फरवरी 1968

निर्दलीय (प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक फ्रंट)

5.

अजय कुमार मुखर्जी

24 फरवरी 1969 - 16 मार्च 1970 

बांग्ला कांग्रेस (संयुक्त मोर्चा)

6.

सिद्धार्थ शंकर राय

20 मार्च 1972 - 30 अप्रैल 1977

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (प्रगतिशील जनतांत्रिक गठबंधन)

7.

ज्योति बसु

21 जून 1977 - 5 नवंबर 2000

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)

8.

बुद्धदेव भट्टाचार्य

6 नवंबर 2000 - 13 मई 2011

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)

9.

ममता बनर्जी

20 मई 2011 - वर्तमान

अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (AITC)