पंजाब के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल

पंजाब के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल

List of Chief Ministers of Punjab: पंजाब के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल

हमारा भारत कई सारे राज्यों से मिलकर बना है, प्रत्येक राज्य का वास्तविक कार्यपालक वहाँ का मुख्यमंत्री होता है। हमारे देश के संविधान में अनुच्छेद 164 में राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री को 5 साल की अवधि के लिए या फिर बहुमत दल द्वारा बहुमत प्राप्त होने के समय तक नियुक्त करनेका वर्णन है।

यह भी देखें-List of Chief Ministers of Haryana: हरियाणा के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल

पंजाब भारत के उत्तर पश्चिम में स्थित एक राज्य है, जिसकी सीमाएँ पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर में जम्मू और कश्मीर राज्य, उत्तर पूर्व में हिमाचल प्रदेश और दक्षिण में हरियाणा और राजस्थान राज्य से मिलती हैं। 'पंजाब' शब्द फारसी के 'पंज' जिसका अर्थ होता है 'पांच' और 'आब' जिसका अर्थ होता है 'पानी' के मेल से बना है जिसका शाब्दिक अर्थ 'पांच नदियों का क्षेत्र' है, इसलिए इसे पाँच नदियों की भूमि भी कहा जाता है। पंजाब में बहने वाली प्रमुख पाँच नदियों के नाम  सतलुज नदी, व्यास नदी, रावी नदी, चिनाव नदी, झेलम नदी हैं। 

यह भी देखें-List of Chief Ministers of Himanchal Pradesh: हिमांचल प्रदेश के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल


 पंजाब के प्रथम मुख्यमंत्री गोपी चंद भार्गव जी थे जिन्होंने 15 अगस्त 1947-13 अप्रैल 1949 तक राज्य की कमान संभाली थी वहीं इस समय पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जी हैं, जो इस पद पर 16 मार्च 2022 से मौजूद हैं। आज हम आपको पंजाब राज्य के सभी मुख्यमंत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं और यह भी बताने वाले किस मुख्यमंत्री का कार्यकाल कब तक रहा है, तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं।

 

List of Chief Ministers of Punjab: पंजाब के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल

 

क्रम संख्या

        नाम        कार्यकाल

  राजनीतिक दल

1. गोपी चंद भार्गव 15 अगस्त 1947-13 अप्रैल 1949 इंडियन नेशनल कांग्रेस
2. भीम सेन सच्चर 13 अप्रैल 1949-18 अक्टूबर 1949 इंडियन नेशनल कांग्रेस
3. गोपी चंद भार्गव 18 अक्टूबर 1949-20 जून 1951 इंडियन नेशनल कांग्रेस
4. राष्ट्रपति शासन 20 जून 1951-17 अप्रैल 1952  –
5. भीम सेन सच्चर 17 अप्रैल 1952-23 जनवरी 1956 इंडियन नेशनल कांग्रेस
6. प्रताप सिंह कैरों 23 जनवरी 1956-21 जून 1964 इंडियन नेशनल कांग्रेस
7. गोपी चंद भार्गव 21 जून 1964-6 जुलाई 1964 इंडियन नेशनल कांग्रेस
8. राम किशन 7 जुलाई 1964-5 जुलाई 1966 इंडियन नेशनल कांग्रेस
9. राष्ट्रपति शासन 5 जुलाई 1966-1 नवंबर 1966  –
10. ज्ञानी गुरमुख सिंह मुसाफिर 1 नवंबर 1966-8 मार्च 1967 इंडियन नेशनल कांग्रेस
11. गुरनाम सिंह 8 मार्च 1967-25 नवंबर 1967 शिरोमणि अकाली दल
12. लाखन सिंह गिल 25 नवंबर 1967-23 अगस्त 1968 शिरोमणि अकाली दल
13. राष्ट्रपति शासन 23 अगस्त 1968-17 फरवरी 1969  –
14. गुरनाम सिंह 17 फरवरी 1969-27 मार्च 1970 शिरोमणि अकाली दल
15. प्रकाश सिंह बादल 27 मार्च 1970-14 जून 1971 शिरोमणि अकाली दल
16. राष्ट्रपति शासन 14 जून 1971-17 मार्च 1972  –
17. जैल सिंह 17 मार्च 1972-30 अप्रैल 1977 इंडियन नेशनल कांग्रेस
18. राष्ट्रपति शासन 30 अप्रैल 1977-20 जून 1977  –
19. प्रकाश सिंह बादल 20 जून 1977-17 फरवरी 1980 शिरोमणि अकाली दल
20. राष्ट्रपति शासन 17 फरवरी 1980-6 जून 1980  –
21. दरबारा सिंह 30 जून 1980-10 अक्टूबर 1983 इंडियन नेशनल कांग्रेस
22. राष्ट्रपति शासन 10 अक्टूबर 1983-29 सितंबर 1985  –
24. सुरजीत सिंह बरनाला 29 सितंबर 1985-11 जून 1987 शिरोमणि अकाली दल
25. राष्ट्रपति शासन 11 जून 1987-25 फरवरी 1992  –
26. बेअंत सिंह 25 फरवरी 1992-31 अगस्त 1995 इंडियन नेशनल कांग्रेस
27. हरचरण सिंह बराड़ 31 जून 1995-21 नवंबर 1996 इंडियन नेशनल कांग्रेस
28. राजिंदर कौर भट्टल 21 नवंबर 1996-11 फरवरी 1997 इंडियन नेशनल कांग्रेस
29. प्रकाश सिंह बादल 12 फरवरी 1997-26 फरवरी 2002 शिरोमणि अकाली दल
30. अमरिंदर सिंह 26 फरवरी 2002-1 मार्च 2007 इंडियन नेशनल कांग्रेस
31. प्रकाश सिंह बादल 1 मार्च 2007-14 मार्च 2012 शिरोमणि अकाली दल
32. प्रकाश सिंह बादल 14 मार्च 2012-16 मार्च 2017 शिरोमणि अकाली दल
33. अमरिंदर सिंह 16 मार्च 2017-16 मार्च 2022 इंडियन नेशनल कांग्रेस
34. भगवंत मान  16 मार्च 2022 – अब तक आम आदमी पार्टी