उत्तराखंड के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल

उत्तराखंड के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल

List of Chief Ministers of Uttrakhand: उत्तराखंड के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल

हमारा भारत कई सारे राज्यों से मिलकर बना है, प्रत्येक राज्य का वास्तविक कार्यपालक वहाँ का मुख्यमंत्री होता है। हमारे देश के संविधान में अनुच्छेद 164 में राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री को 5 साल की अवधि के लिए या फिर बहुमत दल द्वारा बहुमत प्राप्त होने के समय तक नियुक्त करनेका वर्णन है।

यह भी देखें-

उत्तराखंड भारत के 28 राज्य व 8 केंद्रशासित प्रदेशों में से एक है, इसकी राजधानी ‘देहरादून’ है। उत्तराखंड राज्य का गठन 9 नवंबर 2000 को तत्कालीन उत्तर प्रदेश को अलग करके किया गया था। पहले इसे ‘उत्तरांचल’ के नाम से जाना जाता था, उत्तराखंड में तमाम पवित्र स्थल होने के कारण इसे देवभूमि भी कहा जाता है। उत्तराखंड राज्य की उत्तरी सीमा चीन (तिब्बत) से, पूर्वी सीमा नेपाल से, दक्षिणी सीमा उत्तर प्रदेश से और पश्चिमोत्तर सीमा हिमाचल प्रदेश से मिलती है।

यह भी देखें-


 उत्तराखंड के प्रथम मुख्यमंत्री नित्यानन्द स्वामी जी थे जिन्होंने 09 नवम्बर 2000 से 29 अक्तूबर 2001 तक राज्य की कमान संभाली थी वहीं इस समय उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हैं, जो इस पद पर 02 जुलाई 2021 से  मौजूद हैं। आज हम आपको उत्तराखंड राज्य के सभी मुख्यमंत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं और यह भी बताने वाले किस मुख्यमंत्री का कार्यकाल कब तक रहा है, तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं।

 

List of Chief Ministers of Uttrakhand: उत्तराखंड के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल

क्रमांक मुख्यमंत्री का नाम पदभार ग्रहण पदमुक्ति दल/राजनीतिक पार्टी
1. नित्यानन्द स्वामी 09 नवम्बर 2000 29 अक्तूबर 2001 भारतीय जनता पार्टी
2. भगत सिंह कोश्यारी 30 अक्तूबर 2001 01 मार्च 2002 भारतीय जनता पार्टी
3. नारायण दत्त तिवारी 02 मार्च 2002 07 मार्च 2007 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
4. भुवन चन्द्र खण्डूरी 08 मार्च 2007 23 जून 2009 भारतीय जनता पार्टी
5. रमेश पोखरियाल निशंक 24 जून 2009 10 सितम्बर 2011 भारतीय जनता पार्टी
भुवन चन्द्र खण्डूरी 10 सितम्बर 2011 13 मार्च 2012 भारतीय जनता पार्टी
6. विजय बहुगुणा 13 मार्च 2012 31 जनवरी 2014 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
7. हरीश रावत 01 फ़रवरी 2014 17 मार्च 2017 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
8. त्रिवेन्द्र सिंह रावत 18 मार्च 2017 09 मार्च 2021 भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
9. तीरथ सिंह रावत 10 मार्च 2021 01 जुलाई 2021 भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
9. पुष्कर सिंह धामी 02 जुलाई 2021 अब तक भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)