भारत के सभी राष्ट्रपतियों की सूची

भारत के सभी राष्ट्रपतियों की सूची

List of All President of India: भारत के सभी राष्ट्रपतियों की सूची-

भारत का संविधान 26 जनवरी, 1950 को अपनाया गया, और डॉ. राजेन्द्र प्रसाद देश के पहले संवैधानिक राष्ट्रपति चुने गए थे। हमारे कई राष्ट्रपति एक स्वतंत्र दृष्टिकोण के साथ शानदार रूप से सफल रहे हैं, इनमें से कई राष्ट्रपति देश के राजनीतिक दलों से भी संबंधित हैं। हालांकि, राष्ट्रपति के रूप में, वे अपने राजनीतिक झुकाव से ऊपर उठ गए और राष्ट्र के सर्वोत्तम हित में काम करने के लिए चुने गये। भारत का राष्ट्रपति राज्य का प्रमुख और देश के सशस्त्र बलों का कमांडर-इन-चीफ भी होता है। प्रधानमंत्री और सरकार द्वारा किए गए सभी कार्यकारी निर्णय राष्ट्रपति के नाम पर लिए जाते हैं।

यह भी देखें-List Of All Vice President Of India: भारत के सभी उप राष्ट्रपतियों की सूची

देश के प्रथम राष्ट्रपति माननीय राजेन्द्र प्रसाद जी थे जिन्होंने जनवरी 26, 1950 - मई 13, 1962 तक देश के राष्ट्रपति पद को संभाला था, वहीं देश की प्रथम महिला राष्ट्रपति प्रतिभा देवी जी पाटिल थी जो इस पद पर जुलाई 25, 2007 - जुलाई 25, 2012 आसीन रही थी, इस समय देश के राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द जी हैं जो इस पद पर जुलाई 25, 2017 से मौजूद हैं। देश के प्रथम कार्यवाहक राष्ट्रपति वराहगिरि वेंकटगिरि थे जो मई 03, 1969 - जुलाई 20, 1969 तक इस पद आसीन रहे थे,  आज हम आपको देश के सभी राष्ट्रपति, कार्यवाहक राष्ट्रपति और उनके कार्यकाल के बारे में बताने जा रहे है, तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

यह भी देखें-List of All Lok Sabha Speakers of India: देश के सभी लोकसभा स्पीकर की सूची

List of All President of India: भारत के सभी राष्ट्रपतियों की सूची

     क्रम

          नाम

       कार्यकाल

  1.  

डॉ. राजेंद्र प्रसाद (1884 - 1963)

जनवरी 26, 1950 - मई 13, 1962

        2. 

डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन (1888-1975)

मई 13, 1962 - मई 13, 1967

        3. 

डॉ. जाकिर हुसैन (1897 - 1969)

मई 13, 1967 - मई 03, 1969

        4. 

वराहगिरि वेंकटगिरि (1884 - 1980)(कार्यवाहक)

मई 03, 1969 - जुलाई 20, 1969

        5. 

न्यायमूर्ति मोहम्मद हिदायतुल्लाह (1905 - 1992)(कार्यवाहक)

जुलाई 20, 1969 - अगस्त 24, 1969

         6. 

वराहगिरि वेंकटगिरि (1884 - 1980)

अगस्त 24, 1969 - अगस्त 24, 1974

         7. 

फखरुद्दीन अली अहमद (1905 - 1977)

अगस्त 24, 1974 - फरवरी 11, 1977

         8. 

बी.डी. जत्ती (1913 - 2002)(कार्यवाहक)

फरवरी 11, 1977 - जुलाई 25, 1977

         9. 

नीलम संजीव रेड्डी (1913 - 1996)

जुलाई 25, 1977 - जुलाई 25, 1982

        10.  

ज्ञानी जैल सिंह (1916 - 1994)

जुलाई 25, 1982 - जुलाई 25, 1987

         11. 

आर. वेंकटरमण (1910 - 2009)

जुलाई 25, 1987 - जुलाई 25, 1992

         12. 

डॉ. शंकर दयाल शर्मा (1918 - 1999)

जुलाई 25, 1992 - जुलाई 25, 1997

          13.. 

के. आर. नारायणन (1920 - 2005)

जुलाई 25, 1997 - जुलाई 25, 2002

          14. 

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम (1931-2015)

जुलाई 25, 2002 - जुलाई 25, 2007

          15. 

श्रीमती प्रतिभा देवीसिंह पाटिल (जन्म - 1934)

जुलाई 25, 2007 - जुलाई 25, 2012

          16. 

श्री प्रणब मुखर्जी (जन्म - 1935)

जुलाई 25, 2012 - जुलाई 25, 2017

          17. 

श्री राम नाथ कोविन्द (जन्म - 1945)

जुलाई 25, 2017 से अब तक