गोवा के राज्यपालों की सूची 2022 | List of Governors of Goa 2022 in Hindi-
दोस्तों राज्यपाल किसी राज्य का संवैधानिक मुखिया यानि कार्यकारी प्रमुख होता है, राजपाल राज्य के अंदर केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के रूप में अपने कार्यों का निर्वहन करता है। हमारे संविधान के अनुच्छेद 153 के अनुसार प्रत्येक राज्य में एक राज्यपाल होता है लेकिन संविधान संसोधन 7 के अनुसार एक ही व्यक्ति किन्ही दो या फिर दो से अधिक राज्यों का राज्यपाल नियुक्त किया जा सकता है, राज्यपाल का सामान्यतः पाँच वर्ष के लिए होता है।
यह भी देखें-छत्तीसगढ़ के राज्यपालों की सूची
अपने आकर्षक समुद्री तट, महान वास्तुकला की विरासत और पूजास्थलों के लिए मशहूर गोवा पयर्टकों का पसंदीदा स्थान है। गोवा देश के पश्चिमी भाग में स्थित है और क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे छोटा राज्य है। पणजी गोवा की राजधानी है, इसके उत्तर में महाराष्ट्र, पश्चिम में अरब सागर, दक्षिण और पूर्व में कर्नाटक से घिरा गोवा, भारत के कोंकण क्षेत्र के बड़े हिस्से में फैला है।
यह भी देखें-गोवा के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल
गोवा राज्य के प्रथम राज्यपाल गोपाल सिंह थे जो 30 मई 1987- 17 जुलाई 1989 तक राज्यपाल के पद पर आसीन थे वहीं वर्तमान समय में गोवा राज्य के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी हैं जो 18 अगस्त 2020 से राज्यपाल पद पर आसीन हैं, आज हम आपको गोवा राज्य के सभी राजपालों के बारे में बताने जा रहे हैं और उनके कार्यकाल के बारे में आपको बताएंगे तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं।
गोवा के राज्यपालों की सूची 2022 | List of Governors of Goa 2022 in Hindi
|
क्रम संख्या |
नाम |
कार्यकाल |
| 1 | गोपाल सिंह | 30 मई 1987- 17 जुलाई 1989 |
| 2 | खुरशेद आलम ख़ान | 18 जुलाई 1989 – 17 मार्च 1991 |
| 3 | भानु प्रकाश सिंह | 18 मार्च 1991 – 3 अप्रैल 1994 |
| 4 | बी रचैया | 4 अप्रैल 1994 – 3 अगस्त 1994 |
| 5 | गोपाला रामानुजम | 4 अगस्त 1994 – 15 जून 1995 |
| 6 | रोमेश भंडारी | 16 जून 1995 – 18 जुलाई 1996 |
| 7 | पी सी एलेक्जेंडर | 19 जुलाई 1996 – 15 जनवरी 1998 |
| 8 | टी आर सतीश चंद्रन | 16 जनवरी 1998 – 18 अप्रैल 1998 |
| 9 | जे॰एफ॰आर॰ जैकब | 19 अप्रैल 1998 – 26 नवम्बर 1999 |
| 10 | मोहम्मद फज़ल | 26 नवम्बर 1999 – 25 अक्टूबर 2002 |
| 11 | किदार नाथ साहनी | 26 अक्टूबर 2002 – 2 जुलाई 2004 |
| 12 | मोहम्मद फज़ल | 3 जुलाई 2004 – 16 जुलाई 2004 |
| 13 | एस सी जमीर | 17 जुलाई 2004 – 21 जुलाई 2008 |
| 14 | शिवेन्दर सिंह सिद्धू | 22 जुलाई 2008 – 26 अगस्त 2011 |
| 15 | के शंकरनारायणन | 27 अगस्त 2011 – 3 मई 2012 |
| 16 | भारत वीर वांचू | 4 मई 2012 – 4 जुलाई 2014 |
| 17 | मार्गरेट अल्वा | 12 जुलाई 2014 – 5 अगस्त 2014 |
| 18 | ओम प्रकाश कोहली | 6 अगस्त 2014 – 25 अगस्त 2014 |
| 19 | मृदुला सिन्हा | 26 अगस्त 2014 – 2 नवंबर 2019 |
| 20. | सत्यपाल मलिक | 3 नवंबर 2019 – 18 अगस्त 2020 |
| 21. | भगत सिंह कोश्यारी | 18 अगस्त 2020 – अभी तक |