मणिपुर के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल

मणिपुर के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल

List of Chief Ministers of Manipur : मणिपुर के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल-

हमारा भारत कई सारे राज्यों से मिलकर बना है, प्रत्येक राज्य का वास्तविक कार्यपालक वहाँ का मुख्यमंत्री होता है। हमारे देश के संविधान में अनुच्छेद 164 में राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री को 5 साल की अवधि के लिए या फिर बहुमत दल द्वारा बहुमत प्राप्त होने के समय तक नियुक्त करनेका वर्णन है।

यह भी देखें-List of Chief Ministers of Karnataka: कर्नाटक के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल

मणिपुर भारत का एक पूर्वोत्तर राज्य है। इसकी राजधानी इंफाल है, मणिपुर के पड़ोसी राज्य हैं: उत्तर में नागालैंड और दक्षिण में मिज़ोरम, पश्चिम में असम, और पूर्व में इसकी सीमा म्यांमार से मिलती है। इसका क्षेत्रफल 22,347 वर्ग कि.मी (8,628 वर्ग मील) है। यहाँ के मूल निवासी मीतई जनजाति के लोग हैं, जो यहाँ के घाटी क्षेत्र में रहते हैं। इनकी भाषा मेइतिलोन है, जिसे मणिपुरी भाषा भी कहते हैं।

यह भी देखें-राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्रियों की सूची | List of chief ministers of Rajasthan


मणिपुर के प्रथम मुख्यमंत्री  मैरेम्बम कोइरिंग सिंह जी थे जिन्होंने 1-Jul-1963 से 11-Jan-1967 तक राज्य की कमान संभाली थी वहीं इस समय मणिपुर के मुख्यमंत्री नोंगथोम्बम बिरेन सिंह जी हैं, जो इस पद पर 15-Mar-2017 से  मौजूद हैं। आज हम आपको मणिपुर राज्य के सभी मुख्यमंत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं और यह भी बताने वाले किस मुख्यमंत्री का कार्यकाल कब तक रहा है, तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं।

 

List of Chief Ministers of Manipur : मणिपुर के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल

 

मुख्यमंत्रियों का नाम कार्यकाल दल का नाम
मैरेम्बम कोइरिंग सिंह 1-Jul-63 से 11-Jan-67 INC
राष्ट्रपति शासन 12-Jan-67 से 19-Mar-67  
मैरेम्बम कोइरिंग सिंह 20-Mar-67 से 4-Oct-67 INC
लोंगजम थंबो सिंह 13-Oct-67 से 24-Oct-67 Manipur United Front
राष्ट्रपति शासन 25-Oct-67 से 18-Feb-68  
मैरेम्बम कोइरिंग सिंह 19-Feb-68 से 16-Oct-69 INC
राष्ट्रपति शासन 17-Oct-69 से 22-Mar-72  
मोहम्मद अलीमुद्दीन 23-Mar-72 से 27-Mar-73 MPP
राष्ट्रपति शासन 28-Mar-73 से 3-Mar-74  
मोहम्मद अलीमुद्दीन 4-Mar-74 से 9-Jul-74 MPP
यांगमाशो शाजा 10-Jul-74 से 5-Dec-74 MHU
राजकुमार डोरेन्द्र सिंह 6-Dec-74 से 15-May-77 INC
राष्ट्रपति शासन 16-May-77 से 28-Jun-77  
यांगमाशो शाजा 29-Jun-77 से 13-Nov-79 JNP
राष्ट्रपति शासन 14-Nov-79 से 13-Jan-80  
राजकुमार डोरेन्द्र सिंह 14-Jan-80 से 26-Nov-80 INC
ऋषंग कीशिंग 27-Nov-80 से 27-Feb-81 INC
राष्ट्रपति शासन 28-Feb-81 से 18-Jun-81  
ऋषंग कीशिंग 19-Jun-81 से 3-Mar-88 INC(I)
राज कुमार जयचंद्र सिंह 4-Mar-88 से 22-Feb-90 INC
राज कुमार रणबीर सिंह 23-Feb-90 से 6-Jan-92 MRP
राष्ट्रपति शासन 7-Jan-92 से 7-Apr-92  
राजकुमार डोरेन्द्र सिंह 8-Apr-92 से 10-Apr-93 INC
राष्ट्रपति शासन 31-Dec-93 से 13-Dec-94  
ऋषंग कीशिंग 14-Dec-94 से 15-Dec-97 INC
वाग्बम्बम निपाचा सिंह 16-Dec-97 से 14-Feb-01 MSCP
राधाबिनोद कोइजम 15-Feb-01 से 1-Jun-01 SAP
राष्ट्रपति शासन 2-Jun-01 से 6-Mar-02  
ओक्राम इबोबी सिंह 7-Mar-02 से 1-Mar-07 INC
ओक्राम इबोबी सिंह 2-Mar-07 से 13-Mar-12 INC
ओक्राम इबोबी सिंह 14-Mar-12 से 15-Mar-17 INC
नोंगथोम्बम बिरेन सिंह 15-Mar-17 से Present BJP