दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में दो स्थान नीचे पहुंचे देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी

दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में दो स्थान नीचे पहुंचे देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी

दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में दो स्थान नीचे पहुंचे देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी-
देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर लोगों में दो स्थान की गिरावट के साथ सातवें स्थान पर पहुँच गए हैं, जबकि बीते शुक्रवार तक वो पांचवें स्थान पर बने हुए थे। मुकेश अंबानी के पीछे होने के पीछे का कारण रिलांयस कंपनी के शेयरों में हुई गिरावट को माना जा रहा है। फोर्ब्स के मुताबिक देश के सबसे अमीर मुकेश अंबानी की नेटवर्थ कीमत में करीब चार अरब डालर की कमी आई है अब अंबानी की कुल संपत्ति घटकर 74.2 अरब डॉलर पर आ गई है। वर्तमान समय में मुकेश अंबानी को अमेरिका के बिजनेसमैन एलॉन मस्क और वारेन बफे ने पीछे छोड़ दिया है। वर्तमान समय में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेजोस है जो की अमेजन कंपनी के मालिक हैं और बेजोस की संपत्ति 179.4 अरब डॉलर है। 

यह भी देखें-इस देश के शाही महल में निकली है 18.50 लाख की नौकरी

रिलायंस कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के परिणाम जारी कर दिए हैं यह तिमाही एक जुलाई से लेकर 30 सितंबर के बीच की तिमाही है। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में रिलायंस कंपनी को 9,567 करोड़ का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ है जो पिछले साल के मुकाबले लाभ से 15.05 फीसदी तक कम है। मालूम हो रिलायंस कंपनी का पिछले वर्ष दूसरी तिमाही में लाभ 11,262 करोड़ था। रिलायंस कंपनी की आय में भी गिरावट दर्ज हुई है कंपनी की चालू वित्त वर्ष 2020-2021 में आय 1.2 लाख करोड़ है जो की पिछले वित्त वर्ष में 1.56 लाख करोड़ रुपये थी। 

यह भी देखें-'IIFL वेल्थ हारुन इंडिया' ने जारी की देश के 40 साल से कम उम्र के अमीरों की सूची

मालूम हो फोर्ब्स ​के रियल-टाइम बिलियनेयर रैंकिंग्स से रोजाना पब्लिक होल्डिंग्स मे होने वाले उतार चढ़ाव के बारे में जानकारी प्राप्त होती रहती है यह इंडेक्स दुनिया के सभी बजार खुलने के करीब पाँच मिनट के बार अपडेट हो जाता है जिन लोगों की संपत्ति प्राइवेट कंपनियों में होती है उनकी नेटवर्थ को रोजाना केवल एक बार ही अपडेट कीया जाता है। 

 

यह रही दुनिया के 10 सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची-

रैंक        नाम           कुल संपत्ति (डॉलर में)    स्रोत

1.       जेफ बेजोस        179.4 अरब            अमेजन

2.       बर्नार्ड अर्नाट       113.3 अरब            LVMH

3.        बिल गेट्स        112.8 अरब            माइक्रोसॉफ्ट

4.        मार्क जुकरबर्ग     96.7 अरब             फेसबुक

5.        एलन मस्क       87 अरब              टेस्ला, स्पेस एक्स

6.       वॉरेन बफेट        76.2 अरब             बर्कशायर हैथवे

7.       मुकेश अंबानी      74.2 अरब             रिलायंस इंडस्ट्रीज

8.       लैरी एलिसन       74.2 अरब             सॉफ्टवेयर

9.        लैरी पेज          71.9 अरब             गूगल

10.      सर्जी ब्रिन         69.9 अरब             गूगल