जापान के लोग लम्बे समय तक क्यों जीते है

 जापान के लोग लम्बे समय तक क्यों जीते है

 जापान के लोग लम्बे समय तक क्यों जीते है-
हमने अक्सर लोगो को कहते सुना होगा की बढ़ती टेक्नोलॉजी का हमारे रहन सहन और जीवन पर बुरा असर डाल रही है, इसीलिए हम लोगो  की औसत आयु जापान की औसत आयु से कम है, इसका बड़ा कारण ये है कि आज की बढ़ती टेक्नोलॉजी के कारण हम लोग शारीरिक एक्टिविटी को दिन पर दिन कम करते जा रहे है, जिस वजह से हमारे शरीर में कई प्रकार की बीमारियां उत्पन्न हो जाती है, जिसका सीधा असर हमारी आयु पर पड़ता है। आपको जानकारी बिलकुल हैरानी होगी की जापान बढ़ती हुई टेक्नोलॉजी के मामले में दुनिया में सबसे आगे है फिर भी वहाँ के लोग ज्यादा लम्बे समय तक जीवन जीते है, आपको बता दे की जापान में लगभग पचास हजार से ज्यादा लोग ऐसे हैं जिनकी आयु 100 साल  या उससे अधिक है, आइये जानते जापान के लोगो का रहन सहन और खान-पान आदि के बारे में.......

यह भी देखें-आइए जानते हैं दुनिया के कुछ सुंदर संसद भवन के बारें में, देख कर आप भी हो जायेंगे दीवाने

जापान का खान पान-

चाय के शौक़ीन – जापान के लोग चाय पीना बहुत पसंद करते है, यहाँ 100 से अधिक प्रकार की चाय की उत्पादित की जाती है। जापान के लोग सबसे ज्यादा ग्रीन टी पीना पसंद करते है, अब आप सोच रहे होंगे हमारे देश में चाय ना पिने की सलाह दी जाती है फिर ये लाभकारी कैसे हो सकती है,  तो आपको बता दे की जापान की चाय भारत की चाय से बहुत अलग और सेहतमंद होती है क्योकि यह लोग चाय में चीनी और दूध जैसी चीजों का इस्तेमाल नहीं करते बल्कि वो चाय में हरी पतियों से बनी चाय का सेवन करते है। यहाँ के लोग लगभग 28 तरह की ग्रीन टी चाय का सेवन करते है, जिनमे सबसे मशहूर "Sencha Gyokuro Matcha HojiCha" चाय है। जापान की  चाय में क्लोरोफिल और एंटीऑक्सीडेंट होता है, जिसकी वजह से यहाँ की चाय इनको थकान महसूस नहीं होने देती और साथ ही यह बाल, हड्डियों, और त्वचा के लिए भी फायदेमंद साबित होती है।

यह भी देखें-दुनिया से वो देश जो अपनी राजधानी को बदल चुके हैं, जानिए क्या है पीछे की वजह

पैदल चलना- जैसा  की आप जानते है हमारे देश में लोग दिन के 8 से 10 घंटे बैठकर निकल देते है और पैदल चलना तो दिन पर दिन कम होता जा रहा है। जापान में तकनीकी की वजह से किसी भी चीज़ की कमी नहीं है, वहाँ हर काम के लिए मशीने उपलब्ध है फिर भी  यहाँ के लोग पैदल चलना पसंद करते है , और यहाँ के लोग स्कूल , कॉलेज , लाइब्रेरी, पार्क , जिम  आदि तक जाने  के लिए साईकिल का इस्तेमाल करते है। इन लोगो का मानना है की शारीरिक एक्टिविटी से इनको खाना पचने में आसानी होता है और शरीर का वजन भी कण्ट्रोल रहता है।

जापानी खान पान- 
1.जापान के लोग हमेशा फ्रेश खाना खाते है, जितनी ताजी सब्जियां और उतनी ही ताजी मछलियां भी खाते है।
2.वहाँ के लोग तेल में बनी सब्जियों से ज्यादा भुनी और उबली हुई चीजों के सेवन ज्यादा करते हैं।
3.वहाँ के खाने में कैलोरी और शुगर  काफी कम मात्रा में पाया जाता है, इसी कारण उन्हें डायबटीज,कोलेस्ट्रोल और मोटापे जैसी बिमारियों का सामना नहीं करना पड़ता है।
4.जापान के लोगो के स्वस्थ रहने का सबसे कारण यह कि  वहाँ के  लोग Seafood (समुंद्री भोजन ) का सेवन बड़ी मात्रा में करते है।
5.समुद्र में पायी जाने वाले जीव और समुंद्री सब्जियाँ जमीन उगने वाली सब्जियों के मुकाबले 10 गुना ज्यादा ताकत प्रदान करती हैं।
6.समुंद्री चीजों का सेवन करने वाले लोग हमेशा जवान रहते है ,उनके बल भी घने एवं  काले बने रहते है।
7.आपको जानकर हैरानी होगी की हर साल दुनिया भर  में होने वाले मछलियों के सप्लाई का 10%  अकेला जापान में होता है। जापान में हर साल लगभग एक लाख टन Seaweed (समुंद्री भोजन ) का सेवन होता है।
8.यहाँ के खाने की चीज़ो में मैदे से बनी चीजों का सेवन ना के बराबर होता है, इसीलिए जापान में लोगो को पेट से जुडी बीमारी कम होती है।
9.यहाँ रोटी और ब्रेड की जगह चावल का सेवन अधिक किया जाता है और हाँ यहाँ सफ़ेद चावल की जगह पर भूरे और ग्रीन चावल का इस्तेमाल किया जाता है।

यह भी देखें-किस वजह से सड़कों पर बनाई जाती हैं सफेद और पीले रंग की लाइन
साफ सफाई -
जापान में लोग साफ सफाई को लेकर बहुत संवेदनशील रहते है, यहाँ के स्कूलों में बच्चो को भी साफ सफाई के प्रति जागरूक करते है। जापान के लोग किसी दूसरे देश भी जाते है तो भी वहाँ साफ सफाई से रहते है, यहाँ के लोगो का मानना है की सफाई रखने से ही कई बिमारियों से दूर रहा जा सकता है।

 

सेहत के प्रति फिक्रमंद होना –
जापान के लोग अपनी सेहत प्रति इतना फिक्रमंद होते है की वो लोग हर माह में 1 बार और साल भर में 12  बार  हेल्थ चेकअप कराते रहते हैं, की उनका शरीर में सबकुछ सामान्य है या नहीं, और जापान के लोग बिमारियों के लक्षणों के प्रति काफी जागरूक होते है,  इस सभी अच्छी आदतों का पालन करने की उनकी आदत सी बन चुकी है। 

तो आज हमने अपने लेख में आपको जापान के लोगो के जीवन के बारे ,उनके रहन सहन ,खान पान ,और अधुनिककता पर जानकारी दी, आशा करते है आपको ये जानकारी पसंद आयी होगी।