Vastu Tips In Hindi: इन वास्तु टिप्स को अपनाकर रात को नींद ना आने की परेशानी को करे दूर

Vastu Tips In Hindi: इन वास्तु टिप्स को अपनाकर रात को नींद ना आने की परेशानी को करे दूर

Vastu Tips In Hindi: इन वास्तु टिप्स को अपनाकर रात को नींद ना आने की परेशानी को करे दूर-

दोस्तों वास्तु शास्त्र हमारे जीवन का अहम हिस्सा होता है इसको ज्योतिष का अभिन्न अंग माना जाता है, वास्तुशास्त्र में कई ऐसी बातें लिखी हैं जिनका पालन करने से हमें कष्ट नहीं होता है और हमारे घर का वातावरण खुशनुमा बना रहता है। यदि हमारे घर में वास्तु दोष हो जाता है तो हमें कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, यदि हम अपने जीवन में वास्तु से जुड़ी हुई कुछ बातों का ख्याल रखते हैं तो कई सारी दिक्कतों से बच सकते हैं।

 

दोस्तों नींद हमारे जीवन का अहम हिस्सा है जिसको पर्याप्त लेना सबसे जरूरी होता है लेकिन आज के समय बहुत सारे लोग तनाव का शिकार रहते हैं जिसके कारण रात को उनको नींद नहीं आती है और देर तक जागते रहते हैं। दोस्तों कई बार नींद ना आने के पीछे का कारण तनाव के अलावा घर का वास्तु भी हो सकता है, वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि हमारे घर का वास्तु सही नहीं होता है तो इससे हमारी नींद पर भी विपरीत असर होता है जिसके कारण परिवार के लोगों को रात में नींद नहीं आती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं किस तरह से आप इन वास्तु टिप्स को अपनाकर नींद ना आने की समस्या को दूर कर सकते हैं तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

यह भी देखें- Vastu Tips In Hindi: घर में खुशहाली के लिये किचन में कभी खत्म नही होनी चाहिए ये 5 चीजें

1.बेड की दिशा है महत्वपूर्ण-
अपने बेडरूम में बेड की दिशा का ध्यान रखना भी जरूरी होता है, वास्तु शास्त्र की माने तो हमें बेड को कभी भी उत्तर-पूर्व की दिशा में नहीं रखना चाहिए, इससे कम नींद आने की समस्या पैदा हो सकती है जिसके कारण हम मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं। 

 

2.ना करे बेड पर बैठकर भोजन-
हमें कभी भी अपने बेड पर बैठकर भोजन करने से बचना चाहिए, क्योंकि वास्तु शास्त्र की माने तो कम नींद आने की समस्या पैदा हो सकती है इसके विपरीत हमें अपने घर के सभी सदस्यों के साथ भोजन करना चाहिए इससे घर में सकारात्मक माहौल बना रहता है। 

 

3.लकड़ी का होना चाहिए बेड-
वास्तु शास्त्र की माने तो हम जिस बेड पर सोते हैं वो लकड़ी का बना होना चाहिए, इसके अलावा हमारे बेड का आकार चार कोने वाला होना चाहिए ऐसा हमारे लिए शुभ होता है रात में हमे अच्छी नींद आती है जिसके कारण हम मानसिक तनाव से दूर रहते हैं। 

यह भी देखें-Vastu tips in hindi: भूलकर भी ना गिरने दे ये 5 चीजें, वरना रहेंगे परेशान

4.अपने बेडरूम में ना रखे ये चीजें-
दोस्तों घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए हमें अपने बेडरूम में  आईना नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि इससे नींद आने में परेशानी होती है, यदि आपके बेडरूम में आईना मौजूद है तो रात को सोते समय उसे किसी कपड़े से ढक देना चाहिए। हमें अपने बेडरूम में आईने के अलावा झाड़ू को नहीं रखना चाहिए इससे भी नींद कम आने की समस्या उत्पन्न हो सकती है। 

 

5.बेडरूम में ना रखे इलेक्ट्रिक सामान-
दोस्तों घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए और नींद की समस्या को दूर करने के लिए हमें अपने बेडरूम में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को नहीं रखना चाहिए, इन उपकरणों को बेडरूम में रखने से नींद कम आने की समस्या पैदा हो सकती है।