Vastu Tips In Hindi: घर में खुशहाली के लिये किचन में कभी खत्म नही होनी चाहिए ये 5 चीजें

Vastu Tips In Hindi: घर में खुशहाली के लिये किचन में कभी खत्म नही होनी चाहिए ये 5 चीजें

Vastu Tips In Hindi: घर में खुशहाली के लिये किचन में कभी खत्म नही होनी चाहिए ये 5 चीजें-

दोस्तों वास्तु शास्त्र हमारे जीवन का अहम हिस्सा होता है इसको ज्योतिष का अभिन्न अंग माना जाता है, वास्तुशास्त्र में कई ऐसी बातें लिखी हैं जिनका पालन करने से हमें कष्ट नहीं होता है और हमारे घर का वातावरण खुशनुमा बना रहता है। यदि हमारे घर में वास्तु दोष हो जाता है तो हमें कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, यदि हम अपने जीवन में वास्तु से जुड़ी हुई कुछ बातों का ख्याल रखते हैं तो कई सारी दिक्कतों से बच सकते हैं।

 

 वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारे घर की रसोई एक महत्वपूर्ण स्थान होता है, हमारे घर की रसोई में कई सारी चीजें मौजूद होती हैं जो घर की सुख शांति और समृद्धि के लिए मानी जाती है। वास्तुशास्त्र के माने तो किचन में कई ऐसी चीजें होती हैं जो घर में खुशहाली लाने का काम करती हैं, जिससे हमें आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। आज हम आपको उन पांच चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको किचन में कभी खत्म नहीं होने देना चाहिए, तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

यह भी देखें-इन अंगों के फड़कने के होते हैं कई सारे अर्थ, जानते हैं अंगों के फड़कने के बारे में

1.सरसो का तेल-
सरसों का तेल हमारे किचन में हमेशा पाया जाता है, सरसों का तेल का संबंध शनिदेव से होता है, यदि आपके किचन में सरसों का तेल समाप्त हो जाता है तो इससे घर में शनि दोष पैदा हो सकता है। इसके कारण आपके परिवार पर कई सारी परेशानियां आ सकती हैं, आपको धन की कमी हो सकती है और बीमारियां भी बनी रह सकती हैं, इसलिए आपको किचन में कभी भी तेल खत्म नहीं होने देना चाहिए। 


2.हल्दी-
हल्दी का मसालों में प्रमुख स्थान होता है और यह हमारे किचन में हमेशा पाई जाती ,है हल्दी का संबंध गुरु से होता है गुरु कृपा होने पर आप बड़ी से बड़ी परेशानियों से बचे रहते हैं, लेकिन यदि आप ऊपर गुरु का दोष लग जाता है तो आपके परिवार में कई सारी समस्याएं आने लगते हैं, आपको आर्थिक तंगी शिक्षा में रुकावट विवाह में बाधा आदि परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इसलिए आपको घर के किचन में कभी भी हल्दी खत्म नहीं होने देना चाहिए। 

 

3.नमक-
नमक हमारे भोजन का प्रमुख भाग होता है, इसके बिना भोजन की कल्पना करना व्यर्थ है, नमक हमारे किचन में हमेशा मौजूद रहता है नमक का संबंध राहु से होता है। यदि आपके रसोई में हमेशा नमक बना रहता है तो आपको राहु से जुड़ी भी समस्याएं नहीं होती हैं और जैसे ही किचन में नमक खत्म होता है राहु की गलत दृष्टि आप पर पड़ सकती है, इसलिए राहु दोष से बचने के लिए आपको हमेशा किचन में नमक को बनाए रखना चाहिए। 

 

4.आटा-
आटा तो सभी घरों में मौजूद होता है और यह हमारे किचन का मुख्य भाग होता है, बहुत सारे लोग अपने घर में आटा एकत्र करके रखते हैं जब किचन के डिब्बे में आटा खत्म हो जाता है तब फिर इसमें नया आटा भरते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र शास्त्र के अनुसार ऐसा करना सही नहीं होता है। हमें कभी भी किचन के डिब्बे में आटा खत्म नहीं होने देना चाहिए, जब भी आटा खत्म होने वाला है उससे पहले ही उस डिब्बे में आटा भर देना चाहिए, यदि आप भी किचन में आटे का खाली डिब्बा रखते हैं इससे आपके परिवार में धन की कमी होने लगती है। 

यह भी देखें-हस्त रेखा ज्ञान: यदि आपके हाथ मे मौजूद हैं ये निशान तो आपको कभी नहीं होगी धन की कमी

5.चावल-
आटे की तरह चावल भी हमारे किचन में मौजूद होते हैं, चावल को शुक्र ग्रह से जोड़ा जाता है, शुक्र ग्रह जीवन में सुख सुविधाएं देने वाला ग्रह होता है। जिस किसी के घर की रसोई में चावल मौजूद होते हैं, उस उसके घर में सुख समृद्धि बनी रहती है और जहां चावल नहीं होते हैं वहां परेशानियां बनी रहती हैं, इसलिए आपको किचन में कभी भी चावल खत्म नहीं होने देना चाहिए।