Sawan 2022 : सावन में अपनी राशि के अनुसार भोलेनाथ को अर्पित करें ये चीजें

Sawan 2022 : सावन में अपनी राशि के अनुसार भोलेनाथ को अर्पित करें ये चीजें

Sawan 2022 : सावन में अपनी राशि के अनुसार भोलेनाथ को अर्पित करें ये चीजें, भोलेनाथ भर देने खाली भंडार-

दोस्तों सावन का महिना भगवान भोलेनाथ का महिना माना जाता है, इस महीने में जो भी व्यक्ति भगवान शिव जी की पूजा करता है उस पर भोलेनाथ अधिक प्रसन्न हो जाते हैं और उसकी मनोकामना जल्द पूरी हो जाती है। सावन के महीने में भोलनाथ को खुश करने के लिए लोग अलग-अलग तरह के अनुष्ठान करते हैं कोई रुद्राभिषेक करता है, कोई कावड़ यात्रा पर जाता है तो कोई रोजाना भोलेनाथ के दरबार में जाकर शिव जी को जल चढ़ाता है। 

इस वर्ष सावन के पवित्र महीने की शुरुआत 14 जुलाई 2022 से होने जा रही है, इस बार सावन के महीने में चार सोमवार पड़ने वाले हैं, जिनमे से पहला सोमवर 18 जुलाई 2022 को और सावन का अंतिम सोमवार 8 अगस्त 2022 को पड़ने जा रहा है। 

इस वर्ष 2022 में सावन में पड़ने वाले सोमवार-

सावन का पहला सोमवार - 18 जुलाई 2022, सोमवार
सावन का दूसरा सोमवार - 25 जुलाई 2022, सोमवार
सावन का तीसरा सोमवार -  01 अगस्त 2022 सोमवार
सावन का अंतिम सोमवार - 08 अगस्त 2022,  सोमवार

 

दोस्तों हमारे ज्योतिष शास्त्र में भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए कई सारे तरीके बताये गए हैं, आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अपनी राशि के अनुसार भोलेनाथ को कौन-कौन सी चीजें अर्पित करनी चाहिए ताकि आपकी मनोकामनाओं को भोलेनाथ जल्दी पूरा कर दें और आपको कष्टों से मुक्ति मिल सके, तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

यह भी देखें-Sawan 2022: सावन का महिना इन राशि के जातकों के लिए होने वाला भाग्यशाली

मेष- 
मेष राशि के जातक सावन में भगवान शिव को लाल या रक्त चंदन अर्पित करना चाहिए, इसके साथ ही लाल रंग के फूल भी अर्पित करना चाहिये, शिवजी को फूल और चंदन अर्पित करते वक्त ओम् नागेश्वराय इस मंत्र का जाप कर सकते हैं. ऐसा करना आपके लिए शुभ फलदायक साबित होगा। 

 

वृषभ- 
वृषभ राशि के जातक सावन में भोलेनाथ को चमेली का फूल अर्पित करना चाहिये, इसके साथ ही रुद्राष्टम् स्तोत्र का पाठ करना आपके शुभ साबित होने वाला है। 

 

मिथुन- 
मिथुन राशि के जातको को सावन में शिव जी की भांग और धतूरा अर्पित करना चाहिए साथ ही साथ पंचाक्षरी मंत्र - ओम् नमः शिवाय का भी जाप कर सकते हैं. सावन मे ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा आप पर बनी रहेगी जिससे आपको कष्टों से मुक्ति मिलेगी। 

यह भी देखें-Sawan 2022 : इस सावन अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें सावन स्पेशल शायरी

कर्क- 
कर्क राशि के जातकों सावन में शिवलिंग पर भांग मिश्रित जल अर्पित करना चाहिए इसके साथ ही इस दौरान रुद्राष्टध्यायी का पाठ करना भी करना चाहिए, यदि आप सावन में गंगाजल से भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं तो यह आपके लिए शुभ फलदायी साबित होगा। 

 

सिंह- 
सिंह राशि के जातकों को सावन में भोलेनाथ को लाल रंग के फूल अर्पित करना चाहिए साथ ही शिव मंदिर में शिव चालीसा का पाठ करना भी अच्छा रहेगा, इससे भोलेनाथ का आपको आशीर्वाद प्राप्त होगा और आपके सारे कष्ट दूर हो जायेंगे। 

 

कन्या- 
कन्या राशि के जातक शिवजी को बेलपत्र, भांग, धतूरा इत्यादि अर्पित कर सकते हैं. इसके साथ ही शिवलिंग पर घी और दूध अर्पित करना चाहिये, इससे आपकी मनोकामनाओं को भोलेनाथ जल्द पूरा कर देते हैं। 

यह भी देखें-Sawan 2022 : इस सावन भोलेनाथ का इन मंत्रों से करे जाप

तुला- 
तुला राशि के जातको को सावन में शिवलिंग पर दूध अभिषेक करते हुए शिव सहस्रनाम का पाठ करना चाहिये, साथ ही अगर शिवलिंग पर दही से अभिषेक करेंगे तो और भी शुभ रहेगा। 

 

वृश्चिक- 
वृश्चिक राशि के जातको को  भोलेनाथ को गुलाब का फूल व बिल्वपत्र की जड़ चढ़ाना चाहिये साथ ही रुद्राष्टक स्तोत्र का पाठ करना चाहिये, इसके अलावा शिवलिंग पर गंगाजल और दूध में शक्कर मिलाकर अभिषेक करना चाहिये। 

 


धनु- 
धनु राशि के जातकों को  सावन के दौरान रोज सुबह स्नान के बाद शिवजी के चरणों में पीले फूल अर्पित करना चाहिए इसके अलावा आपके लिए कच्चा दूध, केसर, गुड़, हल्दी मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना शुभ रहेगा। 

 

मकर- 
सावन में इस राशि के जातको को  शिवजी को धतूरा, फूल, भांग और अष्टगंध अर्पित करते हुए पार्वती नाथाय नम: का जाप करें. साथ ही घी, शहद, दही और बादाम के तेल से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए इससे आपको उत्तम फल की प्राप्ति होगी। 

यह भी देखें-Sawan 2022 : सावन में भोलेनाथ से जुड़ी हुई दिखे ये चीजें तो आपका खुलने वाला है भाग्य

कुंभ- 
कुंभ राशि के जातकों को सावन के महीने में शिवलिंग का गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिये, इसके अलावा सावन के दौरान शिवाष्टक स्तोत्र का पाठ करना चाहिये इसके अलावा राशि के लोग सावन में घी, शहद, दही इत्यादि शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए इससे भोलेनाथ आपकी मनोकामना जल्द पूरी कर देते हैं।  

 

मीन- 
मीन राशि के जातकों को इस सावन में शिवलिंग पर पंचामृत, दही, दूध और पीले फूल चढ़ाएं. इसके अलावा चंदन की माला पर 108 बार पंचाक्षरी मंत्र ओम् नमः शिवाय का जाप करना चाहिये, साथ ही श्रावण मास में कच्चे दूध, केसर और गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करना अच्छा रहने वाला है।