Sawan 2022 : सावन के पवित्र महीने में इन चीजों के साथ भोलेनाथ का करे अभिषेक

Sawan 2022 : सावन के पवित्र महीने में इन चीजों के साथ भोलेनाथ का करे अभिषेक

Sawan 2022 : सावन के पवित्र महीने में इन चीजों के साथ भोलेनाथ का करे अभिषेक, भोलेनाथ का मिलेगा आशीर्वाद-

दोस्तों सावन का महिना भगवान भोलेनाथ का महिना माना जाता है, इस महीने में जो भी व्यक्ति भगवान शिव जी की पूजा करता है उस पर भोलेनाथ अधिक प्रसन्न हो जाते हैं और उसकी मनोकामना जल्द पूरी हो जाती है। सावन के महीने में भोलनाथ को खुश करने के लिए लोग अलग-अलग तरह के अनुष्ठान करते हैं कोई रुद्राभिषेक करता है, कोई कावड़ यात्रा पर जाता है तो कोई रोजाना भोलेनाथ के दरबार में जाकर शिव जी को जल चढ़ाता है। 

यह भी देखें-Sawan 2022 : सावन में अपनी राशि के अनुसार भोलेनाथ को अर्पित करें ये चीजें

इस वर्ष सावन के पवित्र महीने की शुरुआत 14 जुलाई 2022 से होने जा रही है, इस बार सावन के महीने में चार सोमवार पड़ने वाले हैं, जिनमे से पहला सोमवर 18 जुलाई 2022 को और सावन का अंतिम सोमवार 8 अगस्त 2022 को पड़ने जा रहा है। दोस्तों सावन के महीने में भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए लोग भोलेनाथ का अभिषेक करते हैं, भोलेनाथ का अभिषेक कई चीजों के साथ किया जाता है, आज हम आपको बताने जा रहे हैं भोलेनाथ का किन चीजों के साथ अभिषेक करने से कैसा फल मिलता है, तो बने रहिये हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

इस वर्ष 2022 में सावन में पड़ने वाले सोमवार-

सावन का पहला सोमवार - 18 जुलाई 2022, सोमवार
सावन का दूसरा सोमवार - 25 जुलाई 2022, सोमवार
सावन का तीसरा सोमवार -  01 अगस्त 2022 सोमवार
सावन का अंतिम सोमवार - 08 अगस्त 2022,  सोमवार

 

सावन में भोलेनाथ की पूजा करते समय इन बातों पर रखे विशेष ध्यान-

सावन में भोलेनाथ को केतकी के फूल नहीं चढ़ाने चाहिए, यदि आप ऐसा करते हैं तो भोलेनाथ आप पर रुष्ट हो सकते हैं जिसके कारण आपको विपरीत परिणाम देखने पड़ सकते हैं। भोलेनाथ की पूजा करते समय तुलसी के पत्ते नहीं चढ़ाने चाहिए, क्योंकि तुलसी भगवान विष्णु जी को प्रिय होता है, भोलेनाथ की पूजा करते समय नारियल का पानी नहीं चढ़ाना चाहिए, इससे अलावा भोलेनाथ को हमेशा कांस्य या फिर पीतल के बर्तन से ही जल अर्पित करना चाहिए। 

यह भी देखें-Sawan 2022: सावन का महिना इन राशि के जातकों के लिए होने वाला भाग्यशाली

सावन में भोलेनाथ का इन चीजों के साथ करें अभिषेक-

दूध- सावन में भोलेनाथ का दूध का अभिषेक करने से आपको कई सारे लाभ मिलते हैं, इससे संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले लोगों की मनोकामना जल्द पूरी हो जाती है। 

दही- सावन में महीने में भोलेनाथ का दही का अभिषेक करने से आपके कार्य में आ रही बधाये भोलेनाथ की कृपा से जल्द दूर हो जाती हैं और आपको भोलेनाथ का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। 

शहद- सावन मे पवित्र महीने में भोलेनाथ का शहद का अभिषेक करने से आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होती है, इसके साथ आपको आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलती है और रोजगार के नये अवसर बनते हैं। 

इत्र- सावन के इस महीने में भोलेनाथ का इत्र के साथ अभिषेक करने से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है और नींद ना आने की समस्या भी दूर हो जाती है। 

घी- सावन के महीने में भोलेनाथ का घी के साथ अभिषेक करने से आपको स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है, यानि अगर आप किसी बीमारी से बहुत दिनों से परेशान तो आपको सावन में घी से भोलेनाथ का अभिषेक करना चाहिए, इससे भोलेनाथ की कृपा से आपकी बीमारी जल्द ठीक हो जायेगी। 

गंगाजल- सावन में भोलेनाथ को गंगाजल के साथ अभिषेक करने से आपके घर मे मौजूद सारी परेशानियाँ अपने आप दूर होने लगती हैं और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। 

शुद्ध जल- सावन में महीने में भोलेनाथ का शुद्ध जल के साथ अभिषेक करने से आप पुण्य के भागीदार होते हैं और आपके के ऊपर भोलेनाथ की कृपा हमेशा बनी रहती हैं जिसके कारण आने वाली समस्याएं अपने आप दूर हो जाती हैं। 

गन्ने का रस- सावन में भोलेनाथ का गन्ने के रस के साथ अभिषेक करने से आपके घर मे मौजूद सारी परेशानियाँ अपने आप दूर होने लगती हैं और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। 

 

नोट-इस में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '