Sawan 2022: सावन का महिना इन राशि के जातकों के लिए होने वाला भाग्यशाली

Sawan 2022: सावन का महिना इन राशि के जातकों के लिए होने वाला भाग्यशाली

Sawan 2022: सावन का महिना इन राशि के जातकों के लिए होने वाला भाग्यशाली, भोलेनाथ की बरसेगी कृपा-

दोस्तों सावन का महिना भगवान भोलेनाथ का महिना माना जाता है, इस महीने में जो भी व्यक्ति भगवान शिव जी की पूजा करता है उस पर भोलेनाथ अधिक प्रसन्न हो जाते हैं और उसकी मनोकामना जल्द पूरी हो जाती है। सावन के महीने में भोलनाथ को खुश करने के लिए लोग अलग-अलग तरह के अनुष्ठान करते हैं कोई रुद्राभिषेक करता है, कोई कावड़ यात्रा पर जाता है तो कोई रोजाना भोलेनाथ के दरबार में जाकर शिव जी को जल चढ़ाता है। 

इस वर्ष सावन के पवित्र महीने की शुरुआत 14 जुलाई 2022 से होने जा रही है, इस बार सावन के महीने में चार सोमवार पड़ने वाले हैं, जिनमे से पहला सोमवर 18 जुलाई 2022 को और सावन का अंतिम सोमवार 8 अगस्त 2022 को पड़ने जा रहा है। दोस्तों आज हम आपको बताने वाले हैं कि सावन का महिना किन राशियों के लिए बेहद लाभकारी साबित होने वाला है, तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

इस वर्ष 2022 में सावन में पड़ने वाले सोमवार-

सावन का पहला सोमवार - 18 जुलाई 2022, सोमवार
सावन का दूसरा सोमवार - 25 जुलाई 2022, सोमवार
सावन का तीसरा सोमवार -  01 अगस्त 2022 सोमवार
सावन का अंतिम सोमवार - 08 अगस्त 2022,  सोमवार

 

मिथुन राशि-
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सावन का महिना बेहद शुभ साबित होने वाला है, भगवान भोलेनाथ की कृपा आप पर पूरे महीने बनी रहने वाली है। सावन के महीने में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन प्राप्ति के योग भी बनने वाले हैं, भोलेनाथ और माता पार्वती की कृपा से आपका वैवाहिक जीवन भी सुखमय होने वाला है। 

यह भी देखें-Sawan 2022 : इस सावन भोलेनाथ का इन मंत्रों से करे जाप

कर्क राशि-
कर्क राशिक के जातकों के लिए भी सावन का महिना शुभ फल लेकर आने वाला महिना साबित होने वाला है, सावन में कर्क राशि के जातकों को भगवान शिव की कृपा बनी रहने वाली है, धन से जुड़ी हुई परेशानियाँ दूर होने वाली हैं, परिवार में समस्याओं से आजादी मिलेगी और अगर आप किसी रोग से पीड़ित हैं तो भोलेनाथ की कृपा से आपको रोग से मुक्ति भी मिलेगी। 

 

तुला राशि-
तुला राशि के जातकों के लिए भी सावन 2022 खुशियां लेकर आने वाला है, इस महीने में आप जिस काम को करेंगे उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी, भोलेनाथ की कृपा से आपको व्यापार में लाभ होगा और करियर में तरक्की के मार्ग भी खुलेंगे, नौकरी करने वाले लोगों को नौकरी में पदोन्नति के भी अवसर मिलेंगे। 

 

कुम्भ राशि-
कुम्भ राशि के जातकों के लिए भी सावन 2022 लाभकारी साबित होने वाला महिना है, इस महीने में आपके घर में खुशियां आने का योग बन रहा है, यदि आप इस महीने कोई काम करने जाते हैं तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलने वाली है, पूरे महीने भोलेनाथ आप पर प्रसन्न रहेंगे इसलिए आप भोलेनाथ से जो भी विनती करेंगे उसे भोलेनाथ अवश्य पूरा करेंगे। 

यह भी देखें-Sawan 2022 : सावन में भोलेनाथ से जुड़ी हुई दिखे ये चीजें तो आपका खुलने वाला है भाग्य

मीन राशि-
मीन राशि के जातकों के लिए भी सावन का महिना बेहद शुभकारी होने वाला है, इस महीने आपका भाग्योदय हो सकता है, जिसके कारण आपको आर्थिक लाभ मिलेगा और परिवार में आ रही सारी परेशानियाँ जल्द दूर हो जायेंगी, भोलेनाथ की कृपा आपका नौकरी पेशा में तरक्की मिलेगी और कैरियर में भी सफलता प्राप्त होगी। 

 

नोट-इस में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '