सोशल मीडिया पर अधिक समय व्यतीत करना हो सकता है खतरनाक

सोशल मीडिया पर अधिक समय व्यतीत करना हो सकता है खतरनाक

सोशल मीडिया पर अधिक समय व्यतीत करना हो सकता है खतरनाक-
जब से हमारे जीवन में स्मार्ट फोन आया है तब से हमारा जीवन सरल और आसान बन गया है, स्मार्टफोन के द्वारा हम कई चीजों को बड़ी आसानी से घर बैठे कर सकते हैं। आज कल सारा काम डिजिटल हो गया है सारे काम मोबाईल के द्वारा किये जा सकते हैं लेकीन अधिक समय तक मोबाईल का उपयोग करना खतरनाक हो सकता है। आज के समय में बहुत सारे लोग अपना अधिकतम समय सोशल मीडिया पर व्यतीत कर रहे हैं, आज के लोग सोशल मीडिया का उपयोग इतना अधिक कर रहे हैं कि वो अपने जरूरी कामों को भी भूल जाते हैं।

यह भी देखें-पैसे बचाने के लिए जरूरी मनी टिप्स

हम लोग इंटरनेट पर फर्जी की चीजें खोजते रहते हैं जिनका हमारे जीवन से कोई लेना देना नहीं है। आज कल हर कोई कम से कम 2 घंटे सोशल मीडिया पर जरूर व्यतीत करता है। किसी भी चीज का अधिक प्रयोग करना हमेशा हानिकारक होता है इसी तरह सोशल मीडिया का अधिक प्रयोग करना हमारे लिए नुकसान दायक हो सकता है इसलिए बेहतर होगा की आप जब जरूरी हो तभी सोशल मीडिया का प्रयोग करें या एक समय निर्धारित कर ले कि हम दिन में आधे घंटे से अधिक समय तक सोशल मीडिया का उपयोग नहीं करेंगे। आज हम आपको सोशल मीडिया से होने वाले नुकसान से बचने के बारे में बताने जा रहे हैं, तो चलिए बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

यह भी देखें-डर को दूर कैसे दूर कैसे करें ?

समय समय पर ब्रेक है जरूरी-
सोशल मीडिया मा मकसद लोगों को एक दूसरे से जोड़ना होता है, लोग सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी जानकारी दूसरे लोगों तक पहुंचा सकते हैं लेकीन आज के समय में लोग सोशल मीडिया में इतना व्यस्त रहते हैं कि वो अपने परिवार के लोगों से जुड़ना याद नहीं रख पाते हैं। बहुत सारे लोग बिना किसी मतलब के सोशल मीडिया मे  स्कॉलिंग करते रहते हैं और अपना कीमती समय बर्बाद करते रहते हैं, लोगों को जब जरूरी हो तभी सोशल मीडिया में आना चाहिये और समय समय पर ब्रेक लेते रहना चाहिये। 

यह भी देखें-अकेले में विचार करने वाली बातें

अपना रोज का रूटीन बनायें-
जानकारों का मानना है हमें सोशल मीडिया का प्रयोग केवल जानकारी प्राप्त करने के लिए करना चाहिये, सोशल मीडिया में हम दोनों प्रकार की सही और गलत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं यह आप पर निर्भर करता है आप किस प्रकार की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। आप सोशल मीडिया के अधिक प्रयोग से मुक्ति पाने के लिए आपको एक रूटीन बनाना चाहिये और उस रूटीन को कड़ाई से फॉलो करना चाहिये। आप को यह प्रयास करना चाहिये कि सोशल मीडिया से सकारात्मक जानकारी ही प्राप्त करें इससे आपके अंदर बदलाव आयेंगे और आप सोशल मीडिया की लत से छुटकारा पा लेंगे। आप अपने खाली समय को सोशल मीडिया चलाने के बजाय किताबें पढ़ने में लगा सकते हैं इससे आपका दिमाग ताजगी महसूस करेगा। 

 

चीजें छूट जाने का डर-
अधिकतर लोगों को जानकारी छूट जाने का डर बना रहता है तो सोचते हैं यदि हम सोशल मीडिया में नहीं रहेंगे तो हम जानकारियों से अछूते रह जाएंगे और अपडेट नहीं रह पाएंगे। आपके लिए अधिक जानकारी होना भी नुकसान दायक है, आपको अपने लिए भी कुछ समय  चाहिये और अपने बारे में सोचना चाहिये ज्यादा दूसरे की जानकारी रखना उचित नहीं होता है। अपनी जिंदगी खुद तय करनी चाहिये और उसी हिसाब से जिंदगी जीना चाहिये।