Chanakya Niti : विद्यार्थियों को जरूर फालों करना चाहिए चाणक्य की ये बातें

Chanakya Niti : विद्यार्थियों को जरूर फालों करना चाहिए चाणक्य की ये बातें

Chanakya Niti : विद्यार्थियों को जरूर फालों करना चाहिए चाणक्य की ये बातें, कैरियर में मिलेंगी नई उड़ान-

दोस्तों आचार्य चाणक्य को हम सभी लोग जानते हैं, चाणक्य को हमलोग विष्णुगुप्त कौटिल्य आदि के नाम से जानते हैं। चाणक्य ने चन्द्रगुप्त के दरबार में रहते हुए अपने अपमान का बदला लेने के लिए उस समय के प्रतापी राजा घनानन्द का समूल नाश कर दिया था। आचार्य चाणक्य ने अपनी चाणक्य नीति में कई सारी बातें लिखी हैं जो आज भी सही होती है, जो व्यक्ति चाणक्य नीति के अनुसार चलता है उसे जीवन में कभी भी दुख नहीं होता है और ना ही उसको किसी से धोखा मिलता है। 

 

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में विद्यार्थियों के लिए कुछ बातों का जिक्र किया है, चाणक्य के अनुसार कुछ बातें होती हैं जिनका ध्यान विद्यार्थियों को अपने जीवन में जरूर रखना चाहिए, क्योंकि इन बातों को अपनाने से करियर में नई दिशा मिलती है और भविष्य में आपको सफलता मिलता है, तो बने रहिए हमारे साथ जानते हैं कौन सी हैं हैं वो बातें जिन्हे चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में कहा है। 

यह भी देखें-Chanakya Niti In Hindi: आचार्य चाणक्य के अनुसार ये हैं दुनिया की चार सबसे बढ़ी चीजें

1.समय से करें अपना वर्क-
आचार्य चाणक्य के अनुसार विद्यार्थियों को किसी भी कार्य को पूरा करने के लिए एक समय सीमा को तय करना चाहिए और दी गई समय सीमा के अंदर अपने कार्य को पूरा करने का प्रयास करना चाहिए, इससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है और लक्ष्य प्राप्त करने में आसानी होती है। 

2.अनुशासन है सबसे जरूरी-
विद्यार्थियों के लिए अनुसशासन ही सफलता प्राप्त करना का सबसे बड़ा हथियार होता है, विद्यार्थियों को अपने जीवन में अनुशासित होना सबसे जरूरी है, क्योंकि अनुशासित रहने से उनको सफलता प्राप्त करने में आसानी होती है इसलिए हमें भी अपने जीवन में अनुशासन को जरूर फालों करना चाहिये। 

 

3.आलस्य का करे त्याग-
आचार्य चाणक्य के अनुसार विद्यार्थियों को जीवन में आलस्य का त्याग कर देना चाहिए, क्योंकि आलसी व्यक्ति जीवन में कभी भी सफल नहीं हो सकता है, विद्यार्थियों को एक लक्ष्य बनाकर उसको प्राप्त करने के लिए नियमित रूप से परिश्रम करना चाहिये। 

 

4.ना करें बुरी संगति-
आचार्य चाणक्य की माने तो विद्यार्थियों को अपने जीवन में बुरी संगति से बचना चाहिए क्योंकि गलत संगति किसी को बर्बाद कर सकती है और विद्यार्थी जीवन में दोस्त भी बहुत बनते हैं इसलिए किसी से भी दोस्ती करने से पहले उसके गुणों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए और अपने जीवन में कम और अच्छे दोस्तों से दोस्ती करनी चाहिये। 

यह भी देखें-Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार इन पाँच मंत्रों का ध्यान करके जीवन में पा सकते हैं सफलता

5.काम-वासना से दूरी-
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि विद्यार्थियों को अपने जीवन में काम-वासना से दूरी बनाकर रखना चाहिये, क्योंकि जो छात्र काम-वासना में लिप्त रहते हैं उन्हे कभी भी सफलता प्राप्त नहीं होती है और पूरे जीवन परेशान रहते हैं इसलिए आपको काम-वासना पर नियंत्रण रखना चाहिये और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिये।