Chanakya Niti in hindi: आचार्य चाणक्य के अनुसार जल्द सुधार ले आदतें, वरना हो जायेंगे बर्बाद

Chanakya Niti in hindi: आचार्य चाणक्य के अनुसार जल्द सुधार ले आदतें, वरना हो जायेंगे बर्बाद

Chanakya Niti in hindi: आचार्य चाणक्य के अनुसार जल्द सुधार ले आदतें, वरना हो जायेंगे बर्बाद-

दोस्तों आचार्य चाणक्य को हम सभी लोग जानते हैं, चाणक्य को हमलोग विष्णुगुप्त कौटिल्य आदि के नाम से जानते हैं। चाणक्य ने चन्द्रगुप्त के दरबार में रहते हुए अपने अपमान का बदला लेने के लिए उस समय के प्रतापी राजा घनानन्द का समूल नाश कर दिया था। आचार्य चाणक्य ने अपनी चाणक्य नीति में कई सारी बातें लिखी हैं जो आज भी सही होती है, जो व्यक्ति चाणक्य नीति के अनुसार चलता है उसे जीवन में कभी भी दुख नहीं होता है और ना ही उसको किसी से धोखा मिलता है। 

 

आचार्य चाणक्य के अनुसार हम से कुछ लोगों में ये बुरी आदतें पायी जाती हैं जिनको समय रहते यदि छोड़ा नहीं जाता है तो आगे चलकर ये आदतें हमें बर्बाद कर देती हैं, आज हम आपको कुछ ऐसी ही आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको जल्द से जल्द छोड़ देना चाहिये तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

 

1.अपशब्द बोलने वाला-
चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति अपनी वाणी पर नियंत्रण नहीं रखता है या फिर अभद्र भाषा का प्रयोग करता है उनके पास कभी भी लक्ष्मी जी वास नहीं होता है क्योंकि जब हम अपनी वाणी से किसी दूसरे का अपमान करते हैं तो इससे माता लक्ष्मी जी नाराज हो जाती हैं। 

यह भी देखें-Chanakya niti in hindi: चाणक्य के अनुसार किसी को भी ना बताये इस तरह के बातें, वरना होगा नुकसान-

2.गंदे दांत रखने वाला-
आचार्य चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति अपने दांतों को रोजना साफ नहीं करता है जिसके चलते उकसे दांत गंदे होते चले जाते हैं, ऐसे लोगों के पास कभी भी लक्ष्मी जी का वास नहीं होता है और वह व्यक्ति हमेशा दरिद्र बना रहता है। 

 

3.गंदगी रखने वाला- 
आचार्य चाणक्य के अनुसार जिस व्यक्ति के आस-पास हमेशा गंदगी बनी रहती है और वो सफाई पर ध्यान नहीं देता है ऐसे व्यक्ति के पास हमेशा धन की कमी बनी रहती है और उसको कही भी मान-सम्मान नहीं मिलता है। 

 

4.छल-कपट करने वाला-
आचार्य चाणक्य कहते हैं जो व्यक्ति छल कपट करके या बुरे कामों से पैसे कमाते हैं उनके पास वो पैसा अधिक दिनों नहीं रह पाता है और कुछ ही दिनों के बाद समस्याओं से घिरते चलते हैं जिसके कारण उसका छल कपट से कमाया गया धन बर्बाद हो जाता है और पूरी से बरबादी का शिकार हो जाते हैं। 

 

5.देर तक सोने वाला-
आचार्य चाणक्य की माने तो जो लोग सुबह से लेकर शाम तक केवल सोते रहते हैं उनके पास मां लक्ष्मी जी का वास नहीं रहता है जिसके कारण उन्हे हमेशा परेशानियों का सामना करना पड़ता है, सूर्योदय के बाद तक सोते रहने वालों के घरों में दरिद्रता का वास हो जाता है जो उन्हे बर्बाद कर देती है। 

यह भी देखें-Chanakya niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार इन परिस्थियों में व्यक्ति को भाग जाना ही होगा बेहतर, वरना पड़ जायेंगे मुश्किल में

6.ज्यादा भोजन करने वाला-
चाणक्य जी कहते हैं जो व्यक्ति भूख से अधिक भोजन करते हैं वो धीरे-धीरे दरिद्र होते चले जाते हैं, क्योंकि भूख से अधिक भोजन करना स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदायक होता है इसके अलावा यह हमें गरीबी की ओर ले जाने का काम करता है इसलिए आपके अंदर इस तरह के आदत है तो इसके जल्द से जल्द छोड़ देना चाहिये।