Chanakya Niti: घर में दिखाई दे रहे हैं ये पाँच संकेत तो समय रहते हो जाइये सावधान, वरना आ सकती है बड़ी मुसीबत

Chanakya Niti: घर में दिखाई दे रहे हैं ये पाँच संकेत तो समय रहते हो जाइये सावधान, वरना आ सकती है बड़ी मुसीबत

Chanakya Niti: घर में दिखाई दे रहे हैं ये पाँच संकेत तो समय रहते हो जाइये सावधान, वरना आ सकती है बड़ी मुसीबत-

दोस्तों आचार्य चाणक्य को हम सभी लोग जानते हैं,चाणक्य को हमलोग विष्णु गुप्त कौटिल्य आदि नामों से जानते हैं। चाणक्य बहुत ही कुशाग्र बुद्धि होने के साथ अलग-अलग विषयों पर गहन जानकारी रखते थे, उन्हे अर्थशास्त्र का बड़ा ही विद्वान कहा जाता है, आचार्य चाणक्य के जीवन में कई सारी मुसीबतें आई लेकिन इन्होंने उनका डटकर सामना किया है और मुसीबतों को परास्त करके जीवन के रास्ते पर हमेशा आगे बढ़े रहें। आचार्य चाणक्य ने अपनी बुद्धिमानी से नन्द वंश के राजा घनानन्द को चन्द्रगुप्त के हाथों परास्त किया और इतिहास में अपना नाम दर्ज करवालिया, चाणक्य ने चन्द्रगुप्त को राजा बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

 

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में बताया है जब भी हमारे घर में गरीबी आने वाली होती है तो उससे पहले कुछ संकेत हमें देती है, इन संकेतों के माध्यम से हम पहले ही सावधान हो सकते हैं और घर में आने वाली गरीबी को दूर कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो घर में गरीबी आने से पहले दिखाई देते हैं, तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

यह भी देखें-Chanakya Niti: कठिन परिस्थति में काम देती हैं ये पाँच चीजें, हमेशा रखे अपने पास

1.घर में हमेशा क्लेश बना रहना-
आचार्य चाणक्य के अनुसार जिस घर में हमेशा लड़ाई झगड़े और लोगों के बीच विवाद होते रहते हैं, उस घर को बर्बाद होने से कोई नहीं बचा सकता है, चाणक्य के अनुसार यदि किसी बात को लेकर विवाद हो जाता है तो उसको खत्म करने का प्रयास करना चाहिये क्योंकि जिस घर में सारा दिन क्लेश बना रहता है वहाँ माता लक्ष्मी भी नहीं आती है जिसके कारण परिवार के लोग हमेशा परेशान रहते हैं। 

 

2.तुलसी के पौधे का सूख जाना-
तुलसी का आयुर्वेद के साथ आध्यात्मिक रूप से बड़ा महत्व है, इस पौध में कई सारे औषधीय गुण पाए जाते हैं जिसके अलावा ऐसा माना जाता है कि तुलसी के पौधे में देवी जी वास होता है। चाणक्य के अनुसार जिस घर में तुलसी का पौधा सूखने लगता है तो इस बात का संकेत होता है कि उस घर में परेशानियाँ आने वाली हैं इसलिए हमें तुलसी के पौधे को सूखने से बचाना चाहिये। 

यह भी देखें-Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार इन पाँच मंत्रों का ध्यान करके जीवन में पा सकते हैं सफलता

3.बार-बार कांच का टूट जाना-
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जिस घर में बार-बार कांच टूटता रहता है तो यह एक विपत्ति आने का संकेत होता है, घर में बार-बार कांच का टूटना धन हानि का संकेत करता है, इसके अलावा घर में कई सारी परेशानियाँ आने वाली है इस बात का भी संकेत होता है इसलिए कांच को बार-बार टूटने से हमें बचाना चाहिये। 

 

4.घर में पूजा पाठ बंद हो जाना-
आचार्य चाणक्य की नीति शास्त्र में बताया गया है कि जिस घर में पूजा पाठ आदि बंद हो जाता हैं या फिर लोगों की ईश्वर के प्रति आस्था खत्म हो जाती है तो उस घर में परेशानियाँ आने लगती हैं। जिस घर में ईश्वर की पूजा नहीं होती है वहाँ माता लक्ष्मी जा वास नहीं होता है इसलिए उस घर में धन की कमी भी बनी रहती है और परिवार के लोग हमेशा परेशान बने रहते हैं। 

यह भी देखें-Chanakya Niti: विद्यार्थियों को सफलता हासिल करने के लिए अपनाने चाहिये ये सात मूलमंत्र

5.बूढ़े और बुजुर्गों का अपमान होना-
आचार्य चाणक्य ने अनुसार जिस घर में बड़े-बुजुर्गों का सम्मान नहीं होता है वहाँ हमेशा दरिद्रता बनी रहती है, क्योंकि जो लोग बूढ़े और बुजुर्गों का सम्मान नहीं करते हैं वो हमेशा दुखी बने रहते हैं, इसलिए यदि आपके घर में यदि बड़े और बुजुर्ग लोग मौजूद हो तो उनका हमेशा सम्मान करना चाहिये ताकि आपके घर में ईश्वर का वास बना रहे और बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलता रहे।