इन तीन तरह के लोगों की भूलकर के भी ना करने मदद, वरना शुरू हो सकता है बुरा समय

इन तीन तरह के लोगों की भूलकर के भी ना करने मदद, वरना शुरू हो सकता है बुरा समय

इन तीन तरह के लोगों की भूलकर के भी ना करने मदद, वरना शुरू हो सकता है बुरा समय-

दोस्तो आचार्य चाणक्य को कौन नहीं जानता है, चाणक्य को हम लोग विष्णुगुप्त, कौटिल्य आदि के नाम से जानते है। आचार्य चाणक्य की बुद्धि की को आज भी पूरी दुनिया के लोग जानते हैं। चाणक्य द्वारा लिखित 'चाणक्य नीति को आज से करीब 2300 साल पहले लिखा गया है, इन नीति में लिखी गई हर एक बात आज भी एकदम सही बैठती है और ये बातें 2300 साल पहले भी सही होती थी। आचार्य चाणक्य ने अपनी चाणक्य नीति में हर चीज के बारे में एक अनोखी बातें बताईं हैं, चाणक्य नीति का पालन करने वाला व्यक्ति के जीवन में कभी  भी दुख नहीं आता है और उसे किसी से धोखा नहीं मिलता है।

 

आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति में बताया है कि इन तीन तरह के लोगों की मदद हमें भूलकर भी नहीं करनी चाहिये, यदि आप ऐसा करते हैं तो आपका बुरा समय शुरू हो सकता है। आइए जानते हैं वो कौन हैं तीन तरह के लोग, तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

यह भी देखें-Chanakya niti: इस तरह की स्त्री से विवाह करने वाला पुरुष होता है भाग्यशाली


मूर्खाशिष्योपदेशेन दुष्टास्त्रीभरणेन च,
दु:खिते सम्प्रयोगेण पंडितोऽप्यवसीदति।

 

1.मूर्ख व्यक्ति-
आचार्य चाणक्य के अनुसार हमें मूर्ख व्यक्ति की मदद भूलकर भी नहीं करनी चाहिये और मूर्ख व्यक्ति से हमेशा दूर रहना ही बेहतर होता है। मूर्ख व्यक्ति के सहायता करना निरर्थक होता है, आप मूर्ख व्यक्ति को कोई अच्छी बात बताते हैं तो वो उसे वो मजाक की तरह ले लेता है, या फिर आप उसे कुछ धन देते हैं तो उसे वो बर्बाद कर देगा, इसलिए बेहतर होगा कि आपको मूर्ख व्यक्ति की सहायता करने से बचना चाहिये। 

 

2.बुरे चरित्र वाला व्यक्ति-
आचार्य चाणक्य के अनुसार हमें बुरे चरित्र वाले व्यक्ति से हमेशा दूरी बनाकर रहना चाहिये, क्योंकि यदि आप चरित्रहीन व्यक्ति के साथ अपना समय वयतीत करते हैं तो इससे आपकी छवि भी खराब हो जाती है जिसका नुकसान हमें सारी उम्र उठाना पड़ता है। इसलिए हमें बुरे चरित्र वाले व्यक्ति से दूर रहना ही उचित होता है, ताकि हमारी छवि को कोई नुकसान ना हो और हम सारी उम्र सर उठाकर जीते रहें। 

यह भी देखें-Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार इन तरीकों से किसी भी व्यक्ति पर कर सकते हैं काबू

3.बिना वजह के परेशान रहने वाला व्यक्ति-
आचार्य चाणक्य के अनुसार हमें उस व्यक्ति की भी मदद नहीं करनी चाहिये जो सारी उम्र बिना किसी बात के परेशान रहता है। बेवजह परेशान रहने वाला व्यक्ति हमेशा दूसरों की उन्नति से जलता रहता है और सभी से ईर्ष्या की भावना रखता है, उसका मकसद केवल दूसरे की बर्बादी होते हुए देखना होता है। हमें बेवजह परेशान रहने वाले व्यक्ति से दूरी बनाकर रखनी चाहिये क्योंकि ऐसे व्यक्ति अपने स्वार्थ के लिए दूसरों का इस्तेमाल करते हैं और अपना काम हो जाने पर फिर भूल जाते हैं, इसलिए बेहतर होगा कि आप इस तरह के लोगों से दूरी बनाकर रहें।