Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार इन तरीकों से किसी भी व्यक्ति पर कर सकते हैं काबू

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार इन तरीकों से किसी भी व्यक्ति पर कर सकते हैं काबू

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार इन तरीकों से किसी भी व्यक्ति पर कर सकते हैं काबू-

दोस्तो आचार्य चाणक्य को कौन नहीं जानता है, चाणक्य को हम लोग विष्णुगुप्त, कौटिल्य आदि के नाम से जानते है। आचार्य चाणक्य की बुद्धि की को आज भी पूरी दुनिया के लोग जानते हैं। चाणक्य द्वारा लिखित 'चाणक्य नीति को आज से करीब 2300 साल पहले लिखा गया है, इन नीति में लिखी गई हर एक बात आज भी एकदम सही बैठती है और ये बातें 2300 साल पहले भी सही होती थी। आचार्य चाणक्य ने अपनी चाणक्य नीति में हर चीज के बारे में एक अनोखी बातें बताईं हैं, चाणक्य नीति का पालन करने वाला व्यक्ति के जीवन में कभी  भी दुख नहीं आता है और उसे किसी से धोखा नहीं मिलता है।

 

आचार्य चाणक्य बहुत बड़े कूटनीतिज्ञ थे, उन्होंने अपनी कूटनीति से किसी को अपने वश में कर लेते थे। दोस्तों आज के समय में हर कोई किसी ना किसी को अपनी वश में करना चाहता है या फिर चाहता है कि वह व्यक्ति उसकी बात को माने, बहुत सारे लोग वशीकरण का दुरुपयोग भी करते हैं। आचार्य चाणक्य के अनुसार किसी को वश को करने के लिए कोई जादू टोना नहीं है लेकिन कुछ बातें हैं जिनके द्वारा आप उस व्यक्ति पर अपना नियंत्रण कर सकते हैं तो चलिए जानते हैं उन तरीकों को तो बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

यह भी देखें-Chanakya niti: इस तरह की स्त्री से विवाह करने वाला पुरुष होता है भाग्यशाली

चाणक्य नीति के अनुसार निम्नलिखित श्लोक के माध्यम से किसी व्यक्ति पर काबू किया जा सकता है-

लुब्धमर्थेन गृह्णीयात् स्तब्धमंजलिकर्मणा,
मूर्खं छन्दानुवृत्त्या च यथार्थत्वेन पण्डितम्

 

मूर्ख व्यक्ति के लिए-
आचार्य चाणक्य के अनुसार किसी मूर्ख व्यक्ति को काबू करना बहुत आसान होता है, आप उस मूर्ख व्यक्ति के सामने उसकी तारीफ करके उसका प्रभावित कर सकते हैं, चाहे उसकी तारीफ आपको झूठी ही क्यों ना करनी पड़े। मूर्ख व्यक्ति को सही और गलत की पहचान नहीं होती है इसलिए उसकी थोड़ी सी भी प्रसंसा करने पर वह बहुत खुश हो जाता है। 

 

लालची व्यक्ति के लिए-
मूर्ख व्यक्ति की तरह लालची व्यक्ति को भी बड़ी आसानी से अपने वश में किया जा सकता है, लालची व्यक्ति का कोई सगा नहीं होता है उसे केवल धन और दौलत से ही मतलब होता है। आप लालची व्यक्ति को केवल पैसे का लालच देकर अपने वश में कर सकते है, और उससे अपना काम बनवा सकते हैं। 

यह भी देखें-Chanakya Niti : चाणक्य नीति के अनुसार यदि किसी व्यक्ति में दिखते हैं ये पाँच लक्षण, तो जायेगा बर्बाद

बुद्धिमान व्यक्ति के लिए-
आचार्य चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति बुद्धिमान होता है, उस पर काबू करना सबसे बड़ी मुश्किल का काम होता है, बुद्धिमान व्यक्ति को वश में करने के लिए एक मात्र उपाय है उस व्यक्ति के सामने हमेशा सत्य बोलना चाहिये। आचार्य चाणक्य के अनुसार यदि आप किसी के सामने सच बोलते हैं तो आप किसी को भी प्रभावित कर सकते हैं।