Chanakya niti: इस तरह की स्त्री से विवाह करने वाला पुरुष होता है भाग्यशाली

Chanakya niti: इस तरह की स्त्री से विवाह करने वाला पुरुष होता है भाग्यशाली

Chanakya niti: इस तरह की स्त्री से विवाह करने वाला पुरुष होता है भाग्यशाली-

दोस्तो आचार्य चाणक्य को कौन नहीं जानता है, चाणक्य को हम लोग विष्णुगुप्त, कौटिल्य आदि के नाम से जानते है। आचार्य चाणक्य की बुद्धि की को आज भी पूरी दुनिया के लोग जानते हैं। चाणक्य द्वारा लिखित 'चाणक्य नीति को आज से करीब 2300 साल पहले लिखा गया है, इननीति में लिखी गई हर एक बात आज भी एकदम सही बैठती है और ये बातें 2300 साल पहले भी सही होती थी। आचार्य चाणक्य ने अपनी चाणक्य नीति में हर चीज के बारे में एक अनोखी बातें बताईं हैं, चाणक्य नीति का पालन करने वाला व्यक्ति के जीवन में कभी  भी दुख नहीं आता है और उसे किसी से धोखा नहीं मिलता है।


 
आचार्य चाणक्य ने स्त्री के बारे में बड़े विस्तार से अपनी चाणक्य नीति में लिखा है, आचार्य चाणक्य ने बताया है कि जिस किसी स्त्री में ये सब गुण मौजूद होते हैं उसका पति बहुत किस्मत वाला होता है और उसे जीवन में हर समय आनंद मिलता रहता है, तो चलिए जानते हैं कौन से वो गुण हैं जिनके बारे में आचार्य चाणक्य के स्त्री के बारे में बताएं गए हैं। 

यह भी देखें-Chanakya Niti : चाणक्य नीति के अनुसार यदि किसी व्यक्ति में दिखते हैं ये पाँच लक्षण, तो जायेगा बर्बाद

1.विनम्रता और मीठी वाणी का गुण-
आचार्य चाणक्य के अनुसार जिस किसी स्त्री में विनम्रता और मीठी वाणी का गुण पाया जाता है, उस स्त्री से विवाह करने वाला पुरुष भी हमेशा खुश रहता है। विनम्रता और मीठी वाणी वाली स्त्रियाँ अपने वाणी से सभी का मन मोह लेती हैं और अपने परिवार को एकजुट बनाये रखती हैं, ऐसी स्त्रियों के परिवार में कभी भी लड़ाई झगड़ा नहीं होता है और हमेशा खुशहाली बनी रहती है। 

 

2.धन का संचय करने का गुण-
आचार्य चाणक्य के अनुसार जिस किसी स्त्री में धन संचय करने का गुण पाया जाता है तो उसका पति हमेशा प्रसन्न रहता है, क्योंकि उस परिवार में कभी भी धन की कमी नहीं रहती है। जिस परिवार में ऐसी स्त्रियाँ मौजूद होती हैं वहाँ पर बुरे समय का सामना नहीं करना पड़ता है, क्योंकि जो धन वो स्त्री संचय करती है वो परिवार के बुरे समय में काम आता है और किसी के सामने उस परिवार को मांगना नहीं पड़ता है। 

यह भी देखें-चाणक्य नीति: आचार्य चाणक्य द्वारा बताये गए औरत के बारे में ये 3 रहस्य, जिनको जानकर नहीं मिलेगा पूरे जीवन में स्त्री से धोखा

3.धर्म परायण वेदों को जानने वाली-
आचार्य चाणक्य ने अनुसार जिस किसी स्त्री में धर्म परायणता और धर्म को जानने का गुण होता है और उस स्त्री को वेदों और शास्त्र का ज्ञान होता है तो ऐसी स्त्री का परिवार हमेशा सुखमय बना रहता है। धर्म परायण वेदों को जानने वाली स्त्रियाँ खुद के साथ-साथ अपने परिवार का सम्मान बढ़ाती हैं,और अपने संतान को भी अच्छे संस्कार देती रहती हैं जिसके चलते उनकी संतान भी आगे चलकर परिवार का नाम रोशन करते हैं।