Chanakya Niti: कठिन परिस्थति में काम देती हैं ये पाँच चीजें, हमेशा रखे अपने पास

Chanakya Niti: कठिन परिस्थति में काम देती हैं ये पाँच चीजें, हमेशा रखे अपने पास

Chanakya Niti: कठिन परिस्थति में काम देती हैं ये पाँच चीजें, हमेशा रखे अपने पास-

दोस्तों आचार्य चाणक्य को हम सभी लोग जानते हैं,चाणक्य को हमलोग विष्णु गुप्त कौटिल्य आदि नामों से जानते हैं। चाणक्य बहुत ही कुशाग्र बुद्धि होने के साथ अलग-अलग विषयों पर गहन जानकारी रखते थे, उन्हे अर्थशास्त्र का बड़ा ही विद्वान कहा जाता है, आचार्य चाणक्य के जीवन में कई सारी मुसीबतें आई लेकिन इन्होंने उनका डटकर सामना किया है और मुसीबतों को परास्त करके जीवन के रास्ते पर हमेशा आगे बढ़े रहें। आचार्य चाणक्य ने अपनी बुद्धिमानी से नन्द वंश के राजा घनानन्द को चन्द्रगुप्त के हाथों परास्त किया और इतिहास में अपना नाम दर्ज करवालिया, चाणक्य ने चन्द्रगुप्त को राजा बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

 

आचार्य चाणक्य की माने तो सभी के जीवन में उतार-चढ़ाव और सुख दुख हमेशा बना रहता है, इसलिए हमें अपनी कठिन परिस्थिति में परेशान नहीं होना चाहिये बल्कि हिम्मत के साथ काम लेने से हम कोई भी बाधा को पार कर सकते हैं। चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को अपने पास इन पाँच चीजों को हमेशा बनाकर रखना चाहिये क्योंकि बुरे समय में यही हमारे काम आती हैं, तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो पाँच चीजें जो हमारे पास जरूर होनी चाहिये। 

यह भी देखें-Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार इन तरीकों से किसी भी व्यक्ति पर कर सकते हैं काबू

1.गुरु के उपदेश को जरूर सुने-
आचार्य चाणक्य जी की माने तो जब भी कोई गुरु अपना उपदेश दे रहा होता है तो उसको ध्यान लगाकर सुनना चाहिये और गुरु के उपदेशो का अनुसरण करने का भी प्रयास करना चाहिये। यदि कोई मनुष्य गुरु जी के उपदेशों को अपने जीवन में पालन करना शुरू कर देता है तो उसे परेशानियों से जीतने में आसानी होती है। 

 

2.सेवा धर्म का पालन करे-
आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को अपने अंदर सेवा का भाव हमेशा बनाकर रखना चाहिये और जरूर पड़ने पर दूसरे लोगों की मदद करने पर पीछे नहीं हटना चाहिये। ऐसा माना जाता है कि सेवा करने वाले व्यक्ति पर भगवान की कृपा हमेशा बनी रहती है और भगवान आपको मुश्किलों से जीतने की शक्ति प्रदान करते हैं। 

 

3.धन का होना-
आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति के पास धन होना सबसे जरूरी होता है, क्योंकि जब हम कठिन परिस्थिति से गुजरते हैं तो हमारे अपने भी हमारा साथ छोड़ देते हैं, ऐसी स्थिति में पास में मौजूद धन ही हमारे काम आता है। आपने अगर अपने पास धन संचय करके रखा है तो आप परेशानियों का सामना कर सकते हैं इसलिए सभी को अपने पास धन जरूर रखना चाहिये, क्योंकि आज का जमाना केवल पैसों वालों की ही अधिक महत्व देता है। 

 

4.अन्न भी है जरूरी-
आचार्य चाणक्य कहते हैं, कि हमारे घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होनी चाहिये, जहां पर अन्न का भंडार हमेशा भरा रहता है वहीँ पर माता लक्ष्मी जी का निवास होता है। घर में अन्न होने से यदि बुरे समय में हमारे घर कोई मेहमान या भिखारी आता है तो वो कभी भूखा नहीं जाता है इससे उसको आपकी स्थिति का अनुमान नहीं हो पाता है इसलिए अन्न को हमेशा अपने घर पर बनाकर रखना चाहिये। 

यह भी देखें-चाणक्य नीति: आचार्य चाणक्य द्वारा बताये गए औरत के बारे में ये 3 रहस्य, जिनको जानकर नहीं मिलेगा पूरे जीवन में स्त्री से धोखा

5.औषधि को जरूर रखें अपने घर में-
आचार्य चाणक्य की माने तो हमारे घर में हमेशा जरूरी औषधियाँ जरूर होनी चाहिये, क्योंकि कब कौन बीमार पड़ जाए इसके बारे में कोई नहीं जानता है और अगर रात को कोई बीमार होता है तो घर में रखी औषधियाँ ही सबसे पहले काम आती हैं। यदि हमारे घर में औषधि मौजूद नहीं हैं और यदि कोई अचानक समस्या आ जाती हैं तो हमें परेशान होना पड़ सकता है, इसलिए अपने घर में जरूरी औषधियों को रखना चाहिये।