चाणक्य नीति: आचार्य चाणक्य द्वारा बताये गए औरत के बारे में ये 3 रहस्य, जिनको जानकर नहीं मिलेगा पूरे जीवन में स्त्री से धोखा

चाणक्य नीति: आचार्य चाणक्य द्वारा बताये गए  औरत के बारे में ये 3 रहस्य, जिनको जानकर नहीं मिलेगा पूरे जीवन में स्त्री से धोखा

चाणक्य नीति: आचार्य चाणक्य द्वारा बताये गए औरत के बारे में ये 3 रहस्य, जिनको जानकर नहीं मिलेगा पूरे जीवन में स्त्री से धोखा-
दोस्तों को आचार्य चाणक्य को कौन नहीं जानता है, चाणक्य को हम लोग विष्णुगुप्त, कौटिल्य आदि के नाम से जानते है। आचार्य चाणक्य की बुद्धि की को आज भी पूरी दुनिया के लोग जानते हैं। चाणक्य द्वारा लिखित 'चाणक्य नीति को आज से करीब 2300 साल पहले लिखा गया है, इन नीति में लिखी गई हर एक बात आज भी एकदम सही बैठती है और ये बातें 2300 साल पहले भी सही होती थी। आचार्य चाणक्य ने अपनी चाणक्य नीति में हर चीज के बारे में एक अनोखी बातें बताईं हैं, चाणक्य नीति का पालन करने वाला व्यक्ति के जीवन में कभी भी दुख नहीं आता है और उसे किसी से धोखा नहीं मिलता है।

 

आचार्य चाणक्य द्वारा लिखित 'चाणक्य नीति' में स्त्री और पुरुष के संबंध के बारे में विस्तार से लिखा गया है,चाणक्य नीति में पुरुषों को स्त्री से सावधान रहने के लिए कुछ नियम बताए हैं जिन्हे जानकर यदि पुरुष सावधान हो जाता है तो उसे सारा जीवन स्त्री से धोखा नहीं मिलता है। आज हम आपको चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य द्वारा स्त्री के बारे में बताए गए 3 रहस्य के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हे जानकर आप भी सावधान हो जाएंगे तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

 

पहला रहस्य-
आचार्य चाणक्य ने अपनी चाणक्य नीति में स्त्री के बारे में पहला नियम यह बताया है कई हमें कभी भी किसी स्त्री की खूबसूरती को देखकर उससे विवाह नहीं करना चाहिये क्योंकि सिर्फ सुंदरता से स्त्री के स्वभाव और उसके अंदर मौजूद गुणों को जानना असंभव होता है ऐसे में यदि आप किसी स्त्री के सुंदरता पर मोहित होकर उससे विवाह कर लेते हैं तो आपको जीवन में धोखा मिल सकता है। 

 

दूसरा रहस्य-
हमें स्त्री के स्वभाव और उसके लक्षण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती, इन चीजों को जानकर ही हमें उससे संबंध बनाने के बारे में सोचना चाहिये। आचार्य चाणक्य के अनुसार जिस स्त्री का स्वभाव अच्छा होता है वह आपके घर को सही ढंग से चलाती है और बिगड़े घर को भी सही कर देती हैं लेकिन इसके विपरीत यदि किसी लड़की का स्वभाव अच्छा नहीं है वो आपके चलते हुए घर को बिगाड़ देती है। ज्यादातर औरतो में झूठ बोलने की एक बुरी आदत होती जिसके चलते अच्छे घर में भी क्लेश उत्पन्न हो जाता  है और खुद को भी मुसीबत का शिकार बना लेती हैं ऐसे में आपको जरूरी हो जाता है कि आपको इस प्रकार की स्त्रियों से दूरी बनाकर रखनी चाहिये। 

 

तीसरा रहस्य-
आचार्य चाणक्य द्वारा लिखित चाणक्य नीति में तीसरा रहस्य यह है कि हम सभी लोग जानते हैं कि गलत आचरण वाली स्त्री चलते फिरते घर को बर्बाद कर सकती है और खुद अपने पति-पत्नी के संबंधों को भी खराब बना देती है। संस्कार से युक्त स्त्री खराब घर को भी अच्छा करने की शक्ति रखती है और रिश्तों के दायित्वों को भलीभाँति निर्वहन करती है। यदि किसी परिवार में गलत आचरण वाली स्त्री का प्रवेश हो जाता है तो वो परिवार के साथ अपने पति के रिश्तों को भी हानि पहुंचाती है जिसके चलते अच्छा चलता हुआ परिवार कुछ दिनों में बर्बाद हो जाता है। बहुत सारी स्त्रियों में एक आदत होती है कि वो किसी काम को बिना विचार किये हुए करने लग जाती हैं जिसके चलते उन्हे और परिवार को भी हानि होती है, ऐसे में आपको इस तरह की स्त्री से संबंध बनाने से परहेज करना चाहिये।