Chanakya Niti In Hindi: आचार्य चाणक्य के अनुसार ये हैं दुनिया की चार सबसे बढ़ी चीजें

Chanakya Niti In Hindi: आचार्य चाणक्य के अनुसार ये हैं दुनिया की चार सबसे बढ़ी चीजें

Chanakya Niti In Hindi: आचार्य चाणक्य के अनुसार ये हैं दुनिया की चार सबसे बढ़ी चीजें, इनके आगे किसी की जगह नहीं-

दोस्तों आचार्य चाणक्य को हम सभी लोग जानते हैं,चाणक्य को हमलोग विष्णु गुप्त कौटिल्य आदि नामों से जानते हैं। चाणक्य बहुत ही कुशाग्र बुद्धि होने के साथ अलग-अलग विषयों पर गहन जानकारी रखते थे, उन्हे अर्थशास्त्र का बड़ा ही विद्वान कहा जाता है, आचार्य चाणक्य के जीवन में कई सारी मुसीबतें आई लेकिन इन्होंने उनका डटकर सामना किया है और मुसीबतों को परास्त करके जीवन के रास्ते पर हमेशा आगे बढ़े रहें। आचार्य चाणक्य ने अपनी बुद्धिमानी से नन्द वंश के राजा घनानन्द को चन्द्रगुप्त के हाथों परास्त किया और इतिहास में अपना नाम दर्ज करवालिया, चाणक्य ने चन्द्रगुप्त को राजा बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

 

आचार्य चाणक्य के अनुसार दुनिया में चार ऐसी चीजें हैं जिनसे आगे दुनिया में कोई चीज नहीं होती हैं, आचार्य चाणक्य के के श्लोक के माध्यम से दुनिया की चार सबसे महत्वपूर्ण चीजों के बारे में बताया है, तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो चार चीजें जिनसे ऊपर कुछ भी नहीं होता है, तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

यह भी देखें-Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य के अनुसार किसी से नहीं कहना चाहिए ये बातें, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

श्लोक
नान्नोदकसमं दानं न तिथिर्द्वादशी समा । 
न गायत्र्याः परो मन्त्रो न मातुर्दैवतं परम् ॥

 

1.सबसे बड़ा अन्न का दान-
आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में बताया है कि दुनिया में अन्न का दान सबसे बड़ा दान होता है, क्योंकि अन्न मनुष्य के लिए सबसे जरूरी वस्तु होती है। किसी भी व्यक्ति को जीवित रहने के लिए अन्न का मिलना सबसे जरूरी होता है, इसलिए मनुष्य के जीवन में भोजन और पानी का होना सबसे जरूरी होता है, बाकी जरूरते इसके बाद शुरू होती हैं। आप किसी जरूरत मंद को अन्न का दान देते हैं तो आप उसे दुनिया की सबसे अनमोल चीज का दान कर रहे हैं इससे बड़ा दुनिया में और कोई भी दान नहीं होता है। 

 

2.सबसे शुभ  द्वादशी की तिथि-
आचार्य चाणक्य के अनुसार हिन्दू पंचांग में 12 तिथि यानि द्वादशी की तिथि को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि जो व्यक्ति इस तिथि को भगवान विष्णु जी की आराधना करता है उसको सारे कष्टों से मुक्ति मिल जाती है क्योंकि भगवान विष्णु इस धरती के पालनहार हैं इसलिए हिन्दू पंचाग के अनुसार द्वादशी की तिथि को सबसे शुभ माना जाता है। 

 

3.सबसे बड़ा गायत्री मंत्र-
आचार्य चाणक्य करते हैं इस संसार में अगर कोई सबसे बड़ा मंत्र है तो वो गायत्री देवी का मंत्र है, चाणक्य के अनुसार गायत्री मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को धन, शक्ति, आयु और कीर्ति सभी चीजों की प्राप्ति होती है। गायत्री मंत्र बेहद प्रभावशाली है, जो भी इस मंत्र का जाप करता है जो कभी भी जीवन में दुखों का सामना नहीं करना पड़ता है और माँ गायत्री की कृपा उसपर हमेशा बनी रहती है। 

यह भी देखें-Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार जिस किसी के पास हैं ये 5 चीजें, उसे कभी नहीं मिलेगी असफलता

गायत्री मंत्र-
ऊँ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्।


4.दुनिया में माँ है सबसे बड़ी-
आचार्य चाणक्य के अनुसार दुनिया में मां का कद सबसे बड़ा होता है, यानि माँ दुनिया में सभी देवी और देवताओं से ऊपर होती है, माता के पास वो शक्ति है जो किसी देवी और देवता के पास नहीं होती हैं, माँ अपने बच्चों के लिए दुनिया की सबसे बड़ी भगवान होती हैं, इसलिए हमें अपनी माँ का सम्मान जरूर करना चाहिये।