Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य के अनुसार किसी से नहीं कहना चाहिए ये बातें, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य के अनुसार किसी से नहीं  कहना चाहिए ये बातें, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य के अनुसार किसी से नहीं कहना चाहिए ये बातें, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान-

दोस्तों आचार्य चाणक्य को हम सभी लोग जानते हैं,चाणक्य को हमलोग विष्णु गुप्त कौटिल्य आदि नामों से जानते हैं। चाणक्य बहुत ही कुशाग्र बुद्धि होने के साथ अलग-अलग विषयों पर गहन जानकारी रखते थे, उन्हे अर्थशास्त्र का बड़ा ही विद्वान कहा जाता है, आचार्य 
चाणक्य के जीवन में कई सारी मुसीबतें आई लेकिन इन्होंने उनका डटकर सामना किया है और मुसीबतों को परास्त करके जीवन के रास्ते पर हमेशा आगे बढ़े रहें। आचार्य चाणक्य ने अपनी बुद्धिमानी से नन्द वंश के राजा घनानन्द को चन्द्रगुप्त के हाथों परास्त किया 
और इतिहास में अपना नाम दर्ज करवालिया, चाणक्य ने चन्द्रगुप्त को राजा बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। 

 

आचार्य चाणक्य ने अपनी चाणक्य नीति में कई सारी बातें बताई हैं जिनका पालन करने वाले को जीवन में कभी भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसी बातों को बताया है जिनका जिक्र कभी किसी के साथ नहीं करना चाहिये, यदि आप इस तरह के बातों को किसी से साझा करते हैं तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। 

यह भी देखें-Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार जिस किसी के पास हैं ये 5 चीजें, उसे कभी नहीं मिलेगी असफलता

1.अपनी धन-संपत्ति से जुड़ी हुई जानकारी-
आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको अपनी धन-संपत्ति से जुड़ी हुई जानकारी को किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिये, क्योंकि इस तरह के बातें किसी के साथ अपने इष्ट के साथ शेयर करने से हो सकता है वो व्यक्ति आपसे ईर्ष्या की भावना रख सकता है, इसलिए बेहतर को आपको अपनी धन-संपत्ति से जुड़ी हुई जानकारी को किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिये। 

 

2.अपनी कार्य संबंध योजना-
चाणक्य नीति के अनुसार अपनी किसी भी कार्ययोजना से जुड़ी हुई जरूरी बातों को किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिये यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको इससे नुकसान हो सकता है क्योंकि यदि आप अपनी कार्य योजना को किसी के साथ साझा कर देते हैं तो इससे आपकी सफलता के चांस कम हो जाते हैं और हो सकता है आप उस काम में सफलता प्राप्त कर सकें, इसलिए बेहतर होगा कि अपनी कार्ययोजना के बारे में किसी के बारे में बात नहीं करनी चाहिये। 

 

3.परिवार की गुप्त बातें-
चाणक्य कहते हैं यदि आपके परिवार किसी बात को लेकर विवाद होता है तो इसे बाहर के लोगों के साथ साझा नहीं करना चाहिये क्योंकि इससे आपको अपमान सहना पड़ सकता है और आपके रिश्तों में कड़वाहट भी आ सकती है और दूसरे लोग आपकी कमजोरी का फायदा भी उठा सकते हैं, इसलिए कभी भी अपने परिवार की गुप्त बातों को किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिये। 

 

4.दाम्पत्य जीवन से जुड़ी हुई बातें-
आचार्य चाणक्य कहते हैं हमें अपने दाम्पत्य जीवन से जुड़ी हुई बातों को किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिये, दाम्पत्य जीवन से जुड़ी हुई बातें केवल पति और पत्नी के बीच ही सीमित रहना चाहिये। यदि आप दाम्पत्य जीवन से जुड़ी हुई बातों को किसी के साथ साझा करते हैं 
तो आपको इसके कई सारे नुकसान देखने को मिल सकते हैं हो सकता है आपके दाम्पत्य जीवन में कड़वाहट पैदा हो सकती है। 

 

5.अपने दुखों को किसी के साथ शेयर ना करें-
दोस्तों आज के समय हर कोई दुखी रहता है, चाहे अमीर हो या फिर गरीब दुख सबको परेशान करता है, इसलिए लोग अपने दोस्तों और सगे लोगों के साथ अपने दुखों को साझा करते हैं। आचार्य चाणक्य कहते हैं आपको अपने दुखों या फिर किसी जगह पर आपका अपमान हुआ है उसको किसी सके साथ साझा नहीं करना चाहिये, क्योंकि ऐसी बातें बताने से आपका मित्र सामने तो आपके साथ रहता है लेकिन अंदर ही अंदर आपका मजाक बनाता है। 

यह भी देखें-Chanakya Neeti in Hindi: इन बातों का रखे ध्यान, तभी मिलेगी आसानी से सफलता

6.अपने आर्थिक नुकसान को-
हम सभी के जीवन में ऐसा समय जरूर आता है जब हम लोग आर्थिक नुकसान से परेशान रहते है, कई बार हम कर्ज ले लेते हैं जिसके कारण हमें परेशानी का सामना करना पड़ता है। यदि आपने कर्ज लिया है या फिर आर्थिक नुकसान से परेशान हैं तो आपको इस तरह की बातें किसी को नहीं बतानी चाहिये क्योंकि इस तरह के बात करने से आपके मित्र आपसे दूरी बनाने लगते हैं, इसलिए आपको इस तरह की बातों को किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिये।