असफल लोगों की निशानियाँ

असफल लोगों की निशानियाँ


असफल लोगों की निशानियाँ

हर व्यक्ति सफल बनने से पहले असफल जरूर होता है लेकिन ऐसे बहुत से लोग होते हैं जो अपनी असफलता के कारणों को दूर करने की बजाय उन्ही में पड़े रहते हैं और वे हमेशा असफल ही बने रहते हैं और कभी भी सफलता का स्वाद नहीं ले पाते हैं। आज हम आप को असफल लोगों की कुछ आदतों के बारें में बताएंगे यदि आप के अंदर भी इन आदतों में से कोई भी आदत है तो आप तुरंत ही उसे छोड़ दे और एक सफल व्यक्ति की तरह जीना शुरू करे। 

 

1. बड़ी आसानी से हो जाते हैं परेशान - असफल लोग हमेशा असहज बने रहते हैं वे लगन से किसी भी काम को नहीं करते हैं, अगर थोड़ी से भी दिक्कत आने पर वे बहुत अधिक परेशान हो जाते हैं। 


2. बिना प्लानिंग के काम करते हैं - असफल लोग हमेशा किसी भी काम को बिना किसी प्लाननिग के करते हैं और वे समझते हैं की सारा कुछ उनके नियंत्रण में है इसीलिए वे हमेशा असफल बने रहते हैं। 


3. खेल कूद के लिए समय नहीं निकालते हैं - काम करने के साथ-साथ जिंदगी में खेल कूद भी जरूरी होता है, अधिक कार्य करने से वें थोड़े समय के सफल जरूर हो जाते हैं लेकिन आने वाले समय वें परेशान जरूर होते हैं। 

 

4. रिकार्ड दुरुस्त नहीं रखते हैं - असफल लोग कभी भी अपने रिकार्ड को दुरुस्त नहीं रखते है जैसे- क्या करना है, क्या करना छूट गया, क्या कर लिया गया है आदि चीजों को वे मेन्टेन नहीं रखते हैं।

 
5.लक्ष्य नहीं बनाते हैं - असफल लोग अपने लक्ष्य को निर्धरित नहीं करते हैं वे अपनी जिंदगी बिना किसी लक्ष्य के बिताते हैं असफल लोग दूसरे लोगों से जुडने में असहज महसूस करते हैं। 


6. वीकेंड को नहीं रखते हैं याद - जहां सारे लोग वीकेंड के दिन मस्ती मजाक करते हैं वही असफल लोग वीकेंड को भी भूल जाते हैं और काम में बहुत ज्यादा व्यस्त रहते हैं। 


7. प्राथमिकता नहीं बनाते हैं - असफल लोग किस समय किस काम को करना है इसकी कोई प्राथमिकता नहीं बनाते हैं वे व्यक्तिगत जीवन में प्राथमिकता बनाते हैं लेकिन प्रोफेशनल जिंदगी में कोई भी प्राथमिकता नहीं बनाते हैं। 


8.काम को टालते हैं-

असफल लोग कर काम को टालते रहते हैं वे ये कहते है आज नहीं कल कर लेंगे सुबह को नहीं शाम को कर लेंगे ऐसी उनकी आदत बन जाती है। 


9. हार से घबरा जाते हैं - असफल लोग हार मिलने पर इतना घबरा जाते हैं कि वे फिर दुबारा से प्रयास नहीं करते हैं वहीं सफल लोग हार मिलने के बाद विश्वास नहीं खोते हैं और वे सफल बनकर उभरतें हैं।

 
10. हमेशा नकारात्मक रहते हैं - वे हमेशा नेगटिव चीजों से घिरे रहते है। पाज़िटिव होने के लिए योगा, मेडिटेशन आदि ऐक्टिविटी करके खुद को एकाग्र बनाया जा सकता है।