हाथ से खाना खाने के फायदे

हाथ से खाना खाने के फायदे

हाथ से खाना खाने के फायदे

हम लोगों में अधिकतर लोग खाने को अपने हाथों से खाते हैं। लेकिन आजकल देखा जाये तो बहुत से लोग खाने को चम्मच और कांटे से खाने लगे हैं। आयुर्वेद में कहा गया है ये जो हमारा शरीर है वो पाँच तत्वों से मिलकर बना हुआ है जिन्हे हम ऊर्जा भी कहते हैं और ये सारे तत्व हमारे हाथ और पैर मे मौजूद हैं,  अंगूठा अग्नि का प्रतीक है, तर्जनी अंगुली हवा की प्रतीक है, मध्यमा अंगुली आकाश की प्रतीक है, अनामिका अंगुली पृथ्वी की प्रतीक है और सबसे छोटी अंगुली जल की प्रतीक है, इनमें से यदि एक भी तत्व असंतुलित हो जाये तो बीमारी आना शुरू हो जाती हैं।

 
जब हम हाथ से खाना खाते है तो हम अपनी अंगुलियों के साथ अंगूठा मिलाकर खाना खाते हैं ये जो मुद्रा बनती है इसे ज्ञान की मुद्रा कहते हैं इस मुद्रा के बनने से हमारा शरीर निरोगी रहता है। जब हम खाना खाते है तो इस सारे तत्वों को एक साथ जोड़ देते हैं जिसके कारण भोजन और उर्जादायक हो जाता है और ये भोजन हमारे स्वास्थ्य के लाभकारी होता है।

 
 
पाचन मे होता है सुधार - स्पर्श हमारे शरीर का सबसे मजबूत और हमेशा उपयोग होने वाला अनुभव होता है, जब हम अपने हाथों से खाना खाते है तो तो हमारा दिमाग हमारे पेट को बता देता है की हम खाना खाने जा रहे हैं इसप्रकार हमारा पेट भोजन को पचाने के लिए तैयार हो जाता है जिससे पाचन की क्रिया में सुधार होता हैं। 

 

खाना दिमाग में लगता है - हाथ से खाना खाने पर आपको खाने के साथ-साथ हाथ पर भी ध्यान देना पड़ता है कि खाना आपके मुहँ मे जा रहा है उस पर ध्यान लगाना पड़ता है इसे माइन्ड्फल इटिंग कहा जाता है और यह चम्मच और कांटे की तरह खाना खाने से ज्यादा स्वास्थप्रद होता है। हाथ से खाना खाने के और भी फायदें हैं सबसे अच्छा फायदा यह है की हाथ से खाना खाने से खाने में पोषक तत्व बढ़ जाते हैं जिससे पाचन क्रिया में सुधार होता है और आप स्वस्थ रहते हैं। 


 
मुहँ को जलने से बचाता है - अगर आप हाथ से भोजन करते हैं तो आपके जलने के चांस बहुत कम होते हैं क्योंकि भोजन को हाथ से छूने से पता चल जाता है कि भोजन कितना गरम है अगर भोजन ज्यादा गरम होता है तो आप इसे मुहँ में नहीं रखते हैं और आपकी जीभ भी जलने से बच जाती है।