भारत दुनिया का सातवाँ सबसे बड़ा देश है, दुनिया में सबसे अधिक धर्म मानने वाले लोग हमारे देश में ही निवास करते हैं यहाँ पर सभी लोग एक साथ मैत्रीभाव से रहते हैं इसलिए भारत को दुनिया के लिए एक आदर्श देश माना जाता है। आज हम आपको भारत से अलग हुए देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, भारत से करीब 15 देश अलग हो चुके हैं, ये सारे देश एक साथ अलग नहीं हुए बल्कि समय दर समय अलग होते चले गए। भारत से अलग होने वाले देश कुछ राजाओ के शासनकाल में अलग हुए थे और कुछ देशों का अलग करने का श्रेय अंग्रेजों को जाता है।