मेघालय के राज्यपालों की सूची

मेघालय के राज्यपालों की सूची

मेघालय के राज्यपालों की सूची 2022 | List of Governors of Meghalaya 2022 in Hindi-

दोस्तों राज्यपाल किसी राज्य का संवैधानिक मुखिया यानि कार्यकारी प्रमुख होता है, राजपाल राज्य के अंदर केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के रूप में अपने कार्यों का निर्वहन करता है। हमारे संविधान के अनुच्छेद 153 के अनुसार प्रत्येक राज्य में एक राज्यपाल होता है लेकिन संविधान संसोधन 7 के अनुसार एक ही व्यक्ति किन्ही दो या फिर दो से अधिक राज्यों का राज्यपाल नियुक्त किया जा सकता है, राज्यपाल का सामान्यतः पाँच वर्ष के लिए होता है।

यह भी देखें-List of Chief Ministers of Meghalaya : मेघालय के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल

मेघालय भारत के उत्तर पूर्व में एक राज्य है। मेघालय का निर्माण असम के अंतर्गत 2 अप्रैल, 1970 को एक स्‍वतंत्र राज्‍य के रूप में किया गया था,  इसे पूर्व का स्कॉटलैण्ड भी कहा जाता है। पूर्ण राज्‍य मेघालय 21 जनवरी, 1972 को बना,  इसकी उत्तरी और पूर्वी सीमाएं असम से और दक्षिणी तथा पश्चिमी सीमाएं बांग्लादेश से मिलती हैं।

यह भी देखें-मणिपुर के राज्यपालों की सूची 2022 | List of Governors of Manipur 2022 in Hindi

मेघालय राज्य के प्रथम राज्यपाल ब्रज कुमार नेहरू थे जो 1 अप्रैल 1970 – 18 सितंबर 1973 तक राज्यपाल के पद पर आसीन थे वहीं वर्तमान समय में मेघालय राज्य के राज्यपाल सत्य पाल मलिक  हैं जो 18 अगस्त 2020  से राज्यपाल पद पर आसीन हैं, आज हम आपको मेघालय राज्य के सभी राजपालों के बारे में बताने जा रहे हैं और उनके कार्यकाल के बारे में आपको बताएंगे तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं।

मेघालय के राज्यपालों की सूची 2022 | List of Governors of Meghalaya 2022 in Hindi

क्रम संख्या

          नाम

               कार्यकाल

1 ब्रज कुमार नेहरू 1 अप्रैल 1970 – 18 सितंबर 1973
2 लल्लान प्रसाद सिंह 19 सितंबर 1973 – 10 अगस्त 1981
3 प्रकाश मेहरोत्रा 11 अगस्त 1981 – 28 मार्च 1984
4 त्रिबेनी सहाय मिश्रा 29 मार्च 1984 – 15 अप्रैल 1984
5 भीष्म नारायण सिंह 16 अप्रैल 1984 – 10 मई 1989
6 हरिदेव जोशी 11 मई 1989 – 26 जुलाई 1989
7 अबुबकर अब्दुल रहीम 27 जुलाई 1989 – 8 मई 1990
8 मधुकर दिघे 9 मई 1990 – 18 जून 1995
9 एम. एम. जैकब 19 जून 1995 – 11 अप्रैल 2007
10 बनवारी लाल जोशी 12 अप्रैल 2007 – 28 अक्टूबर 2007
11 शिविंदर सिंह सिद्धू 29 अक्टूबर 2007 – 30 जून 2008
12 रंजीत शेखर मुशहरी 1 जुलाई 2008 – 30 जून 2013
13 कृष्ण कांत पॉल 1 जुलाई 2013 – 6 जनवरी 2015
14 केशरी नाथ त्रिपाठी 6 जनवरी 2015 – 19 मई 2015
15 वी. षणमुगनाथन 20 मई 2015 – 27 जनवरी 2017
16 बनवारीलाल पुरोहित 27 जनवरी 2017 – 5 अक्टूबर 2017
17 गंगा प्रसाद 5 अक्टूबर 2017 – 25 अगस्त 2018
18 तथागत रॉय 25 अगस्त 2018 – 18 दिसंबर 2019
19. आर एन रवि 18 दिसंबर 2019 – 26 जनवरी 2020
20. तथागत रॉय 27 जनवरी 2020 – 18 अगस्त 2020
21. सत्य पाल मलिक 18 अगस्त 2020 – अब तक