भारत से अलग हुए देश के नाम और उनके बारे में जानकारी

भारत से अलग हुए देश के नाम और उनके बारे में जानकारी

भारत से अलग हुए देश के नाम और उनके बारे में जानकारी-
दोस्तों हमारा देश बहुत पुराना देश है, सिंधु नदी घाटी की सभ्यता दुनिया के सबसे पुरानी सभ्यता है, यह सभ्यता हमारे देश में सिंधु नदी के किनारे विकसित हुई थी। भारत पर अनेक राजाओ ने शासन किया है, भारत में कई सारे राजवंशों ने  हुकूमत की है। पुराने समय में हमारा देश एक विशाल भू-भाग पर था, लेकिन समय दर समय आक्रमण और राजनीति के कारण देश के टुकड़े होते चले गए। अंतिम बार भारत के दो टुकड़े अंग्रेज करके गए थी जिनमें एक देश पाकिस्तान है और दूसरा देश हमारा भारत है। 

 

भारत दुनिया का सातवाँ सबसे बड़ा देश है, दुनिया में सबसे अधिक धर्म मानने वाले लोग हमारे देश में ही निवास करते हैं यहाँ पर सभी लोग एक साथ मैत्रीभाव से रहते हैं इसलिए भारत को दुनिया के लिए एक आदर्श देश माना जाता है। आज हम आपको भारत से अलग हुए देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, भारत से करीब 15 देश अलग हो चुके हैं, ये सारे देश एक साथ अलग नहीं हुए बल्कि समय दर समय अलग होते चले गए।  भारत से अलग होने वाले देश कुछ राजाओ के शासनकाल में अलग हुए थे और कुछ देशों का अलग करने का श्रेय अंग्रेजों को जाता है। तो चलिए जानते है भारत से अलग हुए देश के बारे में तो बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

यह भी देखें-भारत के सभी राज्य, मुख्यमंत्री,राज्यपाल,राजधानी और स्थापना वर्ष

1.तिब्बत-
पुराने समय में तिब्बत कभी भारत का भाग हुआ करता है लेकिन जब भारत पर अंग्रेज शासन कर रहे थे तभी चीन ने अपनी  सेना को भेजकर इस देश पर अपना कब्जा कर लिया और पूरी दुनिया को यह बताया कि तिब्बत चीन का हिस्सा है लेकिन सच माने तो तिब्बत कभी भारत का भाग हुआ करता था। 

 

2.वियतनाम-
प्राचीन काल में इस देश का नाम चम्पा हुआ करता था और यह पर हिन्दू धर्म को मानने वाले लोग सर्वाधिक निवास करते है, लेकिन धीरे-धीरे यहाँ पर बौद्ध धर्म को मानने वाले लोगों की संख्या बढ़ती चली गई, आज यह देश एक बौद्ध देश बन चुका है।  

यह भी देखें-जानिये एशिया के सबसे छोटे देश के बारे में रोचक जानकारी

3.अफगानिस्तान-
दोस्तों अफगानिस्तान भी पहले भारत का ही हिस्सा था और इस देश में भी हिन्दू राजा शासन करते थे। इतिहास के अनुसार देश के हिन्दू राजाओ ने सिकंदर से समझौता कर लिया और अफगानिस्तान को सिकंदर को दे दिया जिसके कारण आज इस देश में मुस्लिम लोगों को 
आबादी अधिक हो गई है। 

 

4.भूटान-
भारत के उत्तरी सीमा पर स्थित एक छोटा सा देश भूटान भी पहले भारत का ही एक भाग हुआ करता था, जब अंग्रेज देश में शासन कर रहे थे तब तक तो भूटान देश का हिस्सा है लेकिन उसके बाद भूटान ने अपने आपको एक अलग देश के रूप में स्थापित कर लिया है, यह एक शांतिप्रिय देश है जिसका सबसे बड़ा मित्र देश भारत है। 

यह भी देखें-भारत के ऐसी जगह जहां पर भारतीयों का प्रवेश प्रतिबंधित है

5.श्रीलंका-
भारत की दक्षिणी भाग से महज 37 किलोमीटर दूर स्थित यह देश कभी भारत का ही एक भाग हुआ करता था, इस देश का जिक्र हमें रामायण जैसे महाकाव्य में देखने को मिलता है इस देश में भी भारत के साथ-साथ अंग्रेज राज किया करते थे और इसे एक अलग देश बनाकर चले गये। 

 

6.थाईलैंड-
दक्षिण एशिया में स्थित इस देश को पुराने समय में श्याम देश के नाम से जाना जाता था और इस देश मे अधिकतर हिन्दू धर्म को मानने वाले लोग निवास करते है लेकिन धीरे-धीरे इस देश मे बौद्ध धर्म को मानने वाले लोगों की संख्या बढ़ती चली गई और आज यह बौद्ध देश बन चुका है।

 

7.बांग्लादेश-
जब देश में अंग्रेज शासन करते थे तो यह देश भी भारत का भाग हुआ करता है लेकिन अंग्रेज जाते समय देश का बंटवारा कर गए थे और बांग्लादेश पाकिस्तान के हिस्से में चला गया था। इस देश को पहले पूर्वी पाकिस्तान के नाम से जाना जाता है लेकिन पाकिस्तान की सेना यहाँ 
पर अत्याचार करती थी जिसके परिणाम स्वरूप साल 1971 में भारत पाकिस्तान के बीच में एक भीषण युद्ध हुआ और पाकिस्तान से अलग होकर बांग्लादेश के नया देश बन गया। 

 

8.कंबोडिया-
दक्षिण एशिया में स्थित कंबोडिया में भी हिन्दू धर्म को मानने वाले लोग रहते है आपको मालूम होगा कि दुनिया का सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर अंकोरवाट कंबोडिया में ही मौजूद है जोकि भगवान विष्णु जी को समर्पित है। 

 

9.नेपाल-
पहले दुनिया का एकमात्र हिन्दू देश नेपाल को माना जाता था, इस देश में सर्वाधिक प्रतिशत में हिन्दू लोग निवास करते हैं, इस देश को दुनिया का कोई भी देश अपना गुलाम नहीं बना सका है लेकिन बहुत पहले यह देश में कभी भारत का एक भाग हुआ करता था। 

 

10.पाकिस्तान-
भारत का सबसे बड़ा दुश्मन देश पाकिस्तान आजादी के पहले भारत का हिस्सा था लेकिन जैसे ही अंग्रेज लोग भारत से गए तो देश को दो हिस्सों में पाकिस्तान और भारत में बांटकर चले गए है जिसके बाद से आज पाकिस्तान भारत से अलग होकर एक अलग देश बन चुका है । 

 

11.ईरान-
अरब प्रायद्वीप में मौजूद देश ईरान आज एक मुस्लिम देश के रूप में जाना जाता है लेकिन ऐसी मान्यता है कि पहले आर्य लोग ईरान में ही रहते थे और इसके बाद आर्य भारत में आकर बस गए लेकिन मुस्लिम देशों के घिरा होने के कारण इसे अंततः एक मुस्लिम देश बनना पड़ा। 

 

12.इंडोनेशिया-
दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश इंडोनेशिया को माना जाता है, दक्षिण एशिया में स्थित इस देश में हिन्दू धर्म को मानने वाले लोग भी रहते हैं और इतिहास में यह देश भी भारत का हिस्सा हुआ करता था। 

 

13.फिलीपींस-
यह देश पूर्व एशिया में स्थित है पहले यह देश भी भारत का भाग हुआ करता था लेकिन मुस्लिम आक्रमणकर्ताओ ने इस देश में हमला करके इसे एक अलग देश बना दिया लेकिन आज भी इस देश में हिन्दू धर्म को मानने वाले लोग रहते हैं। 

 

14.मलेशिया-
पूर्वी एशिया में इस देश भी कभी हमारे देश का एक हिस्सा हुआ करता था, इस देश मे बौद्ध धर्म को मानने वाले लोग सर्वाधिक रहते है लेकिन इस देश में आज भी हिन्दू लोग रहते है इससे यह बात मालूम होती है कि पहले यह देश भी भारत का एक भाग हुआ करता था। 

 

15.म्यांमार-
पहले के समय में इस देश को बर्मा के नाम से जाना जाता था लेकिन भारत पर जब अंग्रेज शासन कर रहे थे तो उन्होंने बर्मा पर भी कब्जा कर लिया था और फिर एक समय के बाद यह देश भारत से अलग होकर एक नया देश म्यांमार बन गया।