भारत के सभी राज्यों की राजधानी,राज्यपाल मुख्यमंत्री

भारत के सभी राज्यों की राजधानी,राज्यपाल मुख्यमंत्री

भारत के सभी राज्यों की राजधानी,राज्यपाल मुख्यमंत्री-

वर्तमान समय में भारत में कुल 28 राज्य हैं, 2019 से पहले भारत में कुल 29 राज्य होते थे। सन 2019 में जम्मू कश्मीर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बाँट दिया गया है, जम्मू कश्मीर को जम्मू कश्मीर और लद्दाख में नाम से दो केंद्र शासित प्रदेशों में अलग कर दिया गया है पहले देश में कुल 7 केंद्र शासित प्रदेश होते थे जो अब बढ़कर 9 हो गए हैं और कुल राज्य 29 से घटकर 28 रह गए हैं। 

यह भी देखें- भारत के सभी राष्ट्रपतियों की सूची

देश की आजादी के पूर्व देश कुल 565 राजसी रियासतों में बटा हुआ था। उस समय भारत में चार प्रकार के राज्य हुआ करते थे जिनमे देशी रियासतें, ब्रिटिश इंडिया के राज्य, फ्रांस का उपनिवेश और पुर्तगाल का उपनिवेश शामिल था। भारत देश को आजादी मिलने के बाद कुल रियासतों में 562 रियासत भारत के साथ सम्मिलित होने को तैयार हो गई लेकीन कुछ रियासत ऐसी भी थी जो भारत से साथ शामिल नहीं होना चाहती थी। उन रियासतों में प्रमुख रूप से हैदराबाद, जूनागढ़, भोपाल, और कश्मीर प्रमुख रूप से शामिल थे। भारत देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के कठिन प्रयास से ये रियासतें भारत में सम्मिलित हो गयी।

यह भी देखें- List Of All Vice President Of India: भारत के सभी उप राष्ट्रपतियों की सूची

देश आजाद होने के बाद भारत में 1956 तक कुल 14 राज्य और 6 केंद्र शासित प्रदेश सम्मिलित थे। देश आजाद होने के बाद देश में सेंट्रल प्रॉविंस, यूनाइटेड प्रॉविंस, बॉम्बे प्रॉविन्स, सेंट्रल इंडिया, मद्रास प्रेडिजेंसी राज्य हुआ करते थे। समय के साथ इन राज्यों के नाम में परिवर्तन किया गया और इनकी पुनः स्थापना की गई आज के समय में भारत में कुल 28 राज्य हैं और कुल 9 केंद्र शासित प्रदेश हैं। भारत का क्षेत्रफल के अनुसार सबसे बड़ा राज्य राजस्थान हैं और सबसे छोटा राज्य गोवा है। भारत में जनसंख्या के अनुसार सबसे  बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है और सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य सिक्किम है। आज हम आपको देश के सभी राज्य की राजधानी और उनके मुख्यमंत्री, राज्यपाल और के बारे में बताने जा रहे हैं, तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

 

भारत के राज्य राजधानी ,मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल 2022

राज्य राजधानी मुख्यमंत्री राज्यपाल
अरुणाचल प्रदेश ईटानगर पेमा खांडू डॉ बीडी मिश्रा
असम दिसपुर हिमंत बिस्वा सरमा जगदीश मुखी
आंध्र प्रदेश अमरावती वाई एस जगनमोहन रेड्डी   विश्व भूषण हरीशचंद्र
उत्तर प्रदेश लखनऊ योगी आदित्यनाथ आनंदीबेन पटेल
उत्तराखंड देहरादून पुष्कर सिंह धामी गुरमीत सिंह
ओडिशा भुवनेश्वर नवीन पटनायक गणेशी लाल
कर्नाटक बंगलुरु बसवराज बोम्मई   थावरचंद गहलोत
केरल तिरुवंतपुरम पिनाराई विजयन    आरिफ मोहम्मद खान
गुजरात गांधीनगर भूपेंद्र पटेल आचार्य देवव्रत सिंह
गोवा पणजी प्रमोद सावंत   पीएस श्रीधरन पिल्लई
छत्तीसगढ़ रायपुर भूपेश बघेल अनुसुइया उइके
झारखंड रांची हेमंत सोरेन   रमेश बैस
तमिलनाडु चेन्नई एमके स्टालीन आर.एन रवि
तेलंगाना हैदराबाद चंद्रशेखर राव तमिल साईं सुंदराजन
नागालैंड कोहिमा नेफ्यू रियो जगदीश मुखी (अतिरिक्त प्रभार )
पंजाब चंडीगढ़ भगवंत मान बनवारीलाल पुरोहित 
पश्चिम बंगाल कोलकाता ममता बनर्जी जगदीप धनखड़
बिहार पटना नीतीश कुमार फागू चौहान
मणिपुर इंफाल एन बीरेन सिंह ला गणेशन
मध्यप्रदेश भोपाल शिवराज सिंह चौहान मंगूभाई छगनभाई पटेल
महाराष्ट्र मुंबई   एकनाथ शिंदे भगत सिंह कोश्यारी
मिजोरम आइजॉल श्री जोरमथंगा हरि बाबू कंभमपति
मेघालय शिलांग कॉनराड संगमा सत्यपाल मलिक
राजस्थान जयपुर अशोक गहलोत कलराज मिश्र
सिक्किम गंगटोक पीएस गोले गंगा प्रसाद
हरियाणा चंडीगढ़ मनोहर लाल खट्टर बंडारू दत्तात्रेय
हिमाचल प्रदेश शिमला जयराम ठाकुर राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर
त्रिपुरा अगरतला डॉ माणिक साहा सत्यदेव नारायण आर्य

 

भारत के केंद्र शासित राज्य राजधानी ,मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल 2022-

केंद्रशासित प्रदेश राजधानी   मुख्यमंत्री  उप राज्यपाल
दिल्ली नई दिल्ली अरविंद केजरीवाल विनय कुमार सक्सेना
पांडिचेरी पांडिचेरी एन रेंगसामी डॉ. टी. सौंदरराजन
अंडमान निकोबार पोर्ट ब्लेयर —— एडमिरल डीके जोशी
जम्मू कश्मीर श्रीनगर —— मनोज सिन्हा
लद्दाख लेह —— राधा कृष्ण माथुर
चंडीगढ़ चंडीगढ़ ——- बनवारीलाल पुरोहित
लक्ष्यदीप करावत्ती ——- ——–
दमन व दीव दमन —— ——-