भारत के सात अजूबे

भारत के सात अजूबे

भारत के सात अजूबे

दुनिया में बहुत सी ऐसी जगह को किसी चमत्कार की तरह हैं, इन जगहों को देखकर लोग सोच में पड़ जाते हैं आखिर इनका निर्माण कैसे किया गया होगा क्योंकि प्राचीन काल में तकनीकि आज की तरह विकसित नहीं थी।

आज की बात की जाये तो आज मनुष्य कुछ भी बना सकता है लेकिन पुराने समय में बनाई गई चीजें किसी चमत्कार से कम नहीं हैं। 

आपने दुनिया के सात अजूबों के बारे में जरूर सुना होगा लेकिन आज हम आपको भारत के सात अजूबों के बारे में बताने जा रहे हैं अगर आप भारत के इन सात अजूबों को जानना चाहते हैं तो आज हम आपको इन्ही अजूबों के बारें में बताएंगे तो चलिए शुरू करते हैं। 

 

1. स्वर्ण मंदिर पंजाब - सिख समुदाय का सबसे पवित्र स्थल स्वर्ण मंदिर पंजाब राज्य के अमृतसर में स्थित है इस स्थल को 'भगवान के घर' के नाम से भी जाना जाता है यह गुरुद्वारा सिख समुदाय के सबसे पुराने गुरुद्वारे में से एक है। स्वर्ण मंदिर भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में आपकी नक्कासी के लिए मशहूर है। स्वर्ण मंदिर के चारों 

एक सरोवर है जो इसकी खूबसूरती को और अधिक बढ़ा देता है इस मंदिर का निर्माण काफी भव्यता के साथ किया गया है। 

 

2. गोमतेश्वर या श्रवणबेलगोला कर्नाटक - गोमतेश्वर की मूर्ति कर्नाटक राज्य के श्रवणबेलगोला में स्थित है ऐसा कहा जाता है इस मूर्ति का निर्माण 883 ईस्वी में एक ही पत्थर को तराश कर किया गया था। गोमतेश्वर की मूर्ति तक जाने के लिए 618 सीडियों को चढ़ना पड़ता है। गोमतेश्वर मूर्ति की उचाईं 60 फुट है। 

 

3. नालंदा विश्व विद्यालय बिहार - नालंदा विश्व विद्यालय अब एक खंडहर बन गया है यह स्थान बिहार राज्य की राजधानी पटना से 100 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है यह भारत का सबसे प्राचीन विश्व विद्यालय है यहाँ पर प्राचीन काल मे 10000 छात्र को 2000 शिक्षक पढ़ाते थे नालंदा विश्वविद्यालय 500 ईस्वी से 1300 ईस्वी तक एक संपन्न विश्वविद्यालय था, लेकिन बाद में आक्रमणकारियों ने इसे नष्ट कर दिया था जो अब केवल खंडहर के रूप में मौजूद है। 

 

4. ताजमहल उत्तर प्रदेश - उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में स्थित ताजमहल दुनिया के सात अजूबों में भी जाना जाता है ताजमहल का निर्माण मुगल बादशाह अपनी बेगम मुमताज महल की याद में कराया था ताजमहल का निर्माण 1632 में किया गया था। ताजमहल को पूरी तरह तैयार होने 15 साल का समय लगा था। ताजमहल सफेद संगमरमर के पत्थरों से बना हुआ जो पूरी तरह से सफेद है। ताजमहल से चारों तरफ एक बगीचा है, ताजमहल को देखने के लिए दुनिया से बहुत सारे पर्यटक आते रहते हैं।

 

5. कोणार्क सूर्य मंदिर उड़ीसा -  कोणार्क सूर्य मंदिर ब्लैक पगोडा के नाम से जाना जाता है, इस मंदिर को 13वी शताब्दी में बनाया गया था। यह मंदिर भारत के सबसे बड़े मंदिरों में से एक है इस मंदिर की सरंचना में इसे सात घोड़ों से आकाश की तरफ ले जाते हुए दिखाया गया है, इस मंदिर की शुरुआत में शेर और हाथी की मूर्तियाँ देखने को मिलती हैं। 


 
6. खजुराहो मध्यप्रदेश - मध्य प्रदेश मे मौजूद इस मंदिर मे कई सारी कामुक मूर्तियाँ मौजूद हैं ये मूर्तियाँ इस मंदिर को सारे मंदिरों से अलग बनती हैं इस मंदिर में जैन और हिन्दू धर्म की मूर्तियां देखने को मिलती हैं। खजुराहो मंदिर का निर्माण चंदेल शासकों ने 950 ईस्वी 1050 ईस्वी के बीच में कराया था यह मंदिर आपकी वास्तुकला के कारण भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में मशहूर है। 

 

7. हम्पी मंदिर कर्नाटक - यह मंदिर कर्नाटक राज्य के विजय नगर शहर के खंडहर के अंदर मौजूद है यह मंदिर अपनी वास्तुकला के पूरे देश मे जाना जाता है इस मंदिर में आपको भारत की हर वास्तुकला देखने को मिल जायेगी। इस मंदिर में मूर्तियों के साथ-साथ महल, अस्तबल, और बुर्ज भी देखने को मिलते हैं । 

 ऐसा माना जाता है की भगवान राम और उनके भाई लक्ष्मण माता सीता की तलाश करते हुए इस मंदिर मे आए थे।