त्रिपुरा के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल

त्रिपुरा के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल

List of Chief Ministers of Tripura: त्रिपुरा के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल-

हमारा भारत कई सारे राज्यों से मिलकर बना है, प्रत्येक राज्य का वास्तविक कार्यपालक वहाँ का मुख्यमंत्री होता है। हमारे देश के संविधान में अनुच्छेद 164 में राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री को 5 साल की अवधि के लिए या फिर बहुमत दल द्वारा बहुमत प्राप्त होने के समय तक नियुक्त करनेका वर्णन है।

यह भी देखें-List of Chief Ministers of Nagaland : नागालैंड के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल

त्रिपुरा उत्तर-पूर्वी सीमा पर स्थित भारत का एक राज्य है, त्रिपुरा राज्य की राजधानी अगरतला है,  यह भारत का तीसरा सबसे छोटा राज्य है जिसका क्षेत्रफल 10,491 वर्ग किमी है। त्रिपुरा राज्य के उत्तर, पश्चिम और दक्षिण में बांग्लादेश स्थित है जबकि पूर्व में असम और मिजोरम स्थित हैं। 

यह भी देखें-List of Chief Ministers of Mizoram : मिजोरम के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल


त्रिपुरा के प्रथम मुख्यमंत्री सचिन्द्र लाल सिंह जी थे जिन्होंने 01 जुलाई 1963 से 01 नवम्बर 1971 तक राज्य की कमान संभाली थी वहीं इस समय त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लब देव जी हैं, जो इस पद पर 09 मार्च 2018 से  मौजूद हैं। आज हम आपको त्रिपुरा राज्य के सभी मुख्यमंत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं और यह भी बताने वाले किस मुख्यमंत्री का कार्यकाल कब तक रहा है, तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं।

 

List of Chief Ministers of Tripura: त्रिपुरा के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल

मुख्यमंत्री का नाम पदमुक्ति पदमुक्ति दल/राजनीतिक पार्टी
सचिन्द्र लाल सिंह 01 जुलाई 1963 01 नवम्बर 1971 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
 राष्ट्रपति शासन (01 नवम्बर 1971 से 20 मार्च 1972 तक)
सुखमय सेन गुप्ता 20 मार्च 1972 31 मार्च 1977 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
प्रफुल्ल कुमार दास 01 अप्रैल 1977 25 जुलाई 1977 कांग्रेस फॉर डेमोक्रेसी
राधिका रंजन गुप्ता 26 जुलाई 1977 04 नवम्बर 1977 जनता पार्टी
 राष्ट्रपति शासन (05 नवम्बर 1977 से 05 जनवरी 1978 तक)
नृपेन चक्रबर्ती 05 जनवरी 1978 05 फ़रवरी 1988 मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी
सुधीर रंजन मजूमदार 05 फ़रवरी 1988 19 फ़रवरी 1992 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
समीर रंजन बर्मन 19 फ़रवरी 1992 10 मार्च 1993  
 राष्ट्रपति शासन (11 मार्च 1993 से 10 अप्रैल 1993 तक)
दसरथ देब 10 अप्रैल 1993 11 मार्च 1998 मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी
माणिक सरकार 11 मार्च 1998 08 मार्च 2018  
विप्लब देव 09 मार्च 2018 वर्तमान भारतीय जनता पार्टी