दुनिया में किस धर्म के कितने लोग हैं ?

दुनिया में किस धर्म के कितने लोग हैं ?

दुनिया में किस धर्म के कितने लोग हैं?

वर्तमान समय में दुनिया की आबादी 8 अरब के करीब है एक अनुमान के मुताबिक दुनिया के 80 फीसदी लोग किसी ना किसी धर्म को मानते हैं किसी स्थान पर मुस्लिम अधिक संख्या में रहते हैं तो किसी स्थान पर ईसाई अधिक संख्या में रहते हैं और कही-कहीं पर हिन्दुओ की संख्या अधिक पायी जाती है।  इस दुनिया में नास्तिक लोगों की संख्या भी बहुत है। 

अगर भारत की बात की जाये तो यहाँ पर हिन्दुओ की अधिकता है लेकिन पाकिस्तान और इंडोनेशिया जैसे देशों में मुस्लिम आबादी अधिक है जबकि अमेरिका और इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया जैसे देशों में ईसाई धर्म का पालन करते वाले लोगों की संख्या अधिक है लेकिन भारत देश में सबसे ज्यादा धर्म को मानने वाले लोग रहते हैं।

आज हम आपको बताएंगे कि दुनिया में किस धर्म को कितने लोग मानते हैं हम आपको दुनिया दस सबसे बड़े धर्मों और उनके मानने वाले लोगों के बारे में बताएंगे तो चलिए शुरू करते हैं। 

 

1. ईसाई - दुनिया में ईसाई धर्म का पालन करने वाले लोगों की संख्या सबसे अधिक है दुनिया के ज्यादातर देशों में ईसाई धर्म को मानने वाले लोग मिल जाएंगे पूरी दुनिया में ईसाई धर्म को मानने वाले लोगों की संख्या 2.2 अरब के करीब है जो की दुनिया की कुल आबादी का 31.5 फीसदी है। 

 

2. इस्लाम - इस्लाम को मानने वाले लोगों की संख्या दुनिया में दूसरे नंबर है इस्लाम को मानने वाले लोग ज्यादातर इंडोनेशिया में है इंडोनेशिया दुनिया का सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश है। दुनिया में इस्लाम धर्म को माने वाले लोगों की संख्या 1.6 अरब के करीब है। 

 

3. धर्म निरपेक्ष या नास्तिक - एक ओर दुनिया के बहुत से लोग किसी ना किसी धर्म को मानते है वही दुनिया में बहुत से लोग है जो किसी धर्म को नहीं मानते है वे लोग नास्तिक होते हैं दुनिया में नास्तिक लोगों की संख्या 1.1 अरब के करीब है। 

 

4. हिन्दू - दुनिया में सबसे अधिक हिन्दू आबादी भारत देश में है भारत की कुल आबादी का लगभग 80 फीसदी हिन्दू आबादी है पूरी दुनिया में अगर हिन्दू आबादी की बात की जाये तो 1 अरब के करीब है।

 

5. चीनी पारंपरिक धर्म - इस धर्म को मानने वाले ज्यादातर लोग हमारे पड़ोसी देश चीन में मौजूद है इस धर्म को मानने वाले लोगों की संख्या 39.4 करोड़ है जो की पूरी दुनिया की आबादी का 5.5 फीसदी है। 

 

6. बौद्ध धर्म - विश्व में बौद्ध धर्म को मानने वाले लोगों की संख्या कम है लेकिन एशिया में बौद्ध धर्म को मानने वाले लोगों की काफी संख्या देखने को मिलती है भारत में भी बहुत से लोग बौद्ध धर्म का पालन करते हैं दुनिया में बौद्ध धर्म को मानने वाले लोगों की संख्या 37.6 करोड़ है। और दुनिया में 5.25 फीसदी लोग बौद्ध धर्म का पालन करते हैं। 

 

7. अफ्रीकी पारंपरिक धर्म - इस समूह में अलग-अलग जातियाँ शामिल है जो अफ्रीका महाद्वीप में निवास करती हैं इस समुदाय के लोगों की आबादी 40 करोड़ के आस पास है और ये पूरी दुनिया की आबादी का 5.59 फीसदी है। 

 

8. सिख - इस धर्म का पालन करने वाला अधिकतर लोग भारत में रहते हैं इस धर्म को मानने वाले लोग दुनिया के कई देशों में पाये जाते हैं दुनिया में सिख धर्म को मानने वाले लोगों की संख्या 2.2 करोड़ के आस पास है। 

 

9. यहूदी - यहूदी धर्म को मानने वाले लोग भी दुनिया में काफी मात्रा में पाये जाते हैं पूरे विश्व में यहूदी धर्म को मानने वाले लोगों की संख्या 1.4 करोड़ के आस पास है। 

 

10.जैन धर्म - इस धर्म का उदय भारत में हुआ था और इस धर्म को मानने वाले ज्यादातर लोग भारत में ही रहते हैं दुनिया में जैन धर्म को मानने वाले लोगों की संख्या 42 लाख के आस पास है।